क्रिकेट – Shabd Shakti News

पत्रकार और जिला प्रशासन रूपसिंह स्टेडियम पर खेलेंगे मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच
ग्वालियर 08 जनवरी 2026/कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की पहल पर नव वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार 10 जनवरी को जिला प्रशासन एवं पत्रकार एकादश के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन रखा गया है। जिला प्रशासन द्वारा अपनी टीम का चयन कर लिया गया है। मीडिया प्रतिनिधिगणों से भी आग्रह किया गया है कि वे पत्रकार एकादश का चयन कर मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में शामिल हों।

यह मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच 10 जनवरी को प्रात: 9.30 बजे से रूपसिंह स्टेडियम में खेला जायेगा।

क्रिकेट सिर्फ जीत-हार का खेल नहीं, बल्कि भावनाओं और सम्मान का प्रतीक भी है
भारत की महिला क्रिकेट टीम ने रविवार (2 नवंबर) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में इतिहास रच दिया. भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. इस ऐतिहासिक जीत के बाद मैदान पर एक ऐसा भावुक दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी का दिल छू लिया.

मैदान पर रो पड़ीं साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी

मैच खत्म होते ही भारतीय खिलाड़ी खुशी से झूम उठीं, लेकिन दूसरी ओर साउथ अफ्रीकी टीम की खिलाड़ी अपने आंसू नही रोक सकीं. लंबे समय से वर्ल्ड कप जीतने का सपना देख रही साउथ अफ्रीकी टीम इस बार भी ट्रॉफी से चूक गई. जब मैदान पर उनकी आंखों से आंसू बहने लगे, तभी भारतीय खिलाड़ियों ने एक ऐसा कदम उठाया जिसने सभी का दिल जीत लिया.

टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा समेत कई खिलाड़ियों ने आगे बढ़कर साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों को गले लगाया. उन्होंने हार से टूट चुकी खिलाड़ियों को ढांढस बंधाया और उनके शानदार खेल की सराहना की. यह खेल भावना का ऐसा उदाहरण था, जिसने साबित किया कि क्रिकेट सिर्फ जीत-हार का खेल नहीं, बल्कि भावनाओं और सम्मान का प्रतीक भी है.

जहां एक ओर भारतीय टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप जीतकर झंडे गाड़ दिए, वहीं उन्होंने अपनी जीत को बेहद शालीनता के साथ मनाया

2005 और 2017 की अधूरी कहानी हुई पूरी

भारत की महिला टीम इससे पहले दो बार वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची थी. पहली बार 2005 में और फिर 2017 में, लेकिन दोनों बार खिताब से चूक गई थी. इस बार टीम ने कोई गलती नही दोहराई और जीत का परचम लहराया. दीप्ति शर्मा के ऑलराउंड प्रदर्शन, शेफाली वर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और अमनजोत कौर की फील्डिंग ने इस ऐतिहासिक जीत की नींव रखी.

टीम इंडिया की यह जीत केवल एक ट्रॉफी नही थी. यह उन सालों की मेहनत, संघर्ष और सपनों की कहानी थी जो अब हकीकत बन चुकी है. इस जीत में सबसे खूबसूरत पल वो था जब भारतीय खिलाड़ियों ने खेल की सच्ची भावना दिखाकर दुनिया को “स्पोर्ट्समैनशिप” का सही मतलब सिखाया.

घायल बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर ने कहा मुझे याद रखने के लिए आप सभी का धन्यवाद.”
सिडनी 30 अक्टूबर 2025/भारतीय बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर ने बताया है कि वो चोट से रिकवर कर रहे हैं और हर गुज़रते दिन के साथ बेहतर महसूस कर रहे हैं.

अय्यर ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है, “मेरे लिए जो दुआएं की गईं और मुझे जिस तरह का सहयोग मिला है उसके लिए मैं तहेदिल से आभारी हूं. यह काफ़ी मायने रखता है. मुझे याद रखने के लिए आप सभी का धन्यवाद.”

श्रेयस अय्यर को 25 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ तीसरे वनडे मैच के दौरान एक कैच पकड़ने में चोट लगी थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

अय्यर को यह चोट 34वें ओवर में लगी, जब वह एलेक्स कैरी का कैच पकड़ने के दौरान बुरी तरह से गिर गए थे.

दर्द से कराहते अय्यर का पहले मैदान पर ही उपचार किया गया और फिर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया.

बीसीसीआई ने सोमवार को एक बयान में कहा था, “श्रेयर अय्यर को 25 अक्तूबर 2025 को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान फ़ील्डिंग करते समय बाईं पसली के निचले हिस्से में चोट लगी. इसके बाद उन्हें आगे की जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया.”

