काकरोच जनता पार्टी ने – Shabd Shakti News

काकरोच जनता पार्टी ने किया 24 जुलाई को देशभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान
नई दिल्ली 23 जुलाई 2026/कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है। काकरोच जनता पार्टी अब देशभर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। पार्टी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी पोस्टर के मुताबिक, शुक्रवार (24 जुलाई) को देश के हर जिले में प्रदर्शन आयोजित करने की अपील की गई

पार्टी ने अपने आह्वान में कहा कि प्रदर्शन का उद्देश्य देशभर में पुलिस बर्बरता के पीड़ितों के साथ एकजुटता दिखाना है। पोस्टर में ‘Every District. One Day. One Demand’ का नारा देते हुए छात्र संगठनों और अन्य संगठनों से मिलकर प्रदर्शन आयोजित करने की अपील की गई

सीजेपी पोस्टर के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान आयोजकों को संबंधित प्रशासन से आवश्यक अनुमति और लॉजिस्टिक्स के लिए समन्वय करने को कहा गया है। इसके अलावा, प्रदर्शन स्थल पर छात्रों की मांगों को पढ़कर सुनाने और पुलिस बर्बरता के पीड़ितों के प्रति एकजुटता जताने की अपील की गई है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रदर्शन से जुड़े विस्तृत SOP, अन्य जरूरी सामग्री और ज्ञापन का प्रारूप उपलब्ध कराने की भी जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर जारी इस अपील के बाद शुक्रवार को देश के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन आयोजित किए जाने की संभावना है।

दिल्ली के जंतर मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। यहां बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे हुए हैं। समाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 26 दिन से सीजेपी की ओर से भूख हड़ताल पर हैं, जिनको अभी गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में रखा गया है।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

वहीं, सीजेपी के प्रतिनिधियों ने नीट छात्रों के मुद्दे पर सरकार के सामने अपनी मांगे भी रखी हैं। इसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफी सबसे बड़ी मांग है। सीजेपी की मांगों पर सरकारी की ओर से अभी कोई ठोस प्रतिक्रिया सामने नहीं आई

दिल्ली में हो रहे सीजेपी के प्रदर्शन में विपक्षी पार्टियों का भी साथ मिला है। साथ ही कई अन्य सामाजिक संगठन भी कॉकरोज जनता पार्टी के समर्थन में आकर जंतर मंतर में बैठे हुए हैं। दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में भी पिछले कई दिनों से प्रदर्शन हो रहे हैं।