ग्वालियर आनंद उत्सव – Shabd Shakti News

महिलाओं ने मारे चौके और छक्के, पैरो में बैलून फसाकर लगाई रेस
ग्वालियर 17 जनवरी 2026/एक ओर फुलटॉस बॉल पर चौका एवं छक्का मार कर महिलाओं एवं छात्राओं ने क्रिकेट का आनंद लिया तो दूसरी ओर युवतियों ने बैलून रेस के साथ खूब ठहाके लगाए। मौका था आनंद उत्सव 2026 के अंतर्गत गालव क्रिकेट प्रैक्टिस मैदान पर खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा राज्य के विभिन्न कर्मचारियों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थी, वृद्धजन आदि में बढ़ते तनाव को दृष्टिगत रखते हुए मध्य प्रदेश शासन द्वारा आनंद महोत्सव 2026 का आयोजन किए जाने के निर्देश दिए गए थे, निर्देश के क्रम में नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशानुसार आज दिनांक 17-01-2026 को नगर निगम ग्वालियर द्वारा गालव क्रिकेट प्रैक्टिस मैदान पर महिला क्रिकेट और बैलून रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, उक्त प्रतियोगिताओं में लगभग 150 प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया। महिला क्रिकेट का मैच तानसेन एकेडमी और तपोभूमि तानसेन एकेडमी के मध्य हुआ, तानसेन एकेडमी ने 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 62 रन का स्कोर दिया, जिसे तपोभूमि तानसेन एकेडमी ने आसानी से विजय प्राप्त कर ट्रॉफी जीती। मैन ऑफ द मैच रक्षा और बेस्ट बॉलर एंजल रावत रहे।, दूसरी प्रतियोगिता बैलून रेस में प्रथम स्थान अंजली, दूसरा स्थान प्राची, तीसरा स्थान भारती ने प्राप्त किया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आनंद विभाग के संभागीय समन्वयक इंजी श्री ए के शर्मा और जिला समन्वयक श्री हेमन्त त्रिवेदी रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक खेल अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव ने किया,

जबकि खेल प्रतियोगिता का संचालन सहायक खेल अधिकारी श्री नमन कौरव ने किया।

कार्यक्रम के दौरान नोडल अधिकारी NULM श्री अंकुर तोमर, सहायक नोडल खेल सुश्री विजेता सिंह चौहान,प्र सहायक खेल अधिकारी श्री अयोध्या शरण शर्मा, आनंद नामदेव, विजय चौहान,श्री वेद राजपूत, श्री दीपक झा, आदि सम्मिलित रहे।