उपचुनाव – Shabd Shakti News

ग्वालियर में स्थापित वार रूम में पहुंचे भाजपा के दिग्गज कांग्रेस को अब सीधी चुनौती
मुख्यमंत्री श्री चौहान, केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर, सांसद श्री सिंधिया ने किया भाजपा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

ग्वालियर. 24 सितंबर।उपचुनाव की 16 सीटें ग्वालियर अंचल में स्थित हैं यहां भाजपा ने चुनाव प्रचार में प्रभावी रणनीति बनाने के मामले में कांग्रेस को काफी पीछे छोड़ दिया है। भाजपा ने यहां से 16  सीटों पर चुनाव की ब्यूह रचना हेतु सर्वसुविधायुक्त वार रूम तैयार कर लिया है आज शाम मुख्यमंत्री सहित प्रदेश संगठनमंत्री सुहास भगत ,नरेंद्र तोमर ज्योतिरादित्य सिंधिया आदि तमाम बड़े नेताओं ने यहां चुनावी संग्राम का श्री गणेश कर शुभारंभ किया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज ने कांग्रेस पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि  वचन देकर मुकरने वाले तो चले गए और अब प्रदेश में निभाने वालों की सरकार आ गई है। यह चुनाव भाजपा की विचारधारा का चुनाव है और अब सरकार बनाए रखने की लड़ाई है और आज इसकी शुरुआत इस चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के साथ हो गई है। अब कार्यकर्ता संकल्प लें कि ग्वालियर-चंबल की 16 सीटों के साथ पूरे मध्य प्रदेश की 28 सीटों को जिताएंगे। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी संबोधित किया।

भाजपा के चुनाव कार्यालय के शुभारंभ में संगठन महामंत्री सुहास भगत , गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा , ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, गिर्राज दंडोतिया, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह, जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, वरिष्ठ नेता वेदप्रकाश शर्मा उपस्थित थे।

उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार हमारी विचारधारा को कुचलने का प्रयास कर रही थी। वचन देकर मुकरने वाली उस सरकार ने वल्लभभवन को दलालों का अड्डा बना दिया था। उस सरकार का गिरना बहुत जरूरी था और इसके लिए मैं सिंधिया जी और उनके साथियों को धन्यवाद देता हूं। लेकिन अब जो लड़ाई होने वाली है, ये सरकार को बनाए रखने की लड़ाई है। ये हमारी साख का सवाल है और हमें इसमें जीतना ही होगा। श्री चौहान ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री मोदी जी अदभुत नेता हैं और उन्होंने दुनिया में एक अलग स्थान बनाया है। उनके नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो रहा है। मैं आपको वचन देता हूं कि अगले तीन सालों में हम मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर बनाएंगे। श्री चौहान ने कहा कि शक्रवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती है। आइये हम उनके सामने, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, अटलजी, राजमाता जी और कुशाभाऊ ठाकरे जी के चित्र के सामने यह संकल्प लें कि हम सभी सीटों पर जीत हासिल करेंगे और जिन संकल्पों को लेकर जनसंघ की स्थापना हुई, उन संकल्पों को पूरा करेंगे।

हमारा संग्राम आज से शुरू : ज्योतिरादित्य सिंधिया

सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यालय के शुभारंभ पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही हमारा संग्राम भी शुरू हो गया है। ये संग्राम प्रदेश की जनता को न्याय दिलाने का है, उसे ग्वालियर-चंबल को उसका सम्मान दिलाने का है, प्रदेश के विकास का है और सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि ये प्रदेश के भविष्य का संग्राम है। इसलिए इस संग्राम में हमें जीतना ही है।

चुनावी मौसम में जमकर बरसे सीएम शिवराज, ज्योतिरादित्य और नरोत्तम मिश्रा
*कमलनाथ ने सिंधिया का नहीं बल्कि ग्वालियर का अपमान किया-शिवराज*

– *सीएम शिवराज ने कहा विकास में कोई कसर नहीं छोडेंगे*

– *ज्योतिरादित्य ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना*

– *विधानसभा क्षेत्र में 335 करोड़ की नहर परियोजना की सौगात दी*

– *सीएम शिवराज, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य एवं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने    सभा को किया संबोधित*

