कांग्रेस – Shabd Shakti News
युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय प्रवक्ता और मीडिया पैनल की नई टीम घोषित की यहां देखिए नाम
नई दिल्ली28जनवरी 2026/ भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) ने संगठन को सशक्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय मीडिया पैनल के सदस्यों की नई सूची जारी कर दी है। यह नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
युवा कांग्रेस कार्यालय, 5 रैसीना रोड, नई दिल्ली से जारी पत्र के अनुसार, इन नियुक्तियों को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता (National Spokesperson)
नई टीम में ऐश्वर्या भाद्रे, आशीष कोटाडिया, अंकित साहू, अभिषेक सांगवान, चंदन राणा, दीपांशु भट्ट, डॉ. दिव्याणी कटारा, गोपाल तिवारी, गौरव चौधरी, गुफरान अंसारी, हैदर मुजीब रुपेरिया, इस्माइल मोहम्मद, रोहन पांडेय, रोशन साल्वी, रानी राठौर, शुभ्रा ज़िंटा, सोमबीर सांगवान, सोम्या रंधेलिया, शोभित गौतम, अधिवक्ता सतीश बघेल, तेजस वाछाणी, युवराज सिंह यादव, योगेश साहू और यूसुफ रिज़वी को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय मीडिया पैनल (National Media Panel)
वहीं राष्ट्रीय मीडिया पैनल में अबू जाफर, अबू ओजैर, अमन वशिष्ठ, अंकित फतेहपुरिया, अंकुर भारती, अंशुल मिश्रा, अर्जुन श्रीवास्तव, अर्शदीप सिंह बटर, दीपांकर दास, दिव्या शर्मा, हरजोत सिंह, कमालुद्दीन रज़ा, कामिया सांखला, लक्ष्य शर्मा, एमएस अभिजीत, एमडी तौफीक खान, पंकज मिश्रा, प्रांजल तिवारी, राजेंद्र कुमार, रणजीत यादव, अधिवक्ता सद्दाम हुसैन और अधिवक्ता वसंत शाजू को शामिल किया गया है।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह टीम संगठन की नीतियों, विचारधारा और युवाओं से जुड़े मुद्दों को देशभर में मजबूती से उठाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम मीडिया और जनसंपर्क के क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
एस आई आर में कांग्रेस विधायक सिकरवार ने खुद के साथ हुए गड़बड़झाले का किया खुलासा
ग्वालियर27 नवंबर 2025/ प्रदेश के साथ ग्वालियर जिले में चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण  कार्य का पहले से ही देशभर में विरोध पर उतारू कांग्रेस आज ग्वालियर में इसको लेकर जोरदार हमलावार नजर आई, ग्वालियर से पूर्व से कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने आज पत्रकार वार्ता में एसआईआर के अंतर्गत खुद के साथ गड़बड़ी किए जाने का खुलासा करके पूरी प्रक्रिया को कठघरे में खड़ा कर दिया। चर्चा के दौरान श्री सिकरवार ने कहा कि एस आई आर में जबरदस्त फर्जीवाड़ा चल रहा है। फर्जी साॅफ्टवेयर के माध्यम से मतदाताओं के नाम विधानसभाओं तक बदले जा रहे हैं। बड़ा खुलासा जब हुआ तब 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा से कांग्रेस विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार का मतदाता पत्रक का बी.एल.ओं द्वारा मैंपिग किया गया। तब पता चला कि विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार का मैंपिग पूर्व में ही बी.एल.ओ कुनाल पवार द्वारा 15 ग्वालियर विधानसभा में भाग संख्या 227 चार शहर का नाका ग्वालियर में मतदाता क्रमांक 460 (EPIC No. UYE4892253) पर दर्ज कर दिया गया है। मतदाता केन्द्र क्रमांक 272 के बी.एल.ओं द्वारा यह भी बताया गया कि आपके 2003 के रिकार्ड से मैंपिग कर दी गई है। मैंपिग से हुये खुलासे के बाद विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य से जुडे अधिकारियों से बात की तो उन्होंने कहा कि आप जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर श्रीमती रूचिका सिंह से बात करिऐ। ऐसे में सवाल यह उठता है कि विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के मतदाता है, तब उनका नाम 15 ग्वालियर विधानसभा में कैसे मैप कर दिया गया। विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि जब मेरे साथ ऐसा हो रहा है कि मेरी मैपिंग 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा में न होकर 15 ग्वालियर विधानसभा में कर दी गई, तो आम लोगों के साथ क्या हो रहा होगा। उन्होंने कहा कि फार्मो का डिजिटिलाईजेंशन बी.