उड़ने वाली बस – Shabd Shakti News

गड़करी का नया कमाल जल्द ही भारत के शहरों में दिखाई देंगी ‘उड़ने वाली बसें
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के मौके पर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही भारत के शहरों में ‘उड़ने वाली बसें’ (Flying Bus) की शुरुआत होने वाली है। यह कदम बढ़ते शहरी ट्रैफिक और भीड़भाड़ की समस्या को कम करने की दिशा में उठाया जा रहा है।

Now I am going to bring a bus that flies in air: Union transport minister Nitin Gadkari pic.twitter.com/ppiJieypv1

— ARIKA🇮🇳🚩 (@nidhisj2001) July 14, 2026

फ्लाइंग बसें साधारण बसों जैसी नहीं होती। ये बिजली से चलने वाली मास रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम का हिस्सा होंगी। मतलब ये हवा में या ऊंचाई पर चलने वाली आधुनिक यातायात व्यवस्था होगी। गडकरी ने कहा-

“जल्द ही मैं फ्लाइंग बस पेश करने जा रहा हूं। मैंने पहले सीप्लेन लाया है, जो पानी पर उतर सकते हैं। मैंने खुद समुद्र में एक उतारा भी है। अब मेरे मंत्रालय के तहत बिजली से चलने वाली मास रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम तैयार की जाएगी। इससे लोग एक जगह से दूसरी जगह इतनी तेजी से पहुंचेंगे कि उन्हें पता ही नहीं चलेगा कि वे कितनी जल्दी पहुंच गए।”

क्या होती है फ्लाइंग बस?

ये इलेक्ट्रिक पावर से चलने वाले आधुनिक हवाई वाहन है, जो शहरों के अंदर तेज और सीधा ट्रांसपोर्ट उपलब्ध कराता है। सड़कों पर बढ़ते वाहनों की संख्या और ट्रैफिक जाम को देखते हुए यह प्रस्ताव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

शहरों को ट्रैफिक से राहत मिलेगी

भारत के शहर तेजी से बढ़ रहे हैं। सड़कों पर गाड़ियों की भीड़ बढ़ गई है। ट्रैफिक जाम में घंटों फंसना आम बात हो गई है। समय बर्बाद होता है, पेट्रोल-डीजल ज्यादा खर्च होता है और प्रदूषण भी बढ़ता है। उड़ने वाली बसें या हवा में चलने वाले ट्रांसपोर्ट सिस्टम से सड़कों का बोझ कम होगा। लोग तेजी से एक जगह से दूसरी जगह पहुंच सकेंगे, ट्रैफिक जाम में फंसने की समस्या कम होगी। यह बिजली से चलेगी, इसलिए पर्यावरण के लिए भी बेहतर होगी।