डबरा / 24 सितंबर -ग्वालियर जिले के डबरा विधानसभा को गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा एवं राज्य मंत्री भारत सिंह ने डबरा क्षेत्र की जनता को 335 करोड के विकास कार्यों की सौगात दी है। ग्राम पंचायत सुकलारी श्यावर माता के मंदिर पर हुए भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता से आने वाले उपचुनाव में भाजपा को जिताने की अपील की। जिससे इस क्षेत्र में विकास के कार्य और तेज गति से हो सकें। डबरा विधानसभा में जनसभा कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पहले नहर परियोजना और भी विकास कार्य के करोड के कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया।

*राम की चिरैया , राम के ही खेत, भर-भर खाओ खेत- शिवराज सिंह*

सभा संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम किसान को विकास कार्यो से वंचित नही रहने देंगे, 31 करोड़ रुपये किसानो के भरवाये और 80 करोड़ संबल योजना के तहत महिलाओ को दिए और छात्रों को लैपटॉप देंगे किसानों को पर्याप्त बिजली मिलेगी। और जल्द ही लादेरा परियोजना जिसकी मांग ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की थी वह भी स्वीकृति दे दी है पिछोर में जल्द ही पिछोर में कॉलेज खुल जायेगा। सीएम शिवराज ने कहा कि जनता के कार्यो के लिए वह कर्ज लेंगे कोई कमी नही आने देंगे । सीएम ने कहा कि राम की चिरैया , राम के ही खेत भर भर खाओ चिरैया खेत सब जनता का है और जनता के लिए खजाना खुला हुआ है ।सीएम ने डबरा- पिछोर की जनता से इमरती देवी को उप चुनाव में जीत दिलाने की अपील की।

*कमलनाथ और दिग्गी सबसे बड़े गद्दार- ज्योतिरादित्य*

राजसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने चिर परिचित अंदाज में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और और दिग्विजय सिंह को प्रदेश का सबसे बड़ा गद्दार बताया। ज्योतिरादित्य ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 15 महीनों के कार्यकाल में इन दोनों नेताओं के कारण एक भी जनसेवा का कार्य नहीं हो पाए। डबरा विधानसभा की बारजखनिया नहर परियोजना के लिए क्षेत्रीय विधायक इमरती देवी ने कहा था कि अगर नहर नही बनी तो वह चुनाव नही लड़ेंगी और आज सीएम शिवराज नहर परियोजना का भूमिपूजन करने आये है और सीएम शिवराज ने छप्पर फाड़ कर डबरा- पिछोर की जनता को दिया है और आपकी जल्द ही लदेरा बांध का भी निर्माण हो जाएगा उन्होंने प्रदेश सरकार की किसान हितेषी योजनाओं की तारीफ की और जनता से अपील की वह इमरती देवी को विजयी बनाये।

महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने कहा कि- मैंने महाराज साहब से कहा था कि बारजखनिया नहर नही बनेगी तो चुनाव नही लड़ेगी और आज महाराज साहब की कृपा से नहर बन रही है आज सीएम शिवराज सिंह नहर का शिलान्यास करने आये है सीएम साहब आज बारजखनिया नहर के शिलान्यास से सात पीढ़ी तक सीएम साहब का नाम रहेगा। तुम्हारी इमरती यह कहती है कि जो आप ( जनता) के कर्ज लिया उसे नही चुका सकती लेकिन ब्याज उतार दूंगी।

मुंगावली उपचुनाव में नरेंद्र सिंह ने कांग्रेस के प्रति जनता को किया सावधान
कांग्रेस ने कभी भी गांव, गरीब, किसान, मजदूर की चिंता नहीं की। पिछली बार मुंगावली क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक जीते और सांसद तो जीत ही रहे हैं, लेकिन पिछले चार साल में क्षेत्र के विकास के लिए न तो सांसद ने और न ही विधायक ने कुछ किया आज एक बार फिर से कांग्रेस के सांसद 250 साल के रिश्तों की दुहाई देकर आपसे वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्षों तक देश और प्रदेश में सत्ता में रही लेकिन कांग्रेस ने कभी भी गरीब लोगों के विकास की चिंता नहीं की और इस उपचुनाव में हम सबका हेतु एक, मुंगावली के इस समर में कमल का फूल खिले। यह बात केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मुुंगावली में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव व्यक्ति और पार्टी को मापने का अवसर होता है। लोकतंत्र में एक ही सरकार होती है, जिसको आप चुनते हैं. आपके आशीर्वाद से ही प्रदेश में शिवराज सरकार और केन्द्र में मोदी सरकार बनी. किसान पर अगर मुसीबत आती है जैसे ओला पड़ जाए तो हमारे मुख्यमंत्री दूसरे दिन ही किसान के खेत पर पहुंच जाते हैं, वह किसान पुत्र हैं. किसानों की पीढ़ा समझते हैं, लेकिन तथाकथित सरकार किसानों और गरीबों का कोई ख्याल नहीं रखती।

