गुमशुदगी – Shabd Shakti News

अचेत अवस्था में मिले तोगड़िया ,अस्पताल में भर्ती,सुबह से थे लापता
हिंदू परिषद (विहिप) के सोमवार सुबह से गायब नेता प्रवीण तोगड़िया शाम को करीब 11 घंटे बाद अचेत अवस्था में मिले हैं. वह अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके में मिले हैं. उन्हें चंद्रमणि अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

तोगड़िया का इलाज कर रहे डॉ. आरएम अग्रवाल ने कहा है कि तोगड़िया को बेहोशी की हालत में भर्ती कराया गया था. उनकी शुगर कम हो गई थी और इसी वजह से वह बेहोश हो गए थे. उन्होंने बताया कि तोगड़िया को एंबुलेस अस्पताल लेकर आई थी. डॉ. अग्रवाल ने कहा है कि अब उनकी हालत पहले से बेहतर है.

वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा है, ‘पूरे देश में कार्यकर्ता तोगड़िया को लेकर चिंतित थे. किसी को पता नहीं था कि वह कहां गए. हमने सभी कार्यकर्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की थी.’

इससे पहले, तोगड़िया की कथित गिरफ्तारी पर सोमवार को अहमदाबाद में हंगामा हुआ. वीएचपी कार्यकर्ताओं ने उनके गायब होने के विरोध में अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, राजकोट, मोरबी और नर्मदा में विरोध प्रदर्शन किया.

वीएचपी कार्यकर्ताओं का कहना था कि राजस्थान पुलिस तोगड़िया को गिरफ्तार करके ले गई थी. अहमदाबाद के जॉइंट पुलिस कमिश्नर जेके भट्ट ने कहा था कि तोगड़िया को न गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया और न राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया.

राजस्थान पुलिस ने भी तोगड़िया की गिरफ्तारी से इनकार किया था. वहीं, अहमदाबाद पुलिस ने कहा था कि तोगड़िया की तलाश की जा रही थी.

अहमदाबाद पुलिस क्राइम ब्रांच ने सोमवार शाम को इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें कहा गया है कि प्रवीण तोगड़िया की तलाश की जा रही है. पुलिस के मुताबिक तोगड़िया विश्व हिंदू परिषद के मुख्यालय से सुबह 10:45 पर निकले थे. वह एक रिक्शे से निकले थे.

पुलिस के मुताबिक तोगड़िया खुद ही रिक्शे में बैठकर वीएचपी दफ्तर से निकले थे. उन्होंने अपने सुरक्षा कर्मी को भी साथ आने से मना कर दिया था. पुलिस से जब पूछा गया कि क्या तोगड़िया अंडररग्राउंड हो गए हैं तो उन्होंने कहा, ‘हम यह नहीं कह रहे हैं, लेकिन इतना साफ है कि वह अकेले ही रिक्शे में बैठकर निकले हैं.’

अहमदाबाद पुलिस का कहना है कि पाडली ऑफिस की सीसीटीवी फुटेज तलाशी जा रही हैं. यहीं तोगड़िया को आखिरी बार देखा गया था. पुलिस ने कहा है कि उन्हें इस मामले में तोगड़िया के परिवार की ओर से अब तक गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है.

अहमदाबाद पुलिस ने कहा है कि वह वीएचपी के रणछोड़भाई भारवाड़ और दूसरे कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क में है. तोगड़िया की तलाश में चार टीमें लगी हुई हैं. पुलिस ने वीएचपी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की है.

वीएचपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि राजस्थान पुलिस सोमवार को प्रवीण तोगड़िया को विहिप    के दफ्तर से अपने साथ ले गई थी. विश्व हिंदू परिषद के दफ्तर में मौजूद लोगों ने इसके विरोध में अहमदाबाद-गांधीनगर हाईवे पर प्रदर्शन भी किया.

जानकारी के मुताबिक राजस्थान पुलिस को उनकी तलाश एक पुराने केस के सिलसिले में थी. राजस्थान पुलिस के डीजीपी ओपी गलहोत्रा ने कहा है कि तोगड़िया की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

राजस्थान के गंगापुर शहर में तोगड़िया के खिलाफ केस दर्ज हुआ था. इसमें तोगड़िया को कोर्ट के सामने पेश होना था, लेकिन उनकी पेशी नहीं हुई थी. इसके बाद कोर्ट ने तोगड़िया के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था.

प्रवीण तोगड़िया लापता विहिप ने किया प्रदर्शन
विश्व हिंदू परिषद ने अपने अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के आज सुबह से लापता होने का दावा करते हुए प्रदर्शन किया और उनका पता लगाये जाने की मांग की।

विहिप ने दावा किया कि राजस्थान पुलिस ने एक प्रकरण के सिलसिले में 62 वर्षीय तोगड़िया को हिरासत में लिया है लेकिन पुलिस ने इस बात से इनकार किया है।

स्थानीय सोला थाने के अधिकारियों ने कहा कि राजस्थान पुलिस का एक दल एक पुराने मामले में सरकारी अधिकारी द्वारा लागू आदेश की अवज्ञा करने से जुड़ी आईपीसी की धारा 188 के तहत तोगड़िया के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील करने आज आया था लेकिन विहिप नेता अपने आवास पर नहीं मिले।

विहिप कार्यकर्ताओं ने सोला थाने का घेराव किया, नारे लगाये और गांधीनगर जाने वाले राजमार्ग पर यातायात अवरुद्ध कर पुलिस से तत्काल तोगड़िया का पता लगाने की मांग की।

विहिप की गुजरात इकाई के महासचिव रणछोड़ भारवाड ने संवाददाताओं से कहा, ”हमारे अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया आज सुबह 10 बजे से लापता हैं। उनके अता-पता की जानकारी रखने और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन की है।

उन्होंने कहा कि इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि तोगड़िया को गिरफ्तार किया गया है या नहीं।

हालांकि भाजपा प्रवक्ता जय शाह ने दावा किया कि राजस्थान पुलिस ने तोगड़िया को एक पुराने मामले में हिरासत में लिया है।

उन्होंने दावा किया, ”हमारे नेता प्रवीण तोगड़िया को एक पुराने मामले में राजस्थान पुलिस ने शहर के पालदी इलाके में विहिप के प्रदेश मुख्यालय से हिरासत में लिया है और अपने साथ ले गयी है।

हालांकि राजस्थान पुलिस ने तोगड़िया को हिरासत में लेने या गिरफ्तार करने की बात से इनकार किया है।

भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आलोक कुमार वशिष्ठ ने कहा, ”हमारी टीम ने तोगड़िया को गिरफ्तार नहीं किया है। मेरी सूचना के मुताबिक गंगापुर (राजस्थान) का पुलिस दल गिरफ्तारी वारंट की तामील किये बिना लौट रहा है क्योंकि तोगड़िया अहमदाबाद में नहीं मिले। यह अफवाह है कि तोगड़िया हमारी हिरासत में हैं जो बिल्कुल भी सही नहीं है।

गंगापुर राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में है और राज्य पुलिस की भरतपुर रेंज के अधिकार क्षेत्र में आता है।

सोला पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि राजस्थान पुलिस ने तोगड़िया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट की तामील कराने में उनकी मदद मांगी थी। लेकिन वह नहीं मिले।