बयान में कहा गया था, “स्कैन में उनके स्प्लीन में चोट पाई गई है. उनका इलाज चल रहा है, उनकी हालत स्थिर है और वो अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं.”

जानिए क्रिकेट प्रेमियों को कब देखने मिलेगी भारत पाकिस्तान भिड़ंत
कोलकाता: इस बार के एशिया कप की मेजबानी दुबई करेगा और भारत-पाकिस्तानकी टीमें इसमें हिस्सा लेंगे. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने यह जानकारी दी. दुबई में तीन मार्च को एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की बैठक होनी है. गांगुली ने दुबई रवाना होने से पहले यहां ईडन गार्डन्स स्टेडियम में संवाददाताओं से कहा, “एशिया कप दुबई में खेला जाएगा जिसमें भारत और पाकिस्तान, दोनों हिस्सा लेंगे.”

इस बार एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को करनी थी, लेकिन भारत ने पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया था. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने साथ ही महिला टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम को भी बधाई दी.
उन्होंने कहा, “वे शानदार क्रिकेट खेल रही हैं और इसी के दम पर क्वालीफाई किया है. कोई भी इस टूर्नामेंट में फेवरेट नहीं है।. भारतीय टीम अच्छी है, देखते हैं क्या होता है.”

भारत और पाकिस्तान ने 2012-13 के बाद से कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है. तब पाकिस्तान की टीम सीमित ओवरों की सीरीज खेलने के लिए भारत आई थी. दोनों देशों में राजनीतिक तनाव के चलते ये दोनों देश तब से सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में ही एक-दूसरे के खिलाफ खेलते दिखते हैं.

विदेशी धरती पर टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत
भारत ने एंटीगा टेस्ट मैच में वेस्ट इंडीज को 318 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने वेस्ट इंडीज के सामने जीत के लिए 419 रनों का लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए कैरिबियन टीम मैच के चौथे ही दिन सिर्फ 100 रनों पर ढेर हो गई। विदेशी धरती पर टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिहाज से यह भारत की सबसे बड़ी जीत है। वेस्ट इंडीज की टीम ने अपनी दूसरी पारी में एक समय तो सिर्फ 50 रन पर अपने 9 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन कीमर रोच और मैगुएल ​कमिंस ने आखिरी विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी कर भारत की जीत को थोड़ा लंबा टाल दिया।

कीमर रोच 38 रन बनाकर आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 31 गेंदों का सामना किया और 1 चौके के अलावा 5 छक्के जड़े। भारत के लिए विंडीज की दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 ओवर में 3 मेडन के साथ 7 रन देकर 5 विकेट झटके। उनके अलावा इशांत शर्मा ने 9.5 ओवर में 1 मेडन के साथ 31 रन देकर 3 विकेट और मोहम्मद शमी ने 5 ओवर में 3 मेडन के सा​थ 13 रन देकर 2 विकेट चटकाए। बुमराह और इशांत ने विंडीज की दूसरी पारी को शुरुआत में ही झकझोर दिया। इन दोनों ने मिलकर 37 रन पर ही विंडीज के 7 विकेट आउट कर दिए थे। उसके मोहम्मद शमी ने बचा खुचा काम पूरा ​कर दिया।

महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और बल्लेबाज केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे से बाहर
टीवी शो ‘कॉफी विद करण’ के दौरान महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी के लिए टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और बल्लेबाज केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई के COA के साथ ईमेल संवाद में यह जानकारी मिली है कि इन खिलाडियों पर कई कड़े एक्शन लिए जा सकते हैं. जैसे हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल के खिलाफ 15 दिनों तक के लिए जांच समिति बिठाई जा सकती है. इसके अनुसार पंड्या और राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से ही बाहर हो सकते हैं. इन दोनों खिलाड़ियों को भारत वापस बुलाया जा सकता है. आपको बता दें कि हाल ही में टीवी शो ‘कॉफी विद करण’ में हार्दिक पंड्या अपने साथी खिलाड़ी केएल राहुल के साथ आए थे.

शो के दौरान होस्ट करण जोहर ने दोनों खिलाड़ियों से उनकी निजी जिंदगी के बारे में सवाल किए थे. पंड्या ने इस दौरान अपनी निजी जिंदगी से जुड़े हुए कुछ सवालों का जवाब दिया. हार्दिक पंड्या ने इस दौरान रिलेशनशिप, डेटिंग और महिलाओं से जुड़े सवालों के जवाब देकर फैंस को हैरान कर दिया. पंड्या ने बताया कि उनके परिवार वालों की सोच काफी खुली हुई है और जब उन्होंने पहली बार लड़की के साथ शारीरीक संबंध बनाए तो घर आकर कहा, आज करके आया है. पंड्या ने अपने पुराने समय को याद करते हुए यह भी बताया कि वह अपने माता-पिता को पार्टी में लेकर गए जहां हार्दिक ने बेटे से पूछा कि किस महिला को देख रहा है? उन्होंने एक के बाद एक सभी महिलाओं की तरफ उंगली दिखाकर बताया कि मैं सभी को देख रहा हूं.

भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना,सामने आई विराट की चिंता
भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो गई है। तीन मैचों की टी20 सीरीज 21 नवंबर से खेली जानी है और इसके बाद 6 दिसंबर से चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने दौरे पर रवाना होने से पहले इस दौरे को लेकर काफी बातें की। इस दौरान उनकी सबसे बड़ी चिंता भी सामने आई।

विराट ने कहा, ‘ हमारे गेंदबाज इस समय लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और ये बात इंग्लैंड दौरे में सामने आई थी। बल्लेबाजों को ही अपना फोकस सुधारना होगा और टीम के लिए रन बनाने होंगे।’ इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज के दौरान गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन विराट को छोड़कर बाकी बल्लेबाजों ने निराश किया था। विराट को भी टीम की इस कमी के बारे में पता है और यही उनकी चिंता भी है। विराट ने कहा, ‘इस दौरे पर हमारा फोकस इस बात पर रहेगा कि बल्लेबाज एक यूनिट के तौर पर अच्छा प्रदर्शन करें।’

धोनी के नगर रांची पर चढ़ा क्रिकेट का बुखार, T20 सीरीज का आगाज कल से
भारत ने शानदार प्रदर्शन करते  हुए आस्ट्रेलिया को वनडे श्रृंखला में 4 – 1 से हराकर नंबर वन के सिंहासन पर कब्जा कर लिया था. टी20 रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज भारत का लक्ष्य अब कल से जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर शुरु हो रही तीन मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप करके अपनी रैंकिंग बेहतर करना होगा.

दूसरी ओर आस्ट्रेलियाई टीम का लक्ष्य भारत के हाथों 2016 टी20 विश्व कप में मिली हार का बदला चुकता करना होगा. भारत ने आस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायी थी और उस मैच में विराट कोहली ने 51 गेंद में नाबाद 82 रन बनाकर आस्ट्रेलिया का बोरिया बिस्तर टूर्नामेंट से बांध दिया था. भारतीय टीम में 38 बरस के अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा की वापसी हुई है जिन्होंने आखिरी अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच फरवरी में खेला था. वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ उन्हें मौका नहीं दिया गया था. उनके साथ ही विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को रिषभ पंत पर तरजीह दी गई है. श्रीलंका के खिलाफ टी20 खेलने वाली टीम में से तेज गेंदबाज शारदुल ठाकुर और बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को बाहर किया गया है.

रहाणे को नहीं चुना जाना हालांकि हैरत का सबब रहा जिन्होंने वनडे श्रृंखला में चार अर्धशतक जमाये थे हालांकि उन्होंने आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच पिछले साल अगस्त में खेला था. नियमित सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने टीम में वापसी की है जो पत्नी की सर्जरी के कारण वनडे श्रृंखला से बाहर रहे थे. उनसे और रोहित शर्मा से भारत को उम्दा शुरुआत की उम्मीद होगी चूंकि रोहित शानदार फार्म में है जिन्होने वनडे श्रृंखला में पांच मैचों में एक शतक और दो अर्धशतक समेत करीब 60 की औसत से सर्वाधिक 296 रन बनाये.

कप्तान विराट कोहली ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली चार टी20 पारियों में नाबाद 90, नाबाद 59, 50 और नाबाद 82 रन बनाकर अपना दबदबा साबित कर दिया है. उनकी कप्तानी में भारत ने वैसे भी पिछले 23 टी20 मैचों में से 17 जीते हैं. वनडे श्रृंखला में प्लेयर आफ द टूर्नामेंट रहे हरफनमौला हार्दिक पांड्या भारत के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं. पांड्या ने पांच मैचों में दो अर्धशतक समेत 222 रन बनाये और छह विकेट भी लिये थे. चेन्नई में पहले वनडे में उन्होंने महेंद्र सिंह धौनी के साथ मिलकर भारत को शुरुआती संकट से निकालकर जीत तक पहुंचाया. इंदौर में पांड्या को बल्लेबाजी क्रम में चौथे स्थान पर भेजा गया और कप्तान के भरोसे पर खरे उतरते हुए उन्होंने 78 रन बनाये. लोकेश राहुल , केदार जाधव और मनीष पांडे पर मध्यक्रम को मजबूती देने की जिम्मेदारी होगी. धौनी से अपने शहर में खास पारी की उम्मीद दर्शकों को रहेगी.

