एसआईआर – Shabd Shakti News

एसआईआर : अब गणना पत्रक 11 दिसम्बर तक भरे जाएंगे, 14 फरवरी 26 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 का संशोधित कार्यक्रम किया जारी,अब 14 फरवरी 2026 तक चलेगी प्रक्रिया

भोपाल/ग्वालियर 30 नवम्बर 2025/ प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर की भारत निर्वाचन आयोग ने समय सीमा बढ़ा दी है। इस संबंध में आयोग ने निर्देश भी जारी कर दिए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र श्री संजीव कुमार झा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 30 नवंबर को संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।

जारी कार्यक्रम अनुसार मध्यप्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया अब 14 फरवरी 2026 तक चलेगी। इसके अनुसार अब 11 दिसम्बर 2025 तक एन्युमरेशन फार्म भरने का काम बीएलओ द्वारा किया जाएगा। 16 दिसंबर को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन होगा। 16 दिसंबर से 15 जनवरी 2026 तक दावा आपत्तियों के आवेदन लिए जाएंगे। 16 दिसंबर से 7 फरवरी 2026 तक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद 14 फरवरी 2026 को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने कहा कि सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए नवीन दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में दिए गए नवीन निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें। उसे अच्छी तरह से अध्ययन कर लें। विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ तीन बार मतदाताओं के घर जाएंगे, यह सुनिश्चित करें। इसके साथ ही जो व्यक्ति 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहा है, वह भी मतदात सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6, हटवाने के लिए फॉर्म 7 और सुधार या संशोधन के लिए मतदाता को फॉर्म 8 भरना होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री झा ने बताया कि एन्यूमरेशन फार्म भरने में यदि कोई व्यक्ति मिथ्या घोषणा करता है तो जुर्माने या कारावास के लिए दंडनीय होगा।

भितरवार ईएफ डिजिटाइजेशन में सबसे आगे ग्वालियर विधानसभा में पिछड़ा काम
एसआईआर

ग्वालियर जिले में 47.08 प्रतिशत गणना पत्रक हुए डिजिटाइज्ड

ग्वालियर 24 नवम्बर 2025/ ग्वालियर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत सोमवार को सायंकाल 6.20 बजे तक 47.08 प्रतिशत गणना पत्रकों (ईएफ) का डिजिटाइजेशन हो चुका है। बीएलओ, सुपरवाइजर एवं रजिस्ट्रीकरण व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी सुबह से लेकर देर रात तक इस काम में जुटे हैं।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 18 भितरवार ईएफ डिजिटाइजेशन में जिले में अग्रणी है। भितरवार विधानसभा क्षेत्र में अब तक 66.03 प्रतिशत ईएफ डिजिटाज्ड किए जा चुके हैं। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र 14 ग्वालियर ग्रामीण में 53.16 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र 15 ग्वालियर में 38.11 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र 16 ग्वालियर पूर्व में 41.66 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र 17 ग्वालियर दक्षिण में 39.09 प्रतिशत एवं विधानसभा क्षेत्र 19 डबरा में सोमवार को सायंकाल 6.20 बजे तक 48.41 प्रतिशत गणना पत्रक डिजिटाइज्ड कर लिए गए हैं।