एल.ओं मतदाताओं के सामने नहीं कर रहे है। तब कैसे सुनिश्चित होगा कि फार्मों का ईमानदारी से डिजिटिलाईजेंशन हो रहा हैं। मैंने अपने फार्म का अपने ही सामने डिजिटिलाईजेंशन करवाया तब बी.एल.ओं के मोबाईल स्क्रीन पर नोटिफिकेशन आया और मुझे पता चला कि मेरा मैंपिग पहले ही हो चुका है। यह सब इस बात का प्रतीक है कि विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण के कार्य में फर्जीवाडा चल रहा है। विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि जबकि वर्तमान में मेरा वोट ग्वालियर पूर्व विधानसभा में भाग संख्या 272 में मतदाता क्रमांक 95 (EPIC No. IJG0538843) पर दर्ज है एवं वर्ष 2003 के अनुसार मेरा वोट 16 लश्कर पूर्व विधानसभा में भाग संख्या 102 मतदाता क्रमांक 187 (EPIC No. MP/03/016/261235) पर दर्ज है।
कांग्रेस विधायक ने कहा  कि इस तरह का कार्य होनें से लाखों लोग मतदाता सूची में आने से वंचित हो जायेंगे। मेरी मांग है कि लापरवाह बी.एल.ओ के खिलाफ कार्यवाही करते हुये, मेरी मैपिंग मेरे मतदान केन्द्र के अनुसार करवाई जाये।
कांग्रेस करेगी दिल्ली में महारैली, मप्र से 50 हजार कार्यकर्ता 100 विशेष ट्रेनों से दिल्ली पहुँचेंगे
भोपाल 8 नवंबर 2025/मध्यप्रदेश  कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित किया ।
पत्रकार वार्ता में  जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस एक भी देशभक्त नागरिक का नाम वोटरलिस्ट से नहीं कटने देगी इसी विषय को लेकर 25 से 30 नवंबर तक दिल्ली में देशव्यापी महारैली होगी।रामलीला मैदान से लाखों कार्यकर्ता पैदल मार्च करेंगे और 30 नवंबर को राष्ट्रपति भवन के सामने पाँच किलोमीटर लंबी मानव-श्रृंखला बनेगी।काग्रेस 5 करोड़ हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन राष्ट्रपति को सौंपेगी। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश से 50,000 कार्यकर्ता 100 विशेष ट्रेनों से दिल्ली पहुँचेंगे।
राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग से पाँच सवाल पूछे थे, लेकिन जवाब दे रहे हैं गृह मंत्री अमित शाह। इसका मतलब साफ है — आयोग पर भाजपा का कब्जा पूरा हो चुका है।”
उन्होंने बताया कि बिहार के पहले चरण में लाखों मतदाता अपने बूथ नहीं ढूंढ पाए क्योंकि नाम रातोंरात गायब कर दिए गए। उन्होंने सवाल किया
प्रधानमंत्री ने कहा था कि घुसपैठियों के नाम काटे गए, पर मध्यप्रदेश के अठ्ठाईस लाख पलायन मजदूर क्या घुसपैठिए हैं?
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री  दिग्विजय सिंह  ने कहा कि सन् 2003 में जन्म-तिथि, राशन कार्ड, स्कूल सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेज पर्याप्त थे,लेकिन अब नागरिकता प्रमाण-पत्र मांगा जा रहा है जो 99% भारतीयों के पास नहीं है। दिग्विजय सिंह ने मांग की कि चुनाव आयोग चुनाव की घोषणा होते ही मतदाता सूचियों को फ्रीज करे।ताकि उसके बाद कोई भी नाम घटाया बढ़ाया न जा सके।सिंह ने कहा कि आयोग जो मतदाता सूची उम्मीदवारों को देती है और चुनाव के दिन जो पीठासीन अधिकारी के पास होती है उनमें अंतर होता है।सैकड़ों मतदाताओं को इस सप्लीमेंट्री सूची की आड़ में मतदान से वंचित किया जाता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में 10 साल में 88हजार घुसपैठियों को वापिस भेजा जबकि भाजपा ने 11 साल में केवल 2400 घुसपैठिये ढूंढे,
लेकिन बिहार में एक झटके में घुसपैठ का हल्ला मचाकर 62 लाख नाम काट दिए गए।इस अवसर पर  उमंग सिंघार ने दस  सवाल खड़े किए उन्होंने कहा“बारह राज्यों में इक्कीस साल बाद एक साथ SIR क्यों?”
