एकात्म यात्रा – Shabd Shakti News

ग्वालियर के ग्रामीण अंचल में एकात्म यात्रा का जोरदार स्वागत चीनोर डबरा भितरवार में उमड़ा जनसमूह
भारतीय आध्यात्मिक शक्ति के अविरल प्रवाह से ग्वालियर जिले का ग्रामीण अंचल सराबोर हो गया। सनातन संस्कृति के प्रणेता और भारत को राष्ट्रीय एकता के सूत्र में पिरोने वाले आदि गुरू शंकराचार्य की प्रतिमा निर्माण के लिये धातु संग्रहण और जन जागरण के उद्देश्य से निकली “एकात्म यात्रा” गुरूवार को जिले के ग्रामीण अंचल में पहुँची।

उज्जैन से शुरू हुई इस एकात्म यात्रा के साथ महामण्डलेश्वर स्वामी प्रणवानंद जी महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी राधे-राधे जी महाराज और इस यात्रा के प्रभारी एवं राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष तपन भौमिक सहित अन्य संतजन यात्रा के साथ चल रहे थे। गुरूवार को एकात्म यात्रा ने शीतला माता मंदिर तिराहे से जिले के ग्रामीण अंचल में प्रवेश किया। यहाँ से यह यात्रा नौगाँव, सांतऊ, अमरोल, चकशीतलपुर व भागीरथ का पुरा होते हुए चीनौर पहुँचीं। जहाँ पर यात्रा के तहत जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके बाद यात्रा घरसोंदी, छीमक, महाराजपुरा व बारोल होते हुए डबरा के स्टेडियम में पहुँची और वहाँ पर जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुई। इसी क्रम में एकात्म यात्रा डबरा से लोहगढ़, जतरथी, झाड़ोली व करियावटी होते हुए भितरवार पहुँची और यहाँ पर जन संवाद कार्यक्रम हुआ।

एकात्म यात्रा ने धूमेश्वर पहुँचकर रात्रि विश्राम किया। एकात्म यात्रा का अमरौल व चीनौर में ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इसके अलावा मार्ग में पड़ने वाले अन्य गाँवों व कस्बों में भी यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। एकात्म यात्रा के स्वागत के लिये जगह-जगह वंदनवार बनाए गए थे। बड़ी संख्या में महिलायें और बालिकायें सिर पर मंगल कलश धारण किए हुए यात्रा के आगे-आगे चलीं। साथ ही मार्ग में पुष्प वर्षा और हरि कीर्तन के साथ “एकात्मय यात्रा” का भव्य स्वागत किया गया।

एकात्म यात्रा का शीतला माता मंदिर तिराहे से जिले के ग्रामीण अंचल में प्रवेश करने पर विधायक भारत सिंह कुशवाह, जिला अंत्योदय समिति के उपाध्यक्ष बज्जर सिंह गुर्जर व वीरेन्द्र जैन ने यात्रा की अगवानी की। साथ ही अपने सिर पर पादुका व कलश धारण किए। एकात्म यात्रा के संभागीय प्रभारी राजेश सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा भुजवल सिंह यादव, यात्रा के समन्वयक हरीश मेवाफरोश तथा सर्वश्री जितेन्द्र सिंह रावत, जवाहर सिंह रावत, सूर्यभान सिंह पवैया, नगर पालिका डबरा की अध्यक्ष श्रीमती आरती मौर्य, जनपद पंचायत डबरा की अध्यक्ष श्रीमती सीमा परिहार, नगर पालिका भितरवार की अध्यक्ष श्रीमती कमलेश यादव व संत रामदास त्यागी, कप्तान सिंह सहसारी सहित अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण इस यात्रा में शामिल हुए।

डबरा में हुए जन संवाद कार्यक्रम में वीरेन्द्र जैन व चीनौर में राजेश दुबे ने संकल्प पत्र का वाचन कराया। यात्रा में डबरा की एसडीएम श्रीमती शीतला पटले, एसडीएम झाँसी रोड़ राघवेन्द्र पाण्डेय व एसडीएम भितरवार इकबाल मोहम्मद भी शामिल हुए। डबरा के जन संवाद कार्यक्रम में धूमेश्वर के महंत अनिरूद्ध वन तथा फादर जोसेफ, हाफिज जाकिर हुसैन सहित अन्य धर्मगुरू मंचासीन थे। इस दौरान जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक सुशील बरूआ व जिला समन्वयक श्री मुनेन्द्र शेजवार भी सम्पूर्ण यात्रा के दौरान मौजूद रहे