श्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस का अगर विकास में भरोसा होता तो 55 साल का इकतरफा राज कांग्रेस ने किया तो आज मुंगावली इतना पिछड़ा नहीं होता कांग्रेस का विकास में कोई भरोसा नहीं है। भाजपा देश में इसलिए आगे बढ़ रही है कि कांग्रेस का विकास में कोई भरोसा नहीं है और भाजपा का विकास में भरोसा है। कांग्रेस की मान्यता यह रही कि गांव में अस्पताल, स्कूल, सडक़, टीव्ही, फोन, बिजली नहीं होगा तो लोगों में जागरूकता नहीं आएगी और कांग्रेस का सिक्का चलता रहेगा। देश के 19 राज्यों में भाजपा शासित सरकारें हैं और आने वाले समय में त्रिपुरा में हो रहे चुनाव में भी भाजपा सरकार बन रही है।

उन्होंने कहा कि पहले इन्दिरा आवास में दो मकान मिलते थे एक पंचायत में लेकिन अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हर पंचायत में सौ के करीब मकान दिए जा रहे हैं और यह आवास भी ऐसे रखे हैं जैसे तालाब में कमल खिल रहे हों। यह सरकार गरीबों की सरकार है, किसानों की सरकार है। वहीं उन्होंने प्रदेश की शिवराज सरकार की महिला योजनाओं को बहिनों के बीच रखा। आयुष्मान भारत योजना के तहत भारत स्वस्थ भी होगा और भारत श्रेष्ठ भी बनेगा। उन्होंने कहा कि अब बहुत हो गया लोगों में जागरूकता आ गई है आप कमल पर मतदान करें भविष्य की सुरक्षा और चिंता हमारी सरकारें करेंगी।

इस अवसर पर मंच पर प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, अरविंद सिंह भदौरिया सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

उपचुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में प्रीतम लोधी प्रदीप जोशी नारयण सिंह सहित कई नाम
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस और अशोकनगर के मुंगावली विधानसभा उप-चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश को सौंपी है। स्टार प्रचारकों में सर्वश्री अमित शाह, रामलाल, विनय सहस्रबुद्धे, शिवराज सिंह चौहान, नरेन्द्र सिंह तोमर, थावरचंद गहलोत, प्रभात झा, कैलाश विजयवर्गीय, नंदकुमार सिंह चौहान, सुहास भगत,

श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, प्रहलाद पटेल, अतुल राय, गोपाल भार्गव, भूपेन्द्र सिंह, नरोत्तम मिश्रा, उमाशंकर गुप्ता, रामपाल सिंह, रुस्तम सिंह, रामेश्वर शर्मा, प्रदीप जोशी, विश्वास सारंग, श्रीमती ललिता यादव, सर्वश्री सुशील रघुवंशी,

लाल सिंह आर्य, भागीरथ प्रसाद, जालम सिंह पटेल, नारायण सिंह कुशवाह, वीरेन्द्र रघुवंशी, रनवीर सिंह रावत, प्रहलाद भारती, माधव सिंह दांगी, ओमप्रकाश खटीक, नरेन्द्र बिरथरे, सुरेन्द्र शर्मा, रामस्वरूप रावत, भुजबल अहिरवार, कैलाश जाटव, के.एल. अग्रवाल और प्रीतम लोधी शामिल हैं।

कोलारस में नरेन्द्र तोमर की भीड़भरी चुनावी सभा राजमाता को किया याद
केन्द्रीय पंचायतीराज, ग्रामीण विकास एवं खनन मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने आज यहाँ कोलारस में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री मोदी तथा राज्य के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह गरीब लोगों तथा शहरिया आदिवासियों के जीवन में सकरात्मक परिवर्तन के लिए अनवरत प्रयासरत हैं.

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने जहाँ एक ओर किसानों के हितार्थ प्रधानमंत्री फसल बीमा लागू की है, वहीं दूसरी ओर किसानों की फसल की आमदनी को सुरक्षित करने के लिए भावांतर योजना लागू करके किसानों का हितों का संवर्द्धन किया है.

