काकाजी के विचार – Shabd Shakti News

काकाजी के विचार देते है जीवन में आगे बढने की प्रेरणा : तोमर
पूर्व सांसद, महापौर स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर को शहरवासियों ने दी पुष्पांजलि

ग्वालियर दिनांक 07 अगस्त 2026 / पूर्व सांसद एवं पूर्व महापौर स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर  की 103 वीं जयंती पर नगर निगम मुख्यालय स्थित उनकी प्रतिमा पर शहरवासियों  ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक श्री पीयूष ताम्बे एवं सुश्री प्रतीक्षा तांबे ने भजनों के माध्यम से भजनांजली अर्पित की।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि काका जी (स्व. श्री नारायण कृष्ण शेजवलकर) का उन्हें मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है, उनके सानिध्य में रहकर उन्होंने संगठन एवं सार्वजनिक जीवन में कार्य करने की कला सीखी है। स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर के विचार जीवन में आगे बढने की प्रेरणा देते हैं।

नारायण कृष्ण शेजवलकर प्रशासनिक भवन सिटी सेंटर में  पूर्व सांसद एवं पूर्व महापौर स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर  की 103 वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर, उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, जिलाध्यक्ष श्री जय प्रकाश राजौरिया, पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, ग्वालियर जिले के प्रभारी श्री गोपीकृष्ण नेमा, मेला प्राधिकरण अध्यक्ष श्री अशोक जादौन, ग्वालियर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री मधुसुदन सिंह भदौरिया, नेता प्रतिपक्ष श्री हरिपाल, पूर्व मंत्री श्री अनूप मिश्रा, श्री ध्यानेन्द्र सिंह, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, वरिष्ठ नेता  श्री गजेन्द्र गडकर, श्री वेद प्रकाश शर्मा, श्री अभय चौधरी, श्री कमल माखीजानी, श्रीमती खुशबू गुप्ता, श्री सतीश बोहरे, श्री हरीश मेवाफरोश, श्री सुधीर गुप्ता, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय सहित बडी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं शहर के नागरिक गणों ने स्व. शेजवलकर को पुष्पांजलि अर्पित की।

विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने  स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर (काका जी) को याद करते हुए कहा कि मैं उन सौभाग्यशाली लोगों में से हूँ जिन्हें राजनीतिक जीवन के प्रारंभिक समय में काकाजी का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ है। काकाजी का पूरा जीवन हम सभी को प्रेरणा देता है, उन्होंने कार्यकर्ताओं के जीवन को गढने का कार्य किया तथा कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया और सम्मान दिया। उन्होंने ही हमें सिखाया है कि एक छोटे कार्यकर्ता को बडे दायित्व पर रहकर कैसे सम्मान किया जाता है। उन्होंने ही हमें सिखाया  है कि संगठन में हमें समस्या नहीं समाधान बनकर कार्य करना चाहिए। काकाजी के व्यक्तित्व व कृतित्व से हम सभी को सरलता एवं सादगी से जीवन की प्रेरणा मिलती है। पूर्व संगठन मंत्री श्री वेदप्रकाश शर्मा ने कहाकि कार्यकर्ता को किस प्रकार तैयार किया जाता है, यह हमें काकाजी से सीखना चाहिए, उन्होंने कहा कि काकाजी ने हमेशा कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया। उनका सार्वजनिक जीवन सादगी, सरलता से भरा हुआ था। वह हमेशा आमजनों और कार्यकर्ताओं के लिए संघर्ष करते थे।

विधानसभा अध्यक्ष ने किया पौधारोपण

नगर निगम मुख्यालय परिसर में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा काकाजी स्व. श्री नारायण कृष्ण शेजवलकर की स्मृति में पौधारोपण किया गया।

भजनांजलि कार्यक्रम

नगर पालिक निगम, ग्वालियर द्वारा आयोजित भजनांजलि कार्यक्रम में भजन गायक श्री पियूष ताम्बे एवं सुश्री प्रतीक्षा ताम्बे ने कभी-कभी भगवान को भी भक्तों से काम पड़े, मनवा रे जीवन है संग्राम एवं ओ पालनहारे, भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रोताओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। संगत कलाकार – तबला – श्री पुनीत द्विवेदी, ढोलक- श्री आशीष लव्हाटे, कीबोर्ड – श्री मुनेन्द्र सिंह परिहार आदि।