गर्मी – Shabd Shakti News
सूरज ने तरेरी आंख ग्वालियर में पारा पहुंचा 41 पर
अप्रैल में ही ‘तंदूर’ बना मध्यप्रदेश: ग्वालियर समेत 25 शहर 40° पार, 16 जिलों में लू का रेड अलर्ट
ग्वालियर / भोपाल 17 अप्रैल 2026/मध्यप्रदेश में इस बार गर्मी ने तय समय से पहले ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में ही प्रदेश ‘हीटवेव मोड’ में पहुंच गया है, जहां ग्वालियर सहित 25 से अधिक शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। खबर लिखे जाने तक ग्वालियर का पारा 41 डिग्री पर झूल रहा था।
ग्वालियर, भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों में पारा 40-41 डिग्री के आसपास स्थिर हो गया है, जबकि नौगांव 42.4 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा। खजुराहो (42.2), रतलाम (42) और नर्मदापुरम (41.8) भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर, छतरपुर और खंडवा सहित 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी दी गई है, जबकि राहत के कोई संकेत फिलहाल नजर नहीं आ रहे।
दिलचस्प बात यह है कि महीने की शुरुआत में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के कारण मौसम नरम था—ग्वालियर में तब अच्छी वर्षा भी दर्ज हुई थी। लेकिन 10 अप्रैल के बाद मौसम ने अचानक करवट ली और अब तपिश लगातार रिकॉर्ड तोड़ने की दिशा में बढ़ रही है।
गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों का समय बदल दिया गया है। प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे के बीच अत्यधिक जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
विशेषज्ञों के अनुसार, यदि यही रफ्तार बनी रही तो आने वाले दिनों में ग्वालियर का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है—जो अप्रैल के लिहाज से बेहद चिंताजनक संकेत है।
परेशान करने लगी तपिश,सूरज ने तरेरी आँख पारा 35 पर शीघ्र ही 40 तक पहुंचने की संभावना
ग्वालियर 4 मार्च 2026/ग्वालियर अंचल में मार्च में होली आते ही गर्मी ने तेवर दिखा दिए हैं। ग्वालियर में आज दिन का तापमान 35 डिग्री जा पहुंचा है गुरुवार 5 मार्च को पारा 37 तक जा पहुंचने की संभावना है इतना ही नहीं मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की और बढ़ोतरी हो सकती है। यानी मार्च की शुरुआत ही तपिश भरी रहने वाली है। दिन के साथ रात का तापमान भी धीरे-धीरे ऊपर जाएगा।
पिछले वर्षों के ट्रेंड पर नजर डालें तो मार्च में दिन गर्म, रातें अपेक्षाकृत ठंडी और बीच-बीच में बारिश का दौर देखने को मिलता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही संकेत मिल रहे हैं। ग्वालियर भोपाल, इंदौर और उज्जैन में दिन का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि रातें 10 से 17 डिग्री के बीच रह सकती हैं। ग्वालियर में तापमान में उतार-चढ़ाव सबसे ज्यादा देखने को मिलता है।
यानी मार्च की शुरुआत से ही तपिश भरी रहने वाली है। दिन के साथ रात का तापमान भी धीरे-धीरे ऊपर जाएगा। के कई शहरों में तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया, जबकि निमाड़ क्षेत्र के खरगोन में पारा 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में भी तेज धूप ने लोगों को गर्मी का अहसास करा दिया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अप्रैल और मई सबसे ज्यादा तपिश भरे रहेंगे। ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग भी भीषण गर्मी की चपेट में रहेंगे।अ
अगले 4 दिन और चढ़ेगा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की और बढ़ोतरी हो सकती है। यानी मार्च की शुरुआत ही तपिश भरी रहने वाली है। दिन के साथ रात का तापमान भी धीरे-धीरे ऊपर जाएगा। रविवार को पचमढ़ी को छोड़ प्रदेश के लगभग सभी शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। धार, गुना, खंडवा, श्योपुर, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, सतना और सिवनी जैसे जिलों में पारा 33 डिग्री से ऊपर पहुंच गया।
रंगपंचमी पर बदल सकता है मौसम
