इजराइल युद्धविराम – Shabd Shakti News

इसराइल ने युद्धविराम प्रस्ताव में लेबनान पर हमले न करने की बात को नकारा स्पष्ट किया लेबनान में युद्धविराम लागू नहीं होगा
इसराइल ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए युद्धविराम प्रस्ताव के लेबनान पर भी लागू होने की बात को कुछ घंटों बाद ही नकार दिया है इसराइल ने अपने आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया कि लेबनान में युद्धविराम लागू नहीं होगा.

इसराइल ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “हम राष्ट्रपति ट्रंप के उस फ़ैसले का समर्थन करते हैं जिसमें ईरान पर हमले दो हफ़्तों के लिए रोकने की बात कही गई है, बशर्ते ईरान तुरंत होर्मुज़ स्ट्रेट खोले और अमेरिका, इसराइल और अन्य देशों पर हमले बंद करे.”

आगे कहा गया है, “इसराइल अमेरिका की उस कोशिश का समर्थन करता है जिसमें यह सुनिश्चित करना है कि ईरान अब परमाणु हथियार, मिसाइल या आतंक का ख़तरा न बने. न अमेरिका के लिए, न इसराइल के लिए, न ईरान के अरब पड़ोसियों के लिए और न ही दुनिया के लिए.”

“अमेरिका ने इसराइल को बताया है कि वह इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है. आने वाली बातचीत में इन लक्ष्यों को अमेरिका हमसे और हमारे क्षेत्रीय सहयोगियों से साझा करेगा.”

गौरतलब है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने एक्स पोस्ट में बताया था कि ‘लेबनान में भी युद्धविराम’ लागू होगा. लेकिन इसराइल ने कहा है कि लेबनान में युद्धविराम लागू नहीं होगा.