गेंदबाजी में आर अश्विन और रविंद्र जडेजा को वनडे के बाद टी20 टीम से भी बाहर रखा गया है चूंकि कलाई के स्पिनरों कुलदीप यादव ने सात और युजवेंद्र चहल ने छह रन प्रति ओवर से भी कम की औसत से छह विकेट लेकर उनकी कमी महसूस नहीं होने दी. उनका साथ देने के लिये अक्षर पटेल भी टीम में हैं. तेज गेंदबाजी में नेहरा के साथ भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह होंगे. भुवनेश्वर ने कोलकाता वनडे में नौ रन देकर तीन विकेट लिये थे , वहीं डैथ ओवरों में बुमराह ने उम्दा गेंदबाजी की है.

दूसरी ओर आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने स्वीकार किया कि प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव उनकी टीम के लिए बड़ी समस्या बन गया है. उन्होंने कहा था , किसी एक पर हार का ठीकरा फोड़ना गलत होगा. हम लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं. शीर्ष क्रम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. आस्ट्रेलिया का टी20 क्रिकेट में रिकार्ड अच्छा नहीं रहा है. भारत के खिलाफ 13 टी20 मैचों में से उसने सिर्फ चार जीते. वहीं अब तक 93 टी20 मैचों में 43 हारे और 47 जीते. भारत ने उसे 2007, 2013 और 2016 में तीन तीन टी20 मैचों में हराया. यह आलम तब है जब आस्ट्रेलिया के अधिकांश क्रिकेटर आईपीएल खेलते हैं.

डेविड वार्नर आठ साल से आईपीएल खेल रहे हैं और 4000 रन से अधिक बना चुके हैं. वहीं नाथन कूल्टर नाइल दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का अभिन्न हिस्सा हैं. भारत के खिलाफ हालांकि पिछले पांच मैचों में वार्नर अपने खतरनाक तेवर नहीं दिखा सके. वहीं जेम्स फाकनेर और कूल्टर नाइल को भी दो- दो विकेट ही मिले हैं. आईपीएल के मिलियन डालर बेबी रहे ग्लेन मैक्सवेल का औसत 27 का रहा है. आस्ट्रेलियाई टीम का लक्ष्य इस श्रृंखला के जरिये अपनी प्रतिष्ठा बचाने का होगा.

टीमें इस प्रकार हैं :

भारत : विराट कोहली ( कप्तान) , रोहित शर्मा , शिखर धवन, केएल राहुल, मनीष पांडे , केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, एम एस धौनी, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, आशीष नेहरा, अक्षर पटेल में से.

आस्ट्रेलिया : स्टीव स्मिथ ( कप्तान) , डेविड वार्नर, जासन बेहरेनडोर्फ, डैन क्रिस्टियन, नाथन कूल्टर नाइल, आरोन फिंच, ट्रेविस हेड, मोइसेस हेनरिक्स, ग्लेन मैक्सवेल, टिम पेन, केन रिचर्डसन, एडम जम्पा में

कोलकाता वनडे पर बारिश का खतरा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में बारिश का खतरा मंडरा रहा है. कोलकाता में सोमवार से ही बारिश हो रही है, जिसके कारण सही समय से पिच को मैच के लिए तैयार करना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है. बारिश के कारण मंगलवार को भारतीय टीम का प्रैक्टिस सेशन टाल दिया गया है, वहीं प्रेस वार्ता को भी रद्द कर दिया गया है.

सोमवार को बारिश के कारण पिच को ढक कर रखा गया था और मंगलवार को भी पिच इसी तरह ढकी हुई है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश होने की आशंका है

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मैच के लिए बारिश से बचने की तैयारियों पर नजर रखी जा रही है, क्योंकि अक्टूबर 2015 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मैच बारिश के कारण ही शुरू भी नहीं हो पाया था

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सोमवार को स्टेडियम के कर्मचारियों की ओर से किए जा रहे काम का जायजा लिया. कुछ दिनों पहले ही गांगुली ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा था कि बारिश के कारण गुरुवार को होने वाले दूसरे वनडे मैच पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

उल्लेखनीय है कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है, जिसमें भारतीय टीम ने चेन्नई में खेले गए पहले वनडे मैच में जीत हासिल कर आस्ट्रेलिया पर 1-0 की बढ़त बना ली है. पहला वनडे भी बारिश से प्रभावित रहा था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए लक्ष्य को घटाकर 21 ओवर में 164 रन कर दिया गया था. भारत ने 50 ओवर में 281 रनों का लक्ष्य रखा था.