श्री तोमर ने कहा कि आगामी 24 फरवरी को कोलारस में उपचुनाव है। इस क्षेत्र में कांग्रेस के विधायक थे। उन्होंने इस क्षेत्र का विकास नहीं किया। बीते 4 वर्षों में यह क्षेत्र विकास से वंचित हो गया था। कोलारस का यह क्षेत्र राजमाताजी का क्षेत्र रहा है। इसके विकास में भारतीय जनता पार्टी कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।

कोलारस की जनता से उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि बीते 4 वर्षो में विकास की जो कमी रह गयी थी उसे मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान पूरा करेंगे। इस क्षेत्र को भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विकास की प्राथमिकता पर लिया है।

श्री तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आम गरीब और किसानों की सरकार है। केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। मुख्यमंत्री स्वयं दिन रात एक करके जनता की सेवा कर रहें है और गरीब जनता के जीवन स्तर में बदलाव लाने के लिए प्रयासरत है। कोलारस क्षेत्र की जनता के जीवन में बदलाव आए। सहरिया आदिवासी का जीवन स्तर में बदलाव आए इसकी चिंता कर रहें है। आप सब लोग पार्टी के उम्मीदवार श्री देवेन्द्र जैन को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाकर राजमाताजी के सपनों को पूरा करे।

कोलारस और मुंगावली उपचुनाव 24फरवरी को मतगणना 28 को
अशोकनगर जिले की मुंगावली एवं शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा में उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता लागू कर दी है। नामांकन प्रक्रिया 6 फरवरी से शुरू होगी और मतदान 24 फरवरी को किया जाएगा। गजट नोटिफिकेशन 30 जनवरी को किया जाएगा। दोनों सीटों पर चुनाव की तैयारियां 3 महीने पहले से ही शुरू हो गईं थीं।

महत्वपूर्ण तारीखें

30 जनवरी 2018 को गजट नोटिफिकेशन।

नांमाकन की अंतिम तिथि 6 फरवरी।

नामांकन की जांच प्रक्रिया 7 फरवरी को।

नांमाकन वापस लेने की तारीख 9 फरवरी।

मतदान 24 फरवरी को होगा।

मतगणना 28 फरवरी को होगी।

3 मार्च को आचार सहिंता खत्म हो जाएगी।

मुकाबला सिंधिया और शिवराज के बीच

दोनों सीटों पर मुख्य मुकाबला सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीएम शिवराज सिंह चौहान के बीच होगा। दोनों सीटों पर कांग्रेस के विधायक थे। भाजपा इन सीटों को छीनने की कोशिश कर रही है। हालांकि 2018 विधानसभा चुनाव के लिए अब काफी समय शेष नहीं है, फिर भी यह चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ है

मोदी के लिए मिशन2019 के पहले अग्निपरीक्षा जैसे होंगे 8 उपचुनाव
देश में एक तरफ वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए तैयारी चल रही है, लेकिन उससे पहले भाजपा तथा विपक्षी दलों के लिए एक ऐसा दौर आ रहा है जो मुश्किल भरा हो सकता है। यह वह दौर होगा, जिसमें भाजपा के पास खोने को बहुत कुछ है, लेकिन विपक्ष के लिए पाने के लिए बहुत कुछ होगा। यह दौर है 8 लोकसभा सीटों पर उप चुनाव का।

इसमें खास बात यह है कि इन 8 सीटों में से 6 सीटों पर भाजपा पहले ही पावरफुल है। इन 8 सीटों पर उप चुनाव सभी दलों के लिए अहम है क्योंकि विपक्ष इन सीटों को लेकर अर्थव्यवस्था और नोटबंदी से संबंधित मुद्दे उठा सकता है और सत्तापक्ष अपने कार्यकाल का गुणगान कर सकता है। जिन लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है वे बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब तथा पश्चिम बंगाल में पड़ते हैं। बेशक विभिन्न राज्य में इन चुनावों में एक ही लकीर पर चलना केंद्र सरकार के लिए मुश्किल हो सकता है, जिस कारण भाजपा के लिए ये काफी परेशानी भरे चुनाव हो सकते हैं।  कारण यह कि इस समय देश में अर्थव्यवस्था को लेकर जी.एस.टी. तथा सरकार की तरफ से की गई नोटबंदी कटघरे में हैं। इस समय में देश में काफी हद तक एक माहौल है जो केंद्र की सरकार की नीतियों के खिलाफ है जिसे कैश करने का काम विपक्ष कर सकता है।