गर्मी के बीच राहत की भी उम्मीद है। 4 मार्च से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हो रहे नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दो दिन बाद मध्य प्रदेश में देखने को मिल सकता है। इसके चलते रंगपंचमी के आसपास कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। यदि सिस्टम सक्रिय रहता है तो तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव भी हो सकता है।
ग्वालियर अंचल में पारा पहुंचा 48 के पास,गर्मी ने कई वर्षो का रिकॉर्ड तोड़ा
ग्वालियर अंचल में जारी भीषण गर्मी ने सोमवार को पिछले पांच दशक से पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। ग्वालियर में सोमवार को तापमापी का पारा 48 डिग्री के पास जा पहुंचा। मौसम विभाग के मुताबिक ग्वालियर में आज का अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम का सर्वाधिक था। उधर मध्यप्रदेश का नोगांव आज भी भट्टी की तरह तपता रहा। यहां का टेम्परेचर 49 डिग्री को पार कर गया।
इन स्थानों पर गर्मी का कहर इस कदर हावी रहा कि दोपहर होते होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। गर्म हवाओं के चलते लोग घरों पर ही दुबके रहे।
तेजी से आगे बढ़ रहा है मानसून
एक तरफ जहां मध्यप्रदेश राजस्थान जैसे राज्यों में  प्रचंड गर्मी पड़ रही है वहीं एक अच्छी खबर यह है कि मानसून अब ठीक प्रकार से आगे बढ़ रहा है। मानसून केरल के तट पर भले ही 8 दिन देरी से आया हो परंतु हाईस्पीड ट्रेन की तरह अब शायद मानसून भी टाइम मिलाने की कोशिश कर रहा है। वो सामान्य से काफी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। संडे को मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई शहरों में झमाझम बारिश हुई। उम्मीद है अगले 48 घंटे में मध्यभारत तक ठंडी हवाएं पहुंच जाएंगी।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी मानसून एक हफ्ते की देरी से आने के बावजूद अगले 48 घंटे में यानी मंगलवार तक पूर्वोत्तर राज्यों में भी अपना असर दिखा सकता है। इन राज्यों में भी मानसून के बेहतरीन हालात बन गए हैं। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि ओडिशा में मानसून पहुंचने में देरी हो सकती है।
रविवार को मुंबई महाराष्ट्र के कुछ शहरों में हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भिगो दिया। प्री-मानसून बारिश की वजह से लोगों को तपन से राहत मिली है वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य में अगले कुछ दिनों में मानसून भी दस्तक दे सकता है।
सरकारी मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण पूर्वी और पूर्वी मध्य अरब सागर के अलावा लक्षद्वीप में चक्रवाती तूफान आने के हालात बन रहे हैं। इन इलाकों में हवा का निम्न दबाव है। यह दबाव आगे उत्तर और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। अगले 48 घंटे में यह दबाव और बढ़ सकता है। इसके चलते मुंबई की अधिकांश जगहों में 11 और 12 जून के आसपास हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।
दुनिया के समाचारों में छाई भारत की गर्मी
देश की राजधानी दिल्ली समेत देश के अधिकांश हिस्सों में प्रचंड गर्मी और लू की वजह से लोगों का हाल बुरा है.मध्यभारत के राजस्थान ,मध्यप्रदेश आदि से जुड़े तमाम शहरों में पारा 46 से लेकर 50 डिग्री तक जा पहुंचा है यह इलाके गर्मी के तपिश और लपट से झुलस रहे हैं। पूरी दुनिया में अब भारत की गर्मी लपट और तापमान समाचारों की सुर्खियां बना हुआ है। मौसम की जानकारी देने वाली एक अंतरराष्ट्रीय वेबसाइट अल डोराडो ने मध्यभारत के तमाम शहरों को दुनिया के सर्वाधिक तापमान वाले शहरों में शामिल किया है। एकतरफ जहां देश में गर्मी से जनजीवन अस्तव्यस्त है तो दूसरी ओर एक अच्छी खबर भी मौसम विभाग से आई है जानकारी के मुताबिक अगले पांच दिनों में मानसून केरल में प्रवेश करके देश के अन्य शहरों की ओर बढ़ जाएगा यदि यह अपनी तय रफ्तार से आगे बढ़ता रहा तो 15 से 20 दिनों के भीतर यह पूरे देश में छा जाएगा।
इलाहाबाद, दिल्ली, जयपुर, लखनऊ समेत देश के कई शहरों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.
