आशीष ऊषा अग्रवाल व्यक्तित्व – Shabd Shakti News

आशीष ऊषा अग्रवाल : अपनी बहुमुखी प्रतिभा और संगठन निष्ठा के सहारे ग्वालियर से मध्य प्रदेश और अब राष्ट्रीय टीम में पाई जिम्मेदारी,एक नजर उनके व्यक्तित्व पर
प्रवीण दुबे

ग्वालियर17 अगस्त 2026/भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश के युवा नेता और प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल को पार्टी का राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। 43 वर्ष की उम्र में मिली यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके संगठनात्मक अनुभव, मेहनत, सहज-सरल व्यक्तित्व और प्रभावी मीडिया प्रबंधन का परिणाम मानी जा रही है। आशीष अग्रवाल मध्य प्रदेश के पहले ऐसे मीडिया प्रभारी बताए जा रहे हैं, जिन्हें भाजपा की राष्ट्रीय मीडिया टीम में सह मीडिया प्रभारी का दायित्व मिला है।

आशीष ऊषा अग्रवाल वर्ष 2017 से भाजपा के मीडिया विभाग में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश पैनलिस्ट और लगातार दो बार प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान वे भाजपा की कोर मीडिया टीम का हिस्सा रहे और पार्टी के मीडिया प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शिवराज से मोहन यादव तक निभाई जिम्मेदारी

आशीष अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के कार्यकाल में प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल में भी उन्हें प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व मिला। संगठन के वरिष्ठ नेताओं के साथ उनके आत्मीय और बेहतर समन्वय को उनकी कार्यशैली की महत्वपूर्ण विशेषता माना जाता है।

मीडिया प्रबंधन के साथ-साथ आशीष अग्रवाल ने एक कुशल वक्ता, प्रभावी संवादकर्ता और सक्रिय संगठनात्मक कार्यकर्ता के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है। कार्यकर्ताओं और मीडिया जगत के लोगों के बीच उनकी सहज उपलब्धता, मिलनसार व्यवहार और सहयोगी स्वभाव के कारण उनकी अलग पहचान बनी है।

कॉरपोरेट क्षेत्र का अनुभव भी आया काम

आशीष ऊषा अग्रवाल ने MBA और Social Work में MA की शिक्षा प्राप्त करने के बाद करीब सात वर्षों तक ICICI Bank में कार्य किया। कॉरपोरेट क्षेत्र में काम करने के दौरान हासिल हुआ प्रबंधन, टीमवर्क, संवाद और समन्वय का अनुभव बाद में उनके राजनीतिक एवं संगठनात्मक दायित्वों में भी उपयोगी साबित हुआ।

मूल रूप से ग्वालियर निवासी

आशीष अग्रवाल लगभग सवा सौ वर्षों की समृद्ध व्यावसायिक परंपरा वाले प्रतिष्ठित एचजी ग्रुप परिवार से आते हैं। हालांकि उन्होंने राजनीति में अपनी पहचान किसी राजनीतिक विरासत के बजाय संगठनात्मक कार्य और निरंतर सक्रियता के माध्यम से बनाई। उन्हें पार्टी में फर्स्ट-जेनरेशन पॉलिटिशियन के रूप में देखा जाता है।

प्रदेश से राष्ट्रीय मीडिया टीम तक पहुंचा सफर

आशीष अग्रवाल का राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी के पद तक पहुंचना भाजपा की प्रदेश मीडिया टीम से राष्ट्रीय मीडिया टीम तक उनके लंबे सफर का परिणाम है। संगठन में उनके समर्थक इसे उनकी निरंतर मेहनत, ईमानदारी, प्रतिबद्धता, कार्यक्षमता और समन्वयपूर्ण कार्यशैली का प्रतिफल बता रहे हैं।

नई जिम्मेदारी के साथ अब आशीष ऊषा अग्रवाल राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के मीडिया प्रबंधन में अपनी भूमिका निभाएंगे। मध्य प्रदेश की राजनीति और मीडिया जगत से जुड़े लोगों के बीच उनकी नियुक्ति को प्रदेश के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

शब्दशक्ति  न्यूज़ परिवार की ओर से आपके उतरोत्तर उज्ज्वल भविष्य की ढेरों शुभकामनायें