कन्या पूजन विकास कार्य – Shabd Shakti News

मंत्री कुशवाह ने कन्या पूजन कर विकास कार्यों का किया भूमि पूजन
ग्वालियर, 05 जून 2026/ सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने शुक्रवार को ग्वालियर दक्षिण क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद से स्वीकृत इन कार्यों में डामरीकृत सड़क, सीसी रोड, नाली निर्माण, सामुदायिक भवन तथा आरसीसी नाला निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। श्री कुशवाह ने कन्या पूजन कर इन सभी विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कुल मिलाकर लगभग 3 करोड़ 62 लाख रुपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि लश्कर सहित सम्पूर्ण ग्वालियर दक्षिण क्षेत्र का सुनियोजित विकास में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर सड़क, जल निकासी, सामुदायिक सुविधाएं और अन्य बुनियादी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जनहित के सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे।

इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन

मंत्री श्री कुशवाह द्वारा जिन कार्यों का भूमिपूजन किया गया, उनमें लगभग 59 लाख 32 हजार रुपए की लागत से स्वीकृत सतखाना पुलिया से ढोलीबुआ तक सड़क के डामरीकरण का कार्य, लगभग 14 लाख 21 हजार रुपए लागत से स्वीकृत नागदेवता मंदिर से ढोलीबुआ पुल तक डामरीकरण कार्य तथा वार्ड-51 के अंतर्गत मस्जिद वाली गली, धोबी चौक एवं गुरुकृपा विहार में लगभग 23 लाख 37 हजार रुपए की लागत से स्वीकृत सीसी रोड निर्माण कार्य एवं वार्ड-51 की सैनिक कॉलोनी में लगभग 1 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य शामिल हैं।

इसके अलावा वार्ड-52 में नादरिया मंदिर, गुढ़ागुढ़ी का नाका, शीतला कॉलोनी में लगभग 8 लाख 47 हजार रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन तथा बाबूजी की बगिया से बारहबीघा होते हुए प्रीतम कॉलोनी तक लगभग 1 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से बनने वाले आरसीसी नाला एवं नाली निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया।