इनका भी नाम – Shabd Shakti News

पीएनबी घोटाला कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी की पत्नी अनीता सिंघवी को भी नोटिस नीरव मोदी की कंपनियों से डील करने का आरोप
पीएनबी के 11300 करोड़ घोटाले में सीबीआई, ईडी समेत अन्य एजेंसियों की कार्रवाई लगातार चल रही है। इसी बीच इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने मंगलवार को कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी की पत्नी और गजल गायक अनीता सिंघवी को भी नोटिस जारी किया है। आयकर विभाग की जोधपुर सर्किल की तरफ से इनकम टैक्स एक्ट धारा 131 के तहत यह नोटिस जारी की गई है। नोटिस में कहा गया है कि उनके द्वारा नीरव मोदी की कंपनियों से डील करने का आरोप है। नोटिस में कहा गया कि 5 करोड़ रुपए की पेमेंट कैश से की गई थी।

ऐसा माना जा रहा है कि अभिषेक मनु सिंघवी की पत्नी अनीता ने नीरव मोदी की कंपनी ने 6.5 करोड़ की ज्वैलरी खऱीदी थी। जिसमें 5 करोड़ कैश दिया गया था और 1.5 करोड़ रुपए चेक से दिए गए थे। नोटिस में इनकम टैक्स विभाग ने कैश देने के सोर्स के बारे में जानकारी देने को कहा है।

आपको बता दें कि पीएनबी घोटाले में सीबीआई-ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। इस बीच नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक को लोन का पैसा चुकाने से साफ मना कर दिया। नीरव की पीएनबी को लिखी एक चिट्ठी सामने आई है। उनका कहना है कि मामले को सार्वजनिक कर पीएनबी ने लोन की रकम चुकाने के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं, इसके कारण उनके बिजनेस को काफी नुकसान हुआ है. अब उनके लिए पैसा चुकाना मुमकिन नहीं है।