दिल्ली में शुक्रवार का दिन इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा, मौसम विभाग ने इस दिन 47 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.
हालांकि शनिवार को तापमान में कुछ कमी आई लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक राजधानी में पारा 45 डिग्री के आसपास बना रहेगा.
भीषण गर्मी व लपट में झुलसा ग्वालियर अंचल पारा 46 के पास, देश में 30 की मौत
ग्वालियर/मध्यप्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है।ग्वालियर अंचल सहित कई जगहों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है।खबर लिखे जाने तक आकाश में बादल छाने के बावजूद गर्म हवाओं और बेहाल कर देने वाली गर्मी नेजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है,सड़कों पर सन्नाटा है तो दूसरी ओर गर्मीजनित बीमारियों ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है,अस्पतालों में लू व पेट की बीमारियों के रोगियों की संख्या बढ़ गई है।
उधर देश के अन्य भागों की बात करें तो राजस्थान के गंगानगर में तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच गया। वहां 49.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। देश में इस साल हीटवेव की वजह से अबतक कम से कम 30 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी अगले 3 दिनों तक भीषण हीटवेव से राहत नहीं मिलने वाली है।
देश का ज्यादातर हिस्सा हीटवेव की चपेट में
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार को भीषण हीटवेव चल रही है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, यूपी, आंध्र प्रदेश,तेलंगाना, नॉर्थ कर्नाटक, बिहार, झारखंड, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लू का कहर अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।
तेलंगाना में सबसे ज्यादा मौत
हीटवेव की वजह से इस साल तेलंगाना में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। पिछली 23 दिनों में सूबे में गर्मी और लू से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। इसी तरह आंध्र प्रदेश में इस सीजन में 3 लोगों की लू लगने से मौत हुई है। इसके अलावा 433 लोग बीमार हुए हैं। दोनों राज्यों में 2015 में भीषण लू ने कहर ढाया था। तब अकेले आंध्र प्रदेश में लू लगने से 1,369 लोगों की मौत हुई थी। इसी तरह तेलंगाना में 2015 में 541 लोगों की मौत हुई थी। वहां पिछले साल भी 27 लोगों की जान गई थी।
महाराष्ट्र में अबतक 8 की मौत
महाराष्ट्र के भी ज्यादातर हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। यहां इस सीजन में गर्मी से अबतक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 456 लोगों के बीमार होने के मामले सामने आए हैं। नागपुर और अकोला जैसे क्षेत्रों में लू से मौत और बीमार पड़ने की घटनाएं ज्यादा हुई हैं।
इलाहाबाद और राजस्थान के गंगानगर में 50 डिग्री के करीब पारा
इस सीजन में कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। शुक्रवार को जहां राजस्थान का गंगानगर सबसे गरम था, वहीं उससे एक दिन पहले गुरुवार को इलाहाबाद देश में सबसे ज्यादा तप रहा था। शुक्रवार को गंगानगर में अधिकतम तापमान 49.6 डिग्री सेल्सियस और गुरुवार को इलाहाबाद में 48.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
दिल्ली में ‘रेड कलर’ वॉर्निंग
मौसम विभाग ने तो दिल्ली के लिए हाइएस्ट ‘रेड कलर’ वॉर्निंग जारी की है। हालांकि, यहां शनिवार को तापमान में थोड़ी गिरावट देखी गई। शुक्रवार को जहां चाणक्यपुरी जैसे कुछ इलाकों में पारा 47 डिग्री से भी पार चला गया था, वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आस-पास है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में हीटवेव की स्थिति तबतक जारी रह सकती है जबतक कि बंगाल की खाड़ी से पुरुवइया हवा यूपी के रास्ते दिल्ली न पहुंचे और यहां डस्ट स्टॉर्म और हल्की बारिश न लाए।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में भी पारा 44 पार
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में भी कुछ जगहों पर पारा 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है। जम्मू में शुक्रवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, जहां तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह हिमाचल के ऊना जिले में पारा 44.7 डिग्री सेल्सियस को छू गया। देहरादून में भी पारा 40 के पार पहुंच गया है।
कब कहां घोषित होती है हीटवेव?
