गौवंश मौत – Shabd Shakti News

ग्वालियर :बड़ी संख्या में मरे गौवंश के बाद हड़कंप,लीपापोती शुरु
ग्वालियर20 दिसंबर 2025/लालटिपारा गौशाला में 15 गौवंश की मौत के बाद गौ भक्तों में  हड़कंप मचा हुआ है ग्वालियर शहर के लालटिपारा गौशाला  में 15 गौवंश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में गौशाला परिसर में एकत्र हो गए। जब हड़कंप मचा तो आज सुबह अधिकारियों का अमला यहां पहुंचा और लीपापोती शुरु कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृत गौवंशों में गाय और बछड़े शामिल हैं। मौत के कारणों को लेकर फिलहाल स्पष्ट स्थिति सामने नहीं आई है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि बीमारी, कुपोषण या देखरेख में लापरवाही इसके पीछे कारण हो सकती है।

घटना की सूचना मिलने पर नगर निगम और पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मृत गौवंशों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। वहीं, गौशाला प्रबंधन से भी जवाब तलब किया गया है।

स्थानीय गौसेवकों और सामाजिक संगठनों ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित उपचार और देखभाल होती, तो इन गौवंशों की जान बचाई जा सकती थी।

प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और कहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देखरेख करने वाले नगर निगम के पशु चिकित्सक डॉ यादव बोले यहां पहले से बीमार गौ वंश आता है इस कारण मर गए

उधर इस गंभीर लापरवाही से जुड़े घटनाक्रम पर शब्दाशक्ति न्यूज़ ने लाल तिपारा गौ शाला में पदस्थ पशु चिकित्सक डॉ उपेन्द्र यादव से बात की तो उनका कहना था कि यहां पहले से बीमार गौ वंश आता है अतः इस वजह से उनकी मौत होती है यह पूछे जाने पर की इतनी बड़ी संख्या में इनकी मौत कैसे हुई क्या सर्दी और बीमारी की चिंता नहीं की गईं इसपर डॉ यादव ने कोई जवाब नहीं दिया