इस अवसर पर संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले, वरिष्ठ नेता रामेश्वर नीखरा, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, वरिष्ठ नेता जेपी धनोपिया, प्रदेश प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता अजीत भदौरिया, उपस्थित रहे
सोनिया राहुल विदेश में ,कांग्रेस देशव्यापी बड़े आंदोलन के मूड में कल बुलाई बड़ी बैठक
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि से जुड़े बिलों के मुद्दे पर संसद में सरकार को घेरने के बाद कांग्रेस अब देशव्यापी आंदोलन की रणनीति बना रही है. इसको लेकर सोमवार को पार्टी की बड़ी बैठक बुलाई गई है. सोमवार शाम 4 बजे कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली बैठक में सोनिया गांधी की सहायक समिति के सदस्य, सभी महासचिव और प्रदेश प्रभारी मौजूद रहेंगे. शीर्ष स्तर पर फेरबदल के बाद कांग्रेस के केन्द्रीय पदाधिकारियों की यह पहली बैठक है.
सूत्रों के मुताबिक इलाज के लिए विदेश में मौजूद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसको लेकर निर्देश दिए हैं. राहुल गांधी भी अपनी मां सोनिया गांधी का ख्याल रखने के लिए उनके साथ हैं.
सिंधिया समर्थकों के खुलकर बगावती तेवरों से मध्यप्रदेश कांग्रेस में हड़कम्प, सोनिया से मिले कमलनाथ
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) कांग्रेस  में ज्योतिरादित्य समर्थक द्वारा ज्योतिरादित्य को प्रदेश से दूर रखने पर 500 कार्यकर्ताओं के साथ बगावत की धमकी के बाद पार्टी में हड़कम्प मच गया है उधर ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थकों के पार्टी लाइन से अलग हटकर लगातार बयानबाजी को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोनिया गांधी से मुलाकात की है।
उल्लेखनीय है की एक नेता ने शीर्ष आलाकमान को धमकी दी है कि अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) को राज्य की राजनीति से दूर रखा गया तो वह पार्टी के पांच सौ लोगों के साथ इस्तीफा दे देंगे। दतिया के कांग्रेस नेता अशोक दांगी ने एक प्रेस नोट जारी किया है। इस नोट में दांगी ने लिखा है- प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने में एक चमत्कारी एवं करिश्माई व्यक्तित्व की कड़ी मेहनत एवं अथक परिश्रम है तो वह ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं।
कांग्रेस नेता की सामूहिक इस्तीफे की धमकी
उन्होंने आगे लिखा है- प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने में सराहनीय योगदान को कांग्रेस नेतृत्व को नहीं भूलना चाहिए। अगर उन्हें प्रदेश की राजनीति से दूर किया जाता है तो मैं कार्यकारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी एवं जिला पंचायत सदस्य 500 निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ के साथ दे देंगे।
सोनिया गांधी से मिले कमलनाथ
उधर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिल्ली आकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। सोनिया से मिलने के बाद कमलनाथ ने संवाददाताओं से कहा- मैनें सोनिया जी से मुलाकात की और कई मुद्दों पर उनसे बात की है। जिसमें पार्टी संगठन से जुड़े विषयों पर भी उनके साथ चर्चा हुई। यह हमेशा की साकारात्मक बातचीत रही।
देवड़ा ने सिंधिया ,पायलट को अध्यक्ष बनाने की मांग की तो थरूर बोले चुनाव कराओ
नई दिल्ली: नए कांग्रेस अध्यक्ष पर विचार करने के लिए कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक की तारीख आने के साथ ही मुम्बई कांग्रेस के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने सचिन पायलट और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी की कमान दिए जाने की पैरवी की है. देवड़ा ने कहा है कि किसी युवा नेता को पार्टी अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए, पायलट और सिंधिया इसके लिए पूरी तरह सक्षम हैं.उधर इस बीच कांग्रेस सांसद और ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष शशि थरूर ने नए कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव करवाने की मांग की है.दस तारीख को कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक होगी जिसमें राहुल गांधी का इस्तीफा मंजूर किया जाएगा और अगले पार्टी अध्यक्ष की तस्वीर साफ होगी. देवड़ा का बयान बेहद अहम इसलिए क्योंकि वो राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं.
