एम्स डॉक्टर की रिपोर्ट – Shabd Shakti News

एम्स के डॉक्टर की रिपोर्ट सोनम वांगचुक का ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन स्तर और नाड़ी की गति सामान्य वह पूरी तरह होश में
नई दिल्ली 19 जुलाई 2026/सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर एम्स दिल्ली के डॉक्टर ने ताजा स्वास्थ्य जानकारी दी है. एम्स के अतिरिक्त प्रोफेसर (इमरजेंसी मेडिसिन) डॉ. अक्षय कुमार ने बताया कि उन्होंने सोनम वांगचुक की जांच की है और फिलहाल उनके सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पैरामीटर सामान्य हैं.

डॉ. अक्षय कुमार ने कहा, “सोनम वांगचुक का ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन स्तर और नाड़ी की गति सामान्य है. वह पूरी तरह होश में हैं और ठीक से बातचीत कर पा रहे हैं. उनकी लगातार निगरानी की जा रही है.”

इस बीच, सोनम वांगचुक की साथी गीतांजलि आंगमो ने भी देशवासियों के नाम एक संदेश जारी किया है. उन्होंने लोगों से वांगचुक के समर्थन में साथ खड़े रहने और उनकी सेहत के लिए प्रार्थना करने की अपील की है. गीतांजलि आंगमो का कहना है कि सोनम ने हॉस्पिटल में भी अनशन जारी रखा है.

गौरतलब है कि सोनम वांगचुक पिछले कई दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थे. स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है.