इंद्रेश कुमार – Shabd Shakti News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने क्या कहा
रायपुर 28 जून 2026/राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. अखिलेश यादव ने बयान दिया कि हम सरकार बनाएंगे और अयोध्या का गौरव स्थापित करेंगे. इसके जवाब में इंद्रेश कुमार ने कहा, “अयोध्या का गौरव था, है और सदा रहेगा. गौरव स्थापित करने अखिलेश कौन होते हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “क्या वे राम को स्थापित करेंगे, लेकिन राम तो पहले से स्थापित हैं. युगों से स्थापित हैं और जन कण में हैं. राजनेताओं को राजनीति नहीं करनी चाहिए. वो भक्त बनकर जिएं.” इस दौरान इंद्रेश कुमार ने कांग्रेस प्रियंका गांधी पर भी तीखा हम बोला है.

राम मंदिर दान विवाद पर प्रियंका गांधी ने कहा कि चोरी हो गया. इसको बचाने जिम्मेदारी उन्हीं की है जिन्होंने दान लिया था. इस पर इंद्रेश कुमार ने कहा, “एसआईटी है वह हर प्रकार से छानबीन करके जो भी इसमें कसूरवार हैं उनको पकड़ रही है.” उन्होंने कहा, “किसी भी नेता को इस पर राजनीति करने की जरूरत नहीं है. सरकार, मंदिर ट्रस्ट और समाज इतना जागरूक है वह कोई भी नाइंसाफी  नहीं होने देंगे.”

विवाद पर क्या बोले अखिलेश यादव?

मामले पर अखिलेश यादव ने कहा, “जनता के दबाव में सरकार को विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन करना पड़ा, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि एसआईटी की रिपोर्ट किसे सौंपी गई और उस रिपोर्ट के आधार पर क्या कार्रवाई की गई.

अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या से जुड़ी घटना बेहद दुखद है और इससे पूरे देश के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पहले कहती थी कि देश खतरे में है, लेकिन अब स्थिति ऐसी हो गई है कि लोगों को भगवान की सुरक्षा की चिंता होने लगी