खासकर अर्थव्यवस्था को लेकर भाजपा को नोटबंदी तथा अर्थव्यवस्था के मामले में अपने आप को साबित करना होगा। विपक्षी दल जी.एस.टी. के मामले में भी सरकार को घेर रहे हैं तथा देश में मंदी के दौर पर व्यापारी व उद्योगपति भी सरकार से खुश नहीं हैं। इन 8 लोकसभा सीटों के चुनावों को मिनी लोकसभा चुनाव के तौर पर भी देखा जा रहा है। इनमें पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा सीट पर आज चुनाव होने जा रहा है जिसके परिणाम 15 अक्तूबर को आएंगे। भाजपा सांसद व अभिनेता विनोद खन्ना के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी जहां पर भाजपा ने स्वर्ण सलारिया को टिकट दिया है।

चुनाव आयोग से संबंधित सूत्रों का कहना है कि बाकी की 7 सीटों पर भी चुनावों के लिए तैयारी की जा रही है। जिन सीटों पर चुनाव होने हैं उनमें राजस्थान के अलवर व अजमेर, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, बिहार के अररिया व वैस्ट बंगाल के उलूबेरिया शामिल हैं। इसके अतिरिक्त योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद उत्तर प्रदेश के गोरखपुर सीट तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या की फूलपुर सीट भी है। खास बात यह है कि भाजपा राजस्थान में सत्ता में है तथा यहां पर विधानसभा चुनाव अगले वर्ष होने हैं जबकि उत्तर प्रदेश में इसी वर्ष चुनाव हुए हैं तथा भाजपा को बहुमत मिला है।

जम्मू-कश्मीर में भाजपा पी.डी.पी. के साथ सत्ता में है जबकि पश्चिम बंगाल में भी चुनावी दंगल काफी मजबूत होने वाला है, क्योंकि यहां पर भी भाजपा सेंध लगाने की तैयारी कर रही है। यह चुनाव उप चुनावों के परिणाम राजनीतिक दलों के लिए काफी अहमियत रखते हैं। खासकर भाजपा के लिए यह करो या मरो वाली स्थिति है, क्योंकि इन चुनावों से ही 2019 का रास्ता साफ होगा। इन 8 लोकसभा सीटों के चुनाव परिणाम के आधार पर ही राजनीतिक दलों का भविष्य काफी हद तक तैयार होगा।

शिवराज के सामने चित्रकूट के बाद अब मुंगावली की भी चुनौती
ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रमुख सलाहकार महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा के निधन के बाद मुंगावली सीट खाली हो गई है। चित्रकूट के साथ यहां भी उपचुनाव होगा। यह मुकाबला भी सिंधिया और शिवराज के बीच सीधी जंग रहेगा।

मध्यप्रदेश में चित्रकूट और मुंगावली की दो सीटों पर उपचुनाव होना हैं। चुनाव आयोग जल्द दोनों सीटों पर मतदान की घोषणा कर सकता है। मुंगावली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह कालूखेड़ा के निधन के बाद ये सीट खाली हुई है। वहीं, चित्रकूट से तीन बार विधायक रहे कांग्रेस नेता प्रेम सिंह के गुजर जाने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था।

चित्रकूट में अजय सिंह से भिड़ेंगे शिवराज

चित्रकूट से प्रेम सिंह तीन बार ​कांग्रेस विधायक रहे हैं। सतना विधानसभा क्षेत्र से नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह आते हैं, इस क्षेत्र में उनका अच्छा वर्चस्व माना जाता है। ऐसे में उपचुनाव में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और शिवराज सिंह के बीच मुकाबला दिखाई देगा। शिवराज सिंह ने अपनी तैयारियां शुरू कर दीं हैं। चित्रकूट के लिए कड़की में चल रही मध्यप्रदेश सरकार ने खजाने खोल दिए हैं। वादों की झड़ी लग गई है। चित्रकूट को दुनिया का सबसे सुन्दर शहर बनाने की बात होने लगी है। इधर अजय सिंह भी अपनी पूरी किट के साथ तैयार हैं। उन्हे दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और सिंधिया का भी सपोर्ट मिलेगा। अजय सिंह के लिए यह सीट उनके राजनैतिक भविष्य के लिए अनिवार्य है। मुख्य बात तो यह है कि इन उपचुनावों में एक बार फिर जोतिरादित्य सिंधिया जो की अग्नि परीक्षा होगी ।