इंटरनेट – Shabd Shakti News

नेट यूजर्स के लिए बुरी खबर आने वाले दो दिनों के लिए बंद हो सकता है इंटरनेट
नेट यूजर्स के लिए बुरी खबर है।आने वाले अगले दो दिनों के लिए पूरी दुनिया के लिए संघर्ष भरे होने वाले है। अगले 48 घंटे मे इंटरनेट यूजर्स को वेब पेज ओपन करने और ट्रांजैक्शन करने में भी दिक्कतें आ सकती हैं।इसके अलावा पुराने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर के यूजर्स को ग्लोबल नेटवर्क ऐक्सेस करने मे भी दिक्कत हो सकती है। खबर है कि मुख्य डोमेन सर्वर के मेंटेनेंस के कारण इंटरनेट सेवा को अगले 48 घंटों तक बंद रखा जा सकता है।इस मेंटेनेंस के कारण पूरी दुनिया के सिर्फ 1 फीसदी यानि करीब 36 मिलियन यानि करीब 3.6 करोड़ लोग प्रभावित होंगे। वैसे तो यह आंकड़ा सिर्फ 1 फीसदी ही है लेकिन 3.6 करोड़ लोग कम नहीं होते हैं। इसका असर भारत में भी होगा।

रशिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेट उपभोक्ताओं को अगले 48 घंटों के दौरान नेटवर्क कनेक्शन फेल हो सकता है। ‘द इंटरनेट कॉरपोरेशन ऑफ असाइन्ड एंड नंबर्स’ इस अवधि के दौरान मेंटेनेंस से जुड़ा काम करेगी। जो इंटरनेट ऐड्रेस बुक या डोमेन नेम सिस्टम की रक्षा करता है। इंटरनेट कॉर्पोरेशन ऑफ असाइंड नेम्स एंड नंबर्स ने बताया कि हाल फिलहाल में हो रहे साइबर अटैक्स के बाद मेंटेनेंस आवश्यक हो गया है।

कम्युनिकेशन रेगुलेटरी अथॉरिटी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सुरक्षित, स्थिर और लचीले डोमेन नेम सिस्टम के लिए दुनियाभर के इंटरनेट को बंद करना जरूरी है। बयान में कहा गया कि कुछ यूजर्स को या जिन इंटरनेट यूजर्स के सर्विस प्रोवाइडर इस परिस्थिति के लिए तैयार नहीं उन्हें इंटरनेट बंद होने की समस्या झेलनी पड़ सकती है। हालांकि इस स्थिति से उपयुक्त सिस्टम सिक्योरिटी एक्सटेंशन बनाकर बचा जा सकता है।

प्रॉब्लम आने पर ये करें इंटरनेट यूजर्स

अगर आपके लैपटॉप या कंप्यूटर पर वेबसाइट्स और वेब पेज नहीं खुल रहे हैं तो आप अपने घर में लगे हुए राउटर को रिस्टार्ट कर सकते हैं। राउटर दोबारा चालू करने से यह सुनिश्चित होगा कि इसकी पहुंच अपने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर द्वारा अपडेट किए गए DNS डेटा तक है। अगर इसके बाद भी वेबसाइट्स और वेब पेज नहीं खुलते हैं तो इसकी वजह यह हो सकती है कि आपकी इंटरनेट कंपनी अब भी पुराने DNS का इस्तेमाल कर रही हो।