ग्वालियर में क्यों फ्लॉप शो साबित हुई मुख्यमंत्री की एकात्म यात्रा
भाजपा की एकात्म यात्रा ग्वालियर में फ़्लॉप शो साबित हुई मुख्य आयोजन स्थल फूलबाग पर अपेक्षा से कहीं कम भीड़ जुटी। मुख्यमंत्री के पसंदीदा आयोजन के यूं पूरी तरह असफ़ल रहने के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है ?

बहुत सारे भाजपाई इसका ठीकरा जिला प्रशासन, निगम प्रशासन और सरकारी मशीनरी पर फोड़ते दिखाई दे रहे हैं,लेकिन इसमें कितनी सत्यता है यह किसी से छुपी नहीं है।

यदि भाजपा नेताओं की बात को सच भी मान लिया जाए तो चुनावी वर्ष में पार्टी के ऐसे सार्वजनिक कार्यक्रम जिसमें की सीधे सीधे मुख्यमंत्री की साख दांव पर लगी हो प्रशासन के जिम्मे छोड़ना कहां तक उचित है।

यदि प्रशासन इस यात्रा को जिसमें कि भाजपा का पूरा का पूरा संगठन रात दिन तैयारी का जायजा लेने में जुटा था सफल कराने में असफल रहा है तो क्या केवल इसे प्रशासन की असफलता मान कर पल्ला झाड़ने को जायज ठहराना सही माना जा सकता है ?

यह भी मान लिया जाए कि प्रशासन के कारण आयोजन स्थल पर दावों के मुताबिक भीड़ नहीं जुटी तो चुनावी समय में इस तरह की नाकारा नोकरशाही को आखिर तवज्जो क्यों दी जा रही है। उनके पर क्यों नहीं कतरे जा रहे । जिस समय प्रशासन भीड़ जुटाने के लिए जनता की जगह स्कूली बच्चों की व्यवस्था करने में जुटा था भाजपा नेता उनकी हां में हां क्यों मिला रहे थे।

भाजपा के बड़े नेताओं को इस बात चिंतन करने की जरूरत है कि जिस शहर में पार्टी का नगरनिगम से लेकर केंद्र तक मज़बूत संगठनात्मक ढांचा है। वहां के सत्ता और संगठन से जुड़े लोग मुख्यमंत्री की सभा में भीड़ क्यों नहीं जुटा सक ? यदि जनता ने रुचि नही दिखाई तो इसका कारण क्या है ? यह अरुचि किस वजह से है जनता कहीं भाजपा से नाराज तो नहीं ? इस बात से कतई इंकार नहीं किया जा सकता कि ग्वालियर में भाजपा बुरी तरह गुटबाजी का शिकार है। पूरी पार्टी एक दो नेताओं के इर्द गिर्द सिमट कर रह गयी है। पार्टी पर जातिवाद हावी दिखाई देता है।जैसा कि हमनेE शरूआत में ही लिखा है कि ग्वालियर जैसे शहर में भाजपा को पूरी ताकत के साथ एकात्म यात्रा की अब तक की सर्वाधिक भीड़ जुटाने की आवश्यकता थी। ऐसा इसलिए क्यों कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का मुख्यमंत्री पद का चेहरा यहीं से होगा और भाजपा को सबसे बड़ी चुनोती यहीं से मिलने वाली है।

ऐसी स्थिति में पार्टी के किसी बड़े आयोजन के फ़्लॉप होने वह भी मुख्यमंत्री के किसी कार्यक्रम की असफलता का बहुत गलत प्रभाव पड़ सकता है। कांग्रेस इस फ्लॉप आयोजन को जनता के बीच मुख्यमंत्री की घटती लोकप्रियता बताकर फायदा उठा सकती हैं ।