कैप्टन ने सबसे पहले की थी युवा नेता की मांग:-
इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह युवा नेता को पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग कर चुके हैं जिसकी जमीनी पकड़ और देशभर में पहचान हो. देवड़ा ने बयान दिया है कि “मैं कैप्टन अमरिंदर सिंह की बात से सहमत हैं कि युवा नेता को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया चाहिए जिसके पास अनुभव भी हो. इस हिसाब से सचिन पायलट या ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्टी का नेतृत्व कर सकते हैं.”
देवड़ा ने कहा, ”इनमें से किसी एक को पार्टी अध्यक्ष बनाने से राजस्थान और मध्यप्रदेश सरकार में भी स्थिरता आएगी. मुझे भी उनके अंदर काम करके अच्छा लगेगा. मुझे कोई कारण समझ नहीं आता कि कैप्टन की राय पर बाकी नेता सहमत नहीं होंगे.” प्रियंका गांधी के अध्यक्ष बनने के सवाल पर देवड़ा ने कहा कि प्रियंका अध्यक्ष बनती हैं तो उन्हें खुशी होगी लेकिन खुद राहुल गांधी ने साफ कर दिया कि अगला पार्टी अध्यक्ष उनके परिवार से नहीं होगा.
थरूर ने की अध्यक्ष का चुनाव करवाने की मांग:-
इस बीच कांग्रेस सांसद और ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष शशि थरूर ने नए कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव करवाने की मांग की है. थरूर ने कहा कि वो सीडब्ल्यूसी से अपील करते हैं कि दस तारीख की बैठक में अंतरिम अध्यक्ष चुना जाए और फिर संगठन के चुनाव के जरिए नया पार्टी अध्यक्ष चुना जाए. ऐसा कांग्रेस और देश के हित में होगा. युवा नेता को अध्यक्ष बनाने की मिलिंद देवड़ा की मांग पर थरूर ने कहा कि वो किसी व्यक्ति की नहीं प्रक्रिया की बात करना चाहते हैं.
नया पार्टी अध्यक्ष तय करने के लिए दस अगस्त को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होगी. तत्काल अंतरिम अध्यक्ष चुन कर आगे चुनाव करवाए जा सकते हैं. अगर आम राय नहीं बनी तो फिर नया अध्यक्ष चुनने के लिए कमेटी गठित की जा सकती है.
कमलनाथ के मंत्री लाखन का दावा भाजपा के छह विधायक शीघ्र कांग्रेस में होंगे शामिल
भोपाल| विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार के शक्ति परिक्षण के बाद प्रदेश की सियासत उबाल पर है| लगातार हो रही बयानबाजी से सियासत का पारा उछाल मार रहा है| पहले बीजेपी नेता सरकार गिराने और खुद गिर जाने के दावे करते थे, लेकिन विधानसभा में हुए सियासी घटनाक्रम के बाद अब कांग्रेस के तरफ से आगे और भी बीजेपी विधायकों के कांग्रेस में आने के दावे किये जा रहे हैं| अब कैबिनेट मंत्री लाखन सिंह ने एक बयान देकर राजनीति में हलचल बढ़ा दी है|
मंत्री लाखन सिंह का कहना है कि मध्य प्रदेश में बीजेपी का दांव उल्टा पड़ गया है| अभी दो विधायक बीजेपी के कांग्रेस में शामिल हुए हैं| जल्द ही छह विधायक और कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं| दो दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि ‘कर्नाटक के बाद बंगाल, बंगाल के बाद मध्य प्रदेश का नंबर होगा, जिसमें बीजेपी सत्ता परिवर्तन करेगी| कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में लाखन सिंह ने यह पलटवार किया है| मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब बीजेपी के दो विधायकों के सरकार के समर्थन में आने के बाद देश भर की नजर बीजेपी के रिएक्शन पर है और बीजेपी के दिग्गज लगातार इस ओर इशारा भी कर रहे हैं कि शुरुआत कांग्रेस ने की है ख़त्म हम करेंगे| विधानसभा में हुए इस घटनाक्रम को लेकर भोपाल से दिल्ली तक हड़कंप है, कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं, वहीं 1 अगस्त को पार्टी की बड़ी बैठक होने जा रही है, जिसमे आगे की रणनीति तय होगी|
कांग्रेस के सभी सांसद हुए शरणमगच्छामि फिर भी रूठे रहे कांग्रेस के युवराज
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनावों में पार्टी की करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश की थी। खबरों के अनुसार राहुल गांधी अभी भी अपने फैसले पर अड़े हुए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और सांसदों की अपील के बाद भी राहुल गांधी टस से मस नहीं हो रहे हैं। बुधवार को यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस सांसदों की बैठक हुई थी। बैठक में राहुल गांधी भी मौजूद थे।
