ऋषि गालव विश्वविद्यालय भूमिपूजन समारोह – Shabd Shakti News

मुख्यमंत्री डॉ यादव और आरएसएस नेता सुरेश सोनी सोमवार को करेंगे ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन कई दिग्गज होंगे शामिल
मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन सहित अन्य कार्यक्रमों में भी होंगे शामिल

ग्वालियर 03 मई 2026/ग्वालियर में उच्च शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार में बड़े आयाम के रूप में जुड़ने जा रहे आवासीय ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य श्री सुरेश सोनी 04 मई को करेंगे इस कार्यक्रम में  उच्च शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघ चालक श्री अशोक पाण्डेय एवं मध्यभारत शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र बांदिल जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, करेंग।

यह कार्यक्रम शिवपुरी लिंक रोड से शीतला माता मार्ग पर स्थित बेला ग्राम में प्रात: लगभग 10 बजे आयोजित होगा। इस विश्वविद्यालय का निर्माण मध्यभारत शिक्षा समिति द्वारा लगभग 55 बीघा भूमि पर 110 करोड़ रुपए की लागत से कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य श्री सुरेश सोनी, उच्च शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार, जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भाग लेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस कार्यक्रम के बाद दोपहर लगभग 12.30 बजे मेला मैदान पहुँचकर “राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन” में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर वृंदावन ग्राम थीम पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ भी वितरित करेंगे। इस कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री लखन सिंह पटेल एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव शिवपुरी लिंक रोड़ पर स्थित एम्पायर रिसोर्ट में पहुँचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद अपरान्ह लगभग 3.40 बजे गोला का मंदिर के समीप निर्माणाधीन आरोग्यधाम सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का अवलोकन करने पहुँचेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री एयरपोर्ट पहुँचकर वायुमार्ग द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

ऋषि गालव विश्वविद्यालय के भूमिपूजन समारोह को लेकर प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज हस्तियां करेंगी शिरकत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के ग्वालियर में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया अवलोकन

ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन समारोह 4 मई को

ग्वालियर 26 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 मई को ग्वालियर में ऋषि गालव विश्वविद्यालय ग्वालियर के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का रविवार को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह ने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया।

उल्लेखनीय है कि ग्वालियर में ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन समारोह 4 मई को शीतला माता मंदिर, शिवपुरी लिंक रोड पर आयोजित किया जा रहा है।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं के लिये दिशा-निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन के संबंध में पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी सुश्री सुमन गुर्जर, एसडीएम श्री अतुल सिंह, एसडीएम श्री नरेन्द्र बाबू यादव, अपर आयुक्त नगर निगम श्री मुनीष सिकरवार, अपर संचालक उच्च शिक्षा डॉ. रत्नम सहित विभागीय अधिकारी एवं विश्वविद्यालय से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित थे।