कोरोना के बाद – Shabd Shakti News

कोरोना से ठीक हुए मरीजों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह करें प्रतिदिनं योगा,प्राणायाम सुबह या शाम वॉक भी जरूरी
नई दिल्ली /स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना से ठीक हुए मरीजों के लिए गाइडलाइन (प्रोटोकॉल) जारी की हैं। इसमें कहा गया है कि रोज योगासन, प्राणायाम और मेडिटेशन करें। सुबह या शाम वॉक भी जरूर करें, उतनी ही स्पीड में चलें, जितनी आपको जरूरी लगे।

देश में कुल संक्रमितों की संख्या 47 लाख 58 हजार 581 हो गई है। शनिवार को 94 हजार 406 मरीज मिले थे। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

कोरोना से ठीक होने के बाद का प्रोटोकॉल

व्यक्तिगत स्तर पर

साफ-सफाई और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें, मास्क लगाएं और हेंड सैनिटाइजर इस्तेमाल करें

पर्याप्त मात्रा में गर्म पानी पिएं और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आयुष दवाएं लें।

स्वास्थ्य साथ दे तो घर का काम करें। ऑफिस का काम धीरे-धीरे शुरू कर सकते हैं।

डॉक्टर की सलाह से ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। ऐसा भोजन लें, जो आसानी से पच जाए। खाने में पोषक तत्वों को शामिल करें।

पर्याप्त नींद लें, सिगरेट-शराब से बचें।

कोरोना के लिए बताई गई दवाएं लें। घर पर ही टेम्परेचर, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज चैक करते रहें।

अगर सूखी खांसी आ रही है तो नमक के पानी से गरारे करें। गर्म पानी की भाप भी ले सकते हैं। डॉक्टर की सलाह से कफ सिरप ले सकते हैं.

तेज बुखार, सांस फूलने, ऑक्सीजन लेवल कम होने, सीने में दर्द के संकेतों पर ध्यान दें।

सामुदायिक स्तर पर

कोरोना से ठीक हुए लोग अपने दोस्तों और परिवार को पॉजिटिविटी की कहानियां सुनाएं, ताकि लोगों के मन से महामारी को लेकर भ्रम दूर हो।

रिकवरी और पुनर्वास के लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप, सामाजिक संगठनों और क्वालिफाइड प्रोफेशनल्स की मदद ले सकते हैं।