उमा भारती – Shabd Shakti News

इंदौर घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का अपनों पर ही बड़ा हमला कहा इस महापाप के सभी जिम्मेवार लोग जनता के प्रति अपराध के कटघरे में खड़े हैं
भोपाल 2 जनवरी 2026/भाजपा वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपने ऑफशियल x एकउंट पर इंदौर की घटना पर अफसरों नेताओं को आड़े हाथ लिया है उन्होंने कहा है इंदौर दूषित पानी के मामले में यह कौन कह रहा है कि हमारी चली नहीं।

उमा भारती ने कहा कि जब आपकी नहीं चली तो आप पद पर बैठे हुए बिसलेरी का पानी क्यों पीते रहे? पद छोड़कर जनता के बीच क्यों नहीं पहुंचे?

उन्होंने कहा. ऐसे पापों का कोई स्पष्टीकरण नहीं होता या तो प्रायश्चित या दंड!

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ इंदौर के मेयर नहीं, मध्य प्रदेश का शासन एवं प्रशासन, इस महापाप के सभी जिम्मेवार लोग जनता के प्रति अपराध के कटघरे में खड़े हैं।

साल 2025 के अंत में इंदौर में गंदे पानी पीने से हुई मौतें हमारा प्रदेश, हमारी सरकार और हमारी पूरी व्यवस्था को शर्मिंदा और कलंकित कर गईं।

2. प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड प्राप्त करने वाले नगर में इतनी बदसूरती, गंदगी, जहर मिला पानी जो कितनी जिंदगियों को निगल गया और निगलता जा रहा है, मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है।

3. जिंदगी की कीमत दो लाख रुपए नहीं होती क्योंकि उनके परिजन जीवन भर दुःख में डूबे रहते हैं। इस पाप का घोर प्रायश्चित करना होगा, पीडितजनों से माफी मांगनी होगी और नीचे सेलेकर ऊपर तक जो भी अपराधी हैं उन्हें अधिकतम दंड देना होगा।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि यह मोहन यादव जी की परीक्षा की घड़ी है।

उन्होंने कहा कि मेरी ‘X’ पर प्रतिक्रिया के बाद मीडिया के पत्रकार भाई बहनों से नहीं मिल पाने के लिए क्षमा मांगती हूं, अभी 3 दिन पहले मेरी दाईं आंख की सर्जरी (ऑपरेशन) हुई है, मोबाइल, फोन पर बात करना, धूप, धूल सब पर रोक लगी है, अभी 7 दिन बाहर नहीं निकलना, ना मुलाकात कर पाना है, क्षमा मांगती हूं।