कलेक्टर एस पी हटाए – Shabd Shakti News

MP में ‘पुलिस हवाला रकम लूट कांड’ में नपे पुलिस कप्तान,सीधी कलेक्टर पर भी cm का हंटर
जन प्रतिनिधियों की शिकायतों के बाद हुई कार्यवाही

– 1 करोड़ के हवाला कांड और जनप्रतिनिधियों की शिकायतों के बाद सीएम का एक्शन

भोपाल 22 मार्च 2026/सीएम डॉ. मोहन यादव ने गुना हवालाकांड के बाद एसपी अंकित सोनी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। वहीं जनप्रतिनिधियों से मिली शिकायतों के बाद सीधी कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी को भी हटाने के निर्देश दिए। यह दोनो फैसले रविवार शाम को लिये गये। जानकारी के अनुसार सीएम डॉ. मोहन यादव मिर्जापुर से सीधे सीधी पहुंचे थे। यहां स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान उन्हें कई शिकायतें मिलीं। जिसके बाद उन्होंने यह एक्शन लिया। – गुना में कारोबारी की कार से मिले थे 1 करोड़ गौरतलब है कि गुना पुलिस ने गुजरात के एक जीरा कारोबारी की कार से करीब 1 करोड़ रुपए कैश पकड़ा था, लेकिन आरोप है कि 20 लाख रुपए लेकर उसे छोड़ दिया गया। मामला उस समय पुलिस के गले की फांस बन गया जब गुजरात के एक आईपीएस अधिकारी का फोन आने के बाद धरनावदा पुलिस ने लिए गए 20 लाख रुपए वापस कर दिए। मामला सामने आते ही डीआईजी अमित सांघी देर रात गुना पहुंचे और जांच शुरू की गई। इसके बाद थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया, जिनमें एएसआई साजिद हुसैन, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिंह सिकरवार और आरक्षक सुंदर रमन शामिल हैं।

शुरुआती जांच में इनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसके बाद कार्रवाई की आंच एसपी तक पहुंची और उन्हें हटा दिया गया। – सीधी में जनप्रतिनिधियों ने की थी शिकायतें सीएम मिर्जापुर से अचानक सीधी पहुंचे और वहां स्थानीय जनों और राजनेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें वहां कलेक्टर को लेकर कई शिकायतें मिलीं, जिसके बाद सोमवंशी को हटाने के निर्देश दिए। वहीं जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक पीएस धनवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।