जब मैदानी इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों में 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों में 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है तो उसे हीटवेव माना जाता है।
सावधान ! इस भीषण गर्मी व लपट में कहीं आप भी न हो जाएं हीट स्ट्रोक का शिकार
हीट स्ट्रोक के बारे में लोगों में तरह-तरह के मिथक हैं। ये मिथक कई बार हीट स्ट्रोक से बचने में या उसका सामना करने में व्यवधान पैदा करते हैं। ऐसे में इसके बारे में जानकारी जरूरी हो जाती है। ऐसे ही अनेक मिथकों के बारे में जानकारी देता आलेख
मिथक: हीट स्ट्रोक के पहले हमेशा चेतावनी वाले संकेत दिखाई देते हैं।
हकीकत: 80 प्रतिशत मामलों में हीट स्ट्रोक के स्पष्ट लक्षण दिखाई देते हैं, जैसे जी मिचलाना, शरीर के तापमान में अत्यधिक बढ़ोतरी, उल्टी होना, थकान, सिरदर्द आदि। लेकिन 20 प्रतिशत मामलों में हीट स्ट्रोक साइलेंट किलर होता है। कई लोगों में कुछ न्यूरोटिक लक्षण भी दिखाई देते हैं, जैसे मानसिक संतुलन गड़बड़ा जाना, भ्रम आदि। अधिकतर लोगों में डीहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है, लेकिन सबको ऐसा हो, बिल्कुल जरूरी नहीं है।
मिथक: अगर आपको ऐसा लगे कि तपती गर्मी में आप बेहोश हो जाएंगे, तो पूल में छलांग लगा लें।
हकीकत: झुलसा देने वाली गर्मी से बचने के लिए पूल में कूद जाना या ठंडे पानी से भरी हुई पूरी बाल्टी को अपने ऊपर डाल लेना किसी को भी लुभा सकता है, लेकिन यह एक घातक कदम हो सकता है। इससे हीट स्ट्रोक की आशंका बढ़ सकती है। तेज गर्मी से आने के बाद तुरंत न नहाएं। पहले अपना पसीना पोंछे और थोड़ी देर खुद को पंखे में ठंडा करें, उसके बाद ही नहाएं।
मिथक: सभी उम्र के लोगों को हीट स्ट्रोक का खतरा समान होता है।
हकीकत: नहीं, सभी लोगों को हीट स्ट्रोक का खतरा समान नहीं होता। 12 साल से छोटे बच्चों और 60 साल से बड़े बुजुर्गों में इसकी चपेट में आने की आशंका अधिक होती है। इसलिए इन्हें हीट स्ट्रोक से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है।
मिथक: हीट स्ट्रोक केवल तभी होता है, जब हम अत्यधिक गर्म वातावरण में अधिक देर रहते हैं।
हकीकत: कुछ मामलों में यह सही है, लेकिन कई लोग काफी देर तक लगातार धूप में काम करने के बाद भी हीट स्ट्रोक की चपेट में नहीं आते। हीट के प्रति आपका शरीर कितना प्रतिरोध (रेजिस्टेंट) दिखाता है, यह अलग-अलग व्यक्तियों के लिए अलग-अलग हो सकता है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सूर्य की तेज किरणें अधिक प्रभावित करती हैं। इसके अलावा जो लोग डायबिटीज, हृदय और फेफड़ों के रोगों से पीड़ित होते हैं, उनके भी इसकी चपेट में आने का खतरा अधिक होता है। जो लोग एसी में अधिक समय बिताते हैं, उनके अचानक हीट स्ट्रोक की चपेट में आने की आशंका बढ़ जाती है। इस बात का भी ध्यान रखें कि एसी से धूप में न निकलें और धूप से तुरंत एसी में न जाएं।
मिथक: हीट स्ट्रोक और बुखार समान ही है।
हकीकत: हीट स्ट्रोक और बुखार दो अलग-अलग चिकित्सकीय स्थितियां हैं, क्योंकि हीट स्ट्रोक में बाहरी कारणों से शरीर में गर्मी बढ़ती है, जबकि बुखार में संक्रमण से लड़ने के कारण शरीर का ताप बढ़ जाता है।
नौतपा का तीसरा दिन : सूर्यदेव ने सुबह से ही तरेरी आंखें,तापमान 44 तक पहुंचने की सम्भावना
