इंटर्नशिप विद सांसद – Shabd Shakti News

इंटर्नशिप विद सांसद” के अंतर्गत युवाओं का संसद भवन भ्रमण, लोकसभा अध्यक्ष से मिला मार्गदर्शन
ग्वालियर20 मार्च 2026/लोकसभा सांसद भारत सिंह कुशवाह के नेतृत्व में संचालित “इंटर्नशिप विद सांसद” कार्यक्रम के अंतर्गत ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के युवा साथियों ने लोकतंत्र के पावन मंदिर संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर ने युवाओं को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को नजदीक से समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया। इस अवसर भ्रमण के दौरान सांसद इंटर्न्स ने संसद की कार्यवाही, लोकसभा की संरचना तथा विधायी प्रक्रियाओं के विभिन्न पहलुओं को समझा। उन्होंने जाना कि किस प्रकार जनहित के मुद्दे संसद में उठाए जाते हैं और नीति निर्माण की प्रक्रिया कैसे संचालित होती है। अवसर पर युवाओं ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सौजन्य भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। श्री बिरला ने युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करने, जिम्मेदार नागरिक बनने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। युवाओं ने इस अनुभव को अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह भ्रमण उनके लिए सीखने का एक अनूठा अवसर रहा, जिससे उन्हें शासन व्यवस्था और नेतृत्व की गहरी समझ मिली। “इंटर्नशिप विद सांसद” कार्यक्रम ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के युवाओं को व्यावहारिक ज्ञान, नेतृत्व विकास और जनसेवा के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।