क्वींस ऑन द व्हील्स – Shabd Shakti News

महिला सुरक्षा में सजग मध्यप्रदेश के पर्यटन को प्रोत्साहित करेंगी क्वींस ऑन द व्हील्स की बहनें
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  महिला बाइकर्स के टूर को किया रवाना

25 साहसी महिला बाइक राइडर्स प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से होते हुए 1400 किलोमीटर का करेंगी टूर

मुम्बई की 62 वर्षीय डॉ. नीता कर रही हैं बाइकर्स टूर का नेतृत्व

बाइक राइडर्स समूह में भोपाल की 8, मुम्बई और नागपुर की 5-5 तथा ग्वालियर, बैंगलोर कोलकाता, पुणे और नोएडा की एक-एक महिला राइडर शामिल

13 मार्च को भोपाल में होगा टूर का समापन

भोपाल 07 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ 3.0 महिला बाइकिंग टूर मात्र बाइक रैली नहीं बल्कि नारी सशक्तिकरण, साहस और पर्यटन के माध्यम से मध्यप्रदेश की पहचान को दुनिया तक पहुंचाने का एक अनूठा अभियान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देश के विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों का देश के दिल मध्यप्रदेश में स्वागत करते हुए कहा कि हमारा प्रदेश अजब और गजब होने के साथ महिलाओं की सुरक्षा के लिए सजग भी है। बहनों की यह यात्रा प्रदेश के पर्यटन के साथ महिला सुरक्षा की एक मिसाल है, यह बदलते समाज की तस्वीर है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। देश भी सुरक्षित है और मध्यप्रदेश भी, महिला दिवस और रंगपंचमी से पहले प्रारंभ हुए ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ कार्यक्रम अंतर्गत महिला बाइकिंग टूर में देशभर से आईं बाइक राइडर बहनें म.प्र. पर्यटन के रंग बिखेरेंगी। यह टूर प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया में प्रचारित करने के उद्देश्य से आयेाजित किया गया है। यह यात्रा मध्यप्रदेश की बेटियों के लिए अद्वितीय, साहसपूर्ण और फलदायी सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को ‘क्वीन्स ऑन द व्हील्स’ की 25 महिला सुपर बाइकर्स को इस यात्रा के लिए शुभकामनाएं और हर संभव सहयोग का भरोसा देते हुए मुख्यमंत्री निवास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाइकर्स और पर्यटन सखी के साथ समूह चित्र भी खिंचवाया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा की गारंटी के रूप में यह टूर प्रारंभ किया जा रहा है। इसमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल जैसे विभिन्न राज्यों की 25 साहसी महिला बाइक राइडर्स शामिल हैं। यह यात्रा 7 से 13 मार्च तक चलेगी, जिसमें हमारी बहनें 1400 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। बाइकिंग टूर पर निकली बहनें प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल- सांची, उदयगिरी, चंदेरी, खजुराहो, कूनो नेशनल पार्क, ग्वालियर, मितावली, ओरछा और खजुराहो से होकर गुजरेंगी। यात्रा का समापन 13 मार्च को भोपाल में होगा।

निमाड़ की सादगी, मालवा की जीवंतता, बुंदेलखंड की शौर्यगाथा, बघेलखंड की लोक कलाएं, चंबल का गौरवशाली इतिहास और महाकौशल की सुंदरता हमारे प्रदेश की विशेषता है। प्रदेश में स्वच्छ प्राकृतिक वातावरण, सुरक्षित एवं धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टूर में शामिल महिला राइडर्स को राइड के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिला स्तर पर पुलिस प्रशासन द्वारा महिला राइडर्स के दल के ठहरने सहित सभी आवश्यक सुविधाओं का समन्वय किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देशभर से आईं महिला बाइकर्स से संवाद किया। मुंबई से 62 वर्षीय नीता खांडेकर ने बताया कि “7 साल पहले बाइक चलाने की चाहत को स्वयं हिम्मत दी और फिर 75 दिन में 21 हजार कि.मी. का यादगार सफर तय किया। पश्चिम बंगाल की ट्रीना 4 दिन में बाइक से ओडिसा, झारखंड और बिहार होते हुए मध्यप्रदेश आईं। वो कहती हैं “मध्यप्रदेश में सबसे ज़्यादा सुरक्षित महसूस किया। यहाँ की रोड और नेचर की मैं फैन हो गई”। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्यटन सखी से भी मुलाकात की।

महिला बाइकिंग टूर का नेतृत्व मुंबई की 62 वर्षीय डॉ. नीता कर रही हैं। इस ग्रुप में भोपाल की सारा खान, राजनंदिनी, दिव्या रमन, मयूरी सोनी, दिशा राकेशीय, उन्नति चौरसिया, सेजल कुशवाहा, महक बाथम, ग्वालियर की शबनम बानो शामिल हैं। इनके साथ मुंबई की हेतल उपाध्याय, माधुरी नायक, मधु हेलचल, तनु प्रिया, रिद्धि, बेंगलुरु की सोना प्रियदर्शनी, कोलकाता की सायंती घोष, पुणे की कल्याणी पोटेकर, नागपुर की डॉ. प्रियंका रुक्मणी, रुचिका मेघे, एकता खेते, मैथिली सिंह, पल्लवी देशमुख, नोएडा की डॉ. सुमित और संभाजी नगर (महाराष्ट्र) की कविता जाधव शामिल हैं। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) श्री नीरज मंडलोई सचिव पर्यटन विभाग एवं प्रबंध संचालक म.प्र. टूरिज्म बोर्ड श्री इलैया राजा टी, अपर प्रबंध संचालक डॉ. अभय अरविंद बेडेकर तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।