खबरों के अनुसार, इस्तीफा देने पर अड़े राहुल गांधी को मनाने की सांसदों ने भरपूर कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। करीब एक महीने से कांग्रेस के अंदर कशमकश की स्थिति बनी हुई है। राहुल ने स्पष्ट कहा कि वे चुनावों में हार की जिम्मेदारी लेते हैं और अब वे अध्यक्ष नहीं रहेंगे। पार्टी के सभी लोकसभा सांसदों ने राहुल को मनाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वे टस से मस नहीं हुए। यहां तक कि शशि थरूर का यह तर्क भी बेअसर साबित हुआ कि हार सिर्फ राहुल की नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। राहुल ने कहा कि वे हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद को छोड़ना चाहते हैं। बैठक में राहुल समेत कांग्रेस के सभी 52 सांसद मौजूद थे।
कुछ समय पहले ही राहुल गांधी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में अपना इस्तीफा दिया था, लेकिन उनका इस्तीफा पार्टी ने स्वीकार नहीं किया था। उन्होंने कहा था कि पार्टी अध्यक्ष किसी और को बनाया जाए। बीतों दिनों राहुल गांधी ने कहा था कि मैं ये निर्णय नहीं करूंगा कि पार्टी अध्यक्ष कौन बनेगा। इसके पहले गांधी के इस्तीफे पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने रविवार को कहा था कि एक गैर गांधी पार्टी का प्रमुख हो सकता है लेकिन गांधी परिवार को संगठन के भीतर सक्रिय रहना होगा।
कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में ज्योतिरादित्य सबसे आगे
क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया अगले कांग्रेस अध्यक्ष होंगे या फिर यह जिम्मेदारी केसी वेणुगोपाल को मिलेगी? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता असलम शेरखान ने भी राहुल गांधी के कार्यालय को पत्र लिखकर अध्यक्ष बनने की इच्छा जाहिर की है। राहुल गांधी इस समय सुधारवादी मिजाज में हैं और वह कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नहीं बने रहना चाहते। राहुल गांधी यह भी चाहते हैं कि इस पद के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम न घसीटा जाए। अध्यक्ष पद कोई गैर नेहरू गांधी परिवार का व्यक्ति संभाले। सूचना है कि राहुल गांधी की जिद को देखते हुए पार्टी में नए अध्यक्ष पद की तलाश तेज हो गई है।
सूत्र बताते हैं कि राहुल गांधी के तर्क को देखते हुए सोनिया गांधी ने भी अपनी रजामंदी दे है। कांग्रेस पार्टी के एक महासचिव के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष को मान जाना चाहिए। उन्हें जिम्मेदारी संभालनी चाहिए। इससे अधिक अभी वह कुछ नहीं कहना चाहते हैं। सूत्र का कहना है कि राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी में काफी सुधार किया है। वे एनएसयूआई और युवक कांग्रेस में काफी पारदर्शिता लेकर आए। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया। अभी पार्टी को उनकी सख्त जरूरत है।
जिन नामों को लेकर कांग्रेस पार्टी में चर्चा हो रही है, उनमें केसी वेणुगोपाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम की चर्चा सबसे ज्यादा है। ज्योतिरादित्य और वेणुगोपाल दोनों इस समय राहुल गांधी के काफी करीबी भी हैं। पार्टी के सूत्र बताते हैं कि इसी तरह के हालात रहे तो अगले दो महीने में कांग्रेस पार्टी को नया अध्यक्ष मिल सकता है।
सोनिया गांधी नहीं संभालना चाहती कमान
यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। इसलिए सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने की इच्छुक नहीं हैं। सोनिया और राहुल दोनों इसके पक्ष में हैं कि यदि नया अध्यक्ष बनना है तो वह नेहरु-गांधी परिवार से इतर का व्यक्ति हो। इससे सोनिया और राहुल संदेश देना चाहते हैं कि वह कांग्रेस पार्टी और देश हित में कुछ भी छोड़ सकते हैं। इससे पहले साल 2004 में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी प्रधानमंत्री पद की दावेदारी से खुद को पीछे खींच लिया था।
क्या नेता प्रतिपक्ष बना पाएगी कांग्रेस ? बैठक आज