#एसआईआर #बीएलओ व बीएलए – Shabd Shakti News

ग्वालियर के सभी मतदान केन्द्रों पर 8 व 9 दिसम्बर को बीएलओ व बीएलए संयुक्त रूप से बैठेंगे
गणना पत्रकों की समीक्षा भी होगी

ग्वालियर 06 दिसम्बर 2025/ निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर) के तहत जिले में 98 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष कार्य भी शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा। जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर 8 व 9 दिसम्बर को बीएलओ एवं बीएलए संयुक्त रूप से बैठकर किए गए कार्य की समीक्षा और जो मतदाता छूट गए हैं उनके सत्यापन का कार्य भी करेंगे।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने गूगल मीट के माध्यम से राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से चर्चा कर 8 व 9 दिसम्बर को मतदान केन्द्रों को बीएलओ व बीएलए के माध्यम से की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि 8 व 9 दिसम्बर को मतदान केन्द्र पर बीएलए की उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण का कार्य अच्छे से किया जा सके। मतदान केन्द्रों पर दोनों दिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बीएलओ एवं बीएलए उपस्थित रहकर गणना पत्रकों के संबंध में जो भी समस्यायें हैं उनका निराकरण करेंगे। इसके साथ ही जिन लोगों द्वारा अभी भी गणना पत्र जमा नहीं किए गए हैं उनसे गणना पत्र प्राप्त करेंगे।

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने यह भी कहा है कि मतदान केन्द्र पर बीएलओ एवं बीएलए के माध्यम से यह भी सुनिश्चित किया जायेगा कि किसी भी मृतक व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में न हो। मतदान केन्द्र पर आम जन भी पहुँचकर मतदाता सूची के संबंध में जानकारी दे सकते हैं। इसके साथ ही जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में एक से अधिक बार दर्ज है उनके नामों का भी सुधार किया जायेगा। मतदान केन्द्र क्षेत्र से शिफ्ट हुए मतदाताओं की जानकारी को भी सुधारने का कार्य किया जायेगा।

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने बताया कि नए मतदाता को मतदाता सूची में जोड़ने के लिये व्यक्ति को फॉर्म-6 एवं क्षेत्र बदलने के लिये फॉर्म-8 भरकर जमा करना होगा। प्राप्त फॉर्म पर आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी।

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने गूगल मीट से चर्चा के दौरान बताया कि आयोग द्वारा आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों के परिपालन में शतप्रतिशत मतदाताओं से प्रपत्र प्राप्त कर उनके डिजिटाइजेशन का कार्य 11 दिसम्बर तक पूर्ण किया जाना है। मतदाता सूची में किसी प्रकार की कोई त्रुटि न हो, इसके लिये मतदान केन्द्रवार भी बीएलओ व बीएलए के माध्यम से प्राप्त फार्मों एवं मृतक मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो, इसके लिये दो दिवसीय कार्य किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य में सभी जनप्रतिनिधि अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन भी करें।

शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में 8 व 9 दिसम्बर को की जाए प्रभावी कार्रवाई

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने गहन पुनरीक्षण कार्य के तहत शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में 8 व 9 दिसम्बर को सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलओ एवं बीएलए की संयुक्त बैठक के संबंध में सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में बैठक के संबंध में सभी तैयारियां पूर्ण करें। इस संबंध में अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ को भी प्रशिक्षण देने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के एनआईसी कक्ष में अधिकारियों की बैठक में यह भी निर्देशित किया है कि जिले में एसआईआर का 98 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष कार्य भी यथाशीघ्र पूर्ण करें। मतदान केन्द्रों पर 8 व 9 दिसम्बर को आयोजित होने वाली बैठकों की तहसीलदार एवं एसडीएम स्वयं भी मॉनीटरिंग करें।

बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय, एडीएम श्री कुमार सत्यम, अपर आयुक्त नगर निगम श्री प्रतीक राव सहित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिल बनवारिया भी उपस् व बीएलए संयुक्त रूप से बैठेंगे

#एसआईआर #बीएलओ व बीएलए