ग्वालिपर इटावा फोरलेन – Shabd Shakti News

ग्वालियर-भिण्ड-इटावा फोरलेन सड़क का डीपीआर बनकर तैयार, भू-अर्जन की कार्यवाही भी शुरू
बरेठा नहीं,अब पुरानी छावनी से बनेगी ग्वालियर-भिण्ड-इटावा फोरलेन सड़क

–सांसद भारत सिंह कुशवाह ने दिशा की बैठक में एमपीआरडीसी/एनएचएआई के अधिकारियों को दिए थे डीपीआर बनाने के निर्देश

ग्वालियर 29 अक्टूबर 2025/ ग्वालियर-भिण्ड-इटावा फोरलेन सड़क अब बरेठा टोल टैक्स से नही,पुरानी छावनी अटल द्वार से बनाई जाएगी । इसको लेकर एमपीआरडीसी/एनएचएआई द्वारा डीपीआर बना कर भू-अर्जन की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य शुरू होगा।गौरतलब है कि सांसद भारत सिंह कुशवाह द्वारा 13 सितम्बर 2025 को कलेक्ट्रेट में आयोजित दिशा की बैठक में एमपीआरडीसी /एनएचएआई एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिये थे कि ग्वालियर-भिण्ड-इटावा एनएच-92 फोरलेन सड़क जो कि बरेठा टोल टैक्स से भिण्ड होते हुए इटावा तक बनाया जाना है,इसकी डीपीआर में संशोधित कर इसे पुरानी छावनी से बरेठा तक अनिवार्य रूप से डीपीआर में सम्मिलित किया जाए।

साथ ही सांसद कुशवाह ने विगत माह भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी को भी पत्र लिखकर दिशा की बैठक का हवाला देकर कहा था कि ग्वालियर-भिण्ड-इटावा एनएच-92 फोरलेन सड़क की डीपीआर तैयार की जा रही है उसमें संशोधित करते हुए जो क्षेत्र पुरानी छावनी से बरेठा तक का है वह मूलरूप एनएच-92 का ही भाग है जिसे अनिवार्य रूप से सम्मिलित किया जाए। एनएचएआई द्वारा पुरानी छावनी अटल द्वार से गोले का मंदिर, महाराजपुरा होते हुए बरेठा टोल टैक्स तक करीब 20 कि.मी. फोरलेन रोड़ को ग्वालियर भिण्ड-इटावा फोरलेन सड़क में जोड़कर कुल करीब 108 कि.मी. फोरलेन सड़क की डीपीआर तैयार की गई है साथ ही भू-अर्जन की भी कार्यवाही प्रारंभ हो गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। ग्वालियर-भिण्ड-इटावा फोरलेन सड़क लगभग 108 कि.मी. बनाई जाएगी। जिस पर लगभग 4 हजार करोड़ के अधिक की राशि खर्च होगी।

फेज 1 – पुरानी छावनी अटल द्वार से गोला का मंदिर होते हुए बरेठा टोलटैक्स तक दूरी 19.8 कि.मी.।

फेज 2 – बरेठा टोलटैक्स से गोहद,मेहगांव ,भिण्ड होते हुए चंबलपुल इटावा तक दूरी 97.5 कि.मी.।