आज सोमवार को नौतपा का तीसरा दिन है सुबह से ही सूर्यदेव ने झुलसाना शुरू कर दिया है ग्वालियर चम्बल अंचल की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है। गर्मी व लपट के कारण पूरे ग्वालियर अंचल में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। दोपहर होने से पूर्व ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। उधऱ गर्मीजनित बीमारियों लपट आदि के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल आने वाले दिनों में गर्मी लपट से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।
25 मई से शुरू हो चुका है।
नौ दिन सूर्य और धरती के बीच की दूरी सबसे कम होगी। इस दौरान लोगों को उमस भरी तीखी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।  ज्येष्ठ महीना सोमवार 17 जून तक रहेगा। इस दौरान नौ दिन सबसे ज्यादा तपिश वाले होते हैं। इन्हें नौतपा कहा जाता है। इस साल यह 25 मई से शुरू होगा।
ये दिन कहलाते हैं नौतपा
सूर्य रोहिणी नक्षत्र  8 जून की रात 12:11 बजे तक रहेगा, लेकिन नौतपा 25 मई से 3 जून तक ही रहेंगे। रोहिणी नक्षत्र की दृष्टि साल में एक बार सूर्य पर पड़ती है। यह नक्षत्र 15 दिन रहता है, लेकिन शुरू के पहले चंद्रमा जिन 9 नक्षत्रों पर रहता है वह दिन नौतपा कहलाते हैं। इस दौरान सूर्य, मंगल, बुध का शनि से समसप्तक योग होने से धरती के तापमान में इजाफा होगा।
तूफान के मिल रहे हैं संकेत
नौतपा के दौरान धरती जितनी ज्यादा तपेगी, आने वाले समय में बारिश के योग उतने ही अच्छे मिलेंगे। यानी शास्त्रों में नौतपा की तपिश से बारिश का अनुमान लगाया जाता है। हालांकि इस दौरान कुछ जगहों पर आंधी, लू और तूफान आने के भी संकेत मिल रहे हैं। नौतपा के बाद अच्छी बारिश होगी, जिससे धरती फिर हरी-भरी हो जाएगी।
गर्मी का कहर : विश्व में सर्वाधिक तपिश भारत में,MP के तीन शहर पूरी दुनिया में सबसे गर्म
भोपाल| मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, धुप की तपिश ने  सामान्य जन-जीवन को प्रभावित कर दिया है। सूरज की तपिश लगातार बढ़ती जा रही है। स्थिति यह है कि दोपहर में लोगों का घर से निकलना दूभर हो रहा है। दोपहर में बाजारों में सन्नाटा दीखता है, सुबह और शाम को ही लोग निकल रहे हैं। इस बीच एक रिपोर्ट ने सभी को हैरानी में डाल दिया है। दरअसल अल डोराडो नाम की एक वेबसाइट ने दुनिया के सबसे गर्म 10 शहरों के नाम की लिस्ट जारी की है जिसमें से सभी शहर भारत के ही हैं। वहीं रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश के तीन शहर इस रिपोर्ट में शामिल है|
शनिवार को दुनिया में सबसे गर्म महाराष्ट्र का अकोला शहर रहा, जहां पारा 46.7 डिग्री पर पहुंच गया। दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश का खरगोन रहा। यहां लगातार दूसरे दिन तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस है। शुक्रवार को खरगोन दुनिया में सबसे गर्म था। यह चौकाने वाला है कि दुनिया भर में सबसे ज्यादा गर्मी मध्य प्रदेश के लोग झेल रहे हैं|
