केरल के निकायों जनप्रतिनिधिगण – Shabd Shakti News

भाजपा फॉर विकसित केरलम‘‘ कार्यक्रम के तहत केरल के निकायों के जनप्रतिनिधिगण 14-15 फरवरी को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे
भाजपा कार्यालय, नगर निगम की योजनाओं का अवलोकन व ऐतिहासिक स्थलों का करेंगे भ्रमण

विधानसभा अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह तोमर से करेंगे सौजन्य मुलाकात

ग्वालियर, 13/02/2026/ भारतीय जनता पार्टी के ‘‘भाजपा फॉर विकसित केरलम’’ कार्यक्रम के तहत केरल के निकायों के जनप्रतिनिधिगण 14 और 15 फरवरी को ग्वालियर के प्रवास पर रहेंगे। ग्वालियर में 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल प्रवास पर रहेगा।

केरल राज्य के नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधिगण 14 और 15 फरवरी को ग्वालियर स्थित पार्टी कार्यालया का दौरा करेंगे, वरिष्ठ पार्षदों से संवाद करेंगे और नगर निगम की प्रमुख योजनाओं को समझने के लिए विभिन्न परियोजनाओं का भ्रमण करेंगे। इस दौरान प्रतिनिधिगण स्मार्ट सिटी कमांड सेंटर का दौरा करेंगे और कार्यप्रणाली का अवलोकन करेंगे। महापौर, नगर निगम अध्यक्ष और नगर निगम आयुक्त से संवाद कर प्रधानमंत्री आवास योजना, रिवरफ्रंट, झील पुनर्जीवन, शहरी परिवहन, जल संचयन एवं नवकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं का अवलोकन करेंगे।

*14 फरवरी को ग्वालियर में विभिन्न स्थानों का करेंगे भ्रमण*

‘‘भाजपा फॉर विकसित केरलम’’ कार्यक्रम के तहत केरल के नगनीय निकायों के जनप्रतिनिधिगण 14 फरवरी को प्रातः 9 बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। प्रातः 10ः30 बजे फूलबाग स्थित लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। प्रातः 11 बजे मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर से सौजन्य भेंट कर संवाद करेंगे। दोपहर 12 बजे मुरार स्थित आदर्श गौशाला का भ्रमण, दोपहर 3 बजे जलालपुर स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, सायं 4 बजे पीएम वाय मानपुर का भ्रमण करेंगे। सायं 5 बजे महाराज बाड़ा स्थित भाजपा जिला कार्यालय मुखर्जी भवन का भ्रमण कर पार्टी पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। सायं 6ः30 बजे किला पहुंचकर लाइट एंड साउंड शो का अवलोकन करेंगे।

*जनप्रतिनिधिगण 15 फरवरी को ग्वालियर में विभिन्न स्थानों पर पहुंचेंगे*

15 फरवरी को प्रातः 11 बजे शिंदे की छावनी स्थित पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के निवास पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करेंगे। दोपहर 12 बजे फूलबाग स्थित श्रीगोपाल मंदिर में दर्शन कर दोपहर 1 बजे जल विहार स्थित नगर निगम कार्यालय में पार्षदगणों के साथ संवाद करेंगे। सायं 4 बजे मोतीमहल स्थित कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। सायं 6 बजे होटल तानसेन के पास भगवान महादेव के दर्शन करेंगे।