एस आई आर – Shabd Shakti News

एसआईआर के तहत 26 नवम्बर तक मतदाता अपने फार्म भरकर बीएलओ को दें
ग्वालियर जिले के मतदातओं से कलेक्टर ने की अपील

ग्वालियर 22 नवंबर 2025/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर) के तहत मतदातओं को घरों तक पहुँचाए गए गणना पत्रकों को भरकर शीघ्र अतिशीघ्र अपने क्षेत्र के बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि निर्धारित समय-सीमा में प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन बीएलओ के माध्यम से किया जा सके।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने मतदाताओं से कहा है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 4 दिसम्बर तक शतप्रतिशत मतदाताओं के प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन का कार्य संपन्न किया जाना है। ग्वालियर जिले के सभी मतदाताओं के घरों तक बीएलओ के माध्यम से प्रपत्र पहुँचा दिए गए हैं। मतदाताओं से आग्रह है कि वे 26 नवम्बर तक अपने प्रपत्रों को भरकर अपने क्षेत्र के बीएलओ को प्रस्तुत करें। मतदाताओं को प्रपत्र भरने में यदि किसी भी प्रकार की कोई परेशानी है तो उनके सहयोग के लिये नगर निगम के सभी जनमित्र केन्द्रों, तहसीलों एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय में मतदाता सहायता केन्द्र स्थापित किया गया है। प्रपत्रों को भरने में परेशानी आने पर इन सहायता केन्द्रों का सहयोग लिया जा सकता है।

कलेक्टर ने आग्रह किया है कि सभी मतदाता 26 नवम्बर तक अपने प्रपत्र भरकर अवश्य रूप से बीएलओ को प्रदान करें ताकि 4 दिसम्बर तक जिले के समस्त मतदाताओं के प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया जा सके। जागरूक मतदाता बनें और निर्वाचन आयोग के इस अति महत्वपूर्ण् कार्य में सहयोग करें।

वर्ष 2003 की सूची में नाम पता लगाने ग्वालियर जिले के मतदाताओं के सहयोग के लिये हुई है यह बड़ी पहल
वर्ष 2003 की सूची में नाम पता लगाने में एमपी ऑनलाइन, सीएससी व लोक सेवा केन्द्र भी करेंगे सहयोग

ग्वालियर जिले में मतदाताओं के सहयोग के लिये हुई है यह पहल

ग्वालियर 18 नवम्बर 2025/ जिले में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य प्रचलन में है। वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपना या अपने परिजन का नाम पता लगाने में लोक सेवा केन्द्र, सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) एवं एमपी ऑनलाइन सेंटर भी मतदाताओं की मदद करेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकार की पहल पर इन सेंटरों के संचालक एसआईआर कार्य में सहयोग देने के लिये आगे आए हैं।

इस सिलसिले में अपर जिला दण्डाधिकारी श्री सी बी प्रसाद ने बीते रोज एमपी ऑनलाइन के संभागीय प्रबंधक व सीएससी प्रबंधकों एवं एमपी ऑनलाइन सेंटर के प्रतिनिधियों की बैठक ली थी। जिसमें एमपी ऑनलाइन सेंटर व सीएससी सेंटर के संचालकों ने वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम ढ़ुंढवाने में मदद करने का भरोसा दिलाया है।

बता दें जिले में एसआईआर (निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण) के संबंध में ग्वालियर शहर के सभी जनमित्र केन्द्रों में मतदाता सहायता केन्द्र बनाए गए हैं। मतदाता अपना ईएफ (एन्यूमरेशन फॉर्म) भरने में इन केन्द्रों की सहायता ले सकते हैं। साथ ही यहीं से वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपने नाम की स्थिति जान सकते हैं। जनमित्र केन्द्रों के अलावा अब एमपी ऑनलाइन सेंटर, लोक सेवा केन्द्र व सीएससी सेंटर पर भी मतदाताओं को यह सुविधा उपलब्ध होगी।

एसआईआर के तहत बीएलओ द्वारा अपने क्षेत्र के मतदाताओं को ईएफ (एन्यूमरेशन फॉर्म) उपलब्ध कराए गए हैं। यह फॉर्म मतदाता द्वारा भरे जाने हैं। साथ ही ईएफ में वर्ष 2003 की स्थिति की तुलनात्मक जानकारी की प्रविष्टि भी की जानी है।