मध्यप्रदेश के खरगोन शहर ने गर्मी के मामले में दुनियाभर के तमाम शहरों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस शहर का तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया है, जिसके कारण शहर भट्टी की तरह तप रहा है। तेज धूप और भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। लू के थपेड़े के बीच दिन में सड़कों पर सन्नाटा सा छा जाता है। शुक्रवार को दुनिया भर में सबसे गर्म खरगोन रहा| दुनिया के सबसे गर्म 10 शहरों में सभी शहर भारत के हैं। इनमें मप्र के खरगोन के अलावा खंडवा और होशंगाबाद शहर शामिल हैं। मप्र के 24 शहराें में शनिवार को पारा 43 डिग्री पार रहा। भाेपाल, इंदाैर, ग्वालियर, जबलपुर में 42 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान रहा। छिंदवाड़ा और धार लू की चपेट में हैं।
मौसम विभाग के अनुसार अनुमान जताया जा रहा है कि फिलहाल इन शहरों का तापमान 45-47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम विभाग के
मौसम विभाग के अनुसार अनुमान जताया जा रहा है कि फिलहाल इन शहरों का तापमान 45-47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक सबसे अधिक गर्मी मध्य भारत के लोगों को झेलनी पड़ेगी। वहीं विभाग ने यह भी बताया कि 0.5 डिग्री सेल्सियस का तापमान इस वर्ष बढ़ सकता है।
मप्र के यह तीन शहर सबसे गर्म
खरगाेन-46.60
हाेशंगाबाद-45.50
खंडवा -45.50
दुनिया के सबसे गर्म शहर
46.70 अकाेला (महाराष्ट)
46.60 खरगाेन (मध्य प्रदेश )
46.50 चंद्रपुर (महाराष्ट्र)
46.40 ब्रह्मपुरी (महाराष्ट्र)
46.00 वर्धा (महाराष्ट्र)
46.00 अमरावती (महाराष्ट्र)
45.60 बांदा (उत्तर प्रदेश)
45.50 हाेशंगाबाद (मध्य प्रदेश)
45.50 खंडवा (मध्य प्रदेश)
45.30 अदिलाबाद (तेलंगाना)
ग्वालियर अंचल में जानलेवा हुई गर्मी 44 तक जा पहुंचा पारा
ग्वालियर चम्बल अंचल में सनसनाती गर्म हवाओं और तमतमाते सूरज ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित करना शुरू कर दिया है। अंचल में गर्मी का हाल यह है कि तापमापी का पारा 44 के पास पहुंच गया है। सर्वाधिक परेशानी का सामना उन लोगों को करना पड़ रहा है जो लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रचार में जुटे हैं। प्रातः दस बजते बजते चिलचिलाती धूप और लपट इन्हें बेहाल कर रही है।  राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण अगले दो दिन में मध्यप्रदेश के कई शहर लू की चपेट में आ सकते हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26.4 अंकित हुआ है। मोसम विभाग के अनुसार धार, छिंदवाड़ा और खरगोन में लू का प्रभाव रहा। खरगोन दो दिन से लू की चपेट में है। उन्होंने कहा कि अगले दो तीन दिन में प्रदेश के कई और शहर भी लू की चपेट में आ सकते है। प्रदेश का सबसे गर्म शहर 46.5 डिग्री के साथ खरगोन रहा। यहां सामान्य से पांच डिग्री से अधकि तापमान है राजधानी में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । यह सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26.4 अंकित हुआ है। प्रदेश में नौगांव में 44.9, दमोह और खरगोन 44.5, ग्वालियर में 43.5 खजुराहो में 43.9, रायसेन में 43.6, शाजापुर में 43.4 , बैतूल में 43.4 और छिंदवाडा में 42.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। अगले चौबीस घंटों में इंदौर , सागर , ग्वालियर, उज्जैन और होशंगाबाद संभाग के जिलों में कहीं कहीं लू चलने व तापमान 44 ओर इसके पार जाने की संभावना है। भोपाल में भी गर्म हवाओं के साथ तापमान में और इजाफा होने का अनुमान है।