कर्फ्यू – Shabd Shakti News

राधौगढ़ में भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण
मध्यप्रदेश के गुना जिले में दिग्विजय सिंह के गृह क्षेत्र राघौगढ़ में अब स्थिति पहले से सामान्य हो गई है. चप्पे चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. इसके साथ ही आरोपियों की धरपकड़ तेज हो गई है.

जिले के गुना, चाचौड़ा, जामनेर, कुंभराज, मकसूदनगढ़, धरनावदा समेत कई थानों के पुलिस बल तैनात किए गए हैं. कई लोगों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं. पुलिस ने वीडिओ बनाने पर भी रोक लगा रखी है. हालाकि दहशत के चलते बाजार आधे अधूरे खुले नजर आ रहे हैं.

बता दें कि, राघौगढ़ में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में टकराव के बाद तनाव के चलते धारा 144 लागू कर दी गई है. इससे पहले ऐहतियातन कर्फ्यू लगाना पड़ा था. राघौगढ़ में अगले सप्ताह नगर पालिका चुनाव होने हैं.

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार शाम को यहां प्रचार के लिए पहुंचे थे. मुख्यमंत्री के रोड शो और आमसभा के बाद भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज करने के साथ आंसू गैस के गोल दागने पड़े. इसके बावजूद भी उपद्रव नहीं थमा तो पुलिस ने कर्फ्यू लगा दिया.

बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत असामाजिक तत्वों के देर रात को बंद पड़ी दुकानों के बाहर लाठियों से तोड़फोड़ करने से शुरू हुआ. इसके बाद तनाव फैलना शुरू हो गया और भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. इस दौरान जमकर पथराव और तोड़फोड़ हुई. दोनों पक्षों में हुए टकराव में चार लोग घायल हो गए.