ग्वालियर गणतंत्र दिवस – Shabd Shakti News

ग्वालियर में विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा, झांकी भी रहीं आकर्षण का केन्द्र

ग्वालियर, 26 जनवरी 2026/ ग्वालियर जिले में गौरवशाली भारतवर्ष का 77वाँ गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, उमंग, हर्षोंल्लास, धूमधाम एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। यहाँ कम्पू स्थित एस.ए.एफ ग्राउंड पर आयोजित हुये गरिमामयी मुख्य समारोह में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने ध्वजारोहण किया और संयुक्त परेड की सलामी ली। सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जिलेवासी भारतीय गणतंत्र के शीर्ष उत्सव को मनाने के लिए एसएएफ मैदान पर पहुँचे।

गणतंत्र दिवस पर आयोजित हुए मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने प्रात: 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह के साथ खुली जीप में सवार होकर संयुक्त परेड का निरीक्षण किया। श्री तोमर ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया।

संयुक्त परेड में शामिल जवानों ने हर्ष फायर किये और राष्ट्रपति के जयकारे लगाये। विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने 77वे गणतंत्र दिवस की सभी जिलेवासियों को बधाई दी। मुख्य अतिथि ने शांति और खुशहाली के प्रतीक हरे, सफेद व केसरिया रंग के गुब्बारे आसमान में छोड़े। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल शहीदों के परिजनों व लोकतंत्र सेनानियों को समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति व भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांध दिया।

बीएसएफ एवं एसएएफ बैंड की मधुर धुन के बीच निकला आकर्षक मार्चपास्ट

संयुक्त परेड में सीमा सुरक्षा बल, विशेष सशस्त्र बल की द्वितीय वाहिनी, 13वीं व 14वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल पुरुष व महिला, होमगार्ड, एनसीसी सीनियर बालक व बालिका, एनसीसी जूनियर बालक व बालिका, स्काउट, गाइड, शौर्या दल, कोटवार व नगर रक्षा समिति के जवानों ने बीएसएफ व द्वितीय वाहिनी एस ए एफ. के बैण्ड की मधुर धुन के साथ आकर्षक मार्चपास्ट किया। संयुक्त परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी परेड कमाण्डर श्री मनोज कुमार ने किया। टूआईसी की भूमिका सूबेदार श्री प्रेम सिंह राठौर ने निभाई। मार्चपास्ट के पश्चात सभी टुकड़ियों के परेड कमांडर्स से मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने परिचय प्राप्त किया।

मार्चपास्ट में सीनियर वर्ग में सीमा सुरक्षा बल को प्रथम, जिला महिला बल को द्वितीय एवं एसएएफ द्वितीय वाहिनी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जूनियर वर्ग में एनसीसी सीनियर बालक को प्रथम, एनसीसी जूनियर गर्ल्स को द्वितीय एवं शौर्यादल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा इन सभी टुकड़ियों शील्ड प्रदान की गईं।

मनमोहक झाँकियाँ भी निकलीं

समारोह में शासन की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर केन्द्रित चलित झांकियाँ विभिन्न विभागों द्वारा निकाली गई। जिसमें जिला पंचायत की झाँकी को प्रथम पुरस्कार मिला। नगर निगम की झांकी को द्वितीय व जेल विभाग की झांकी को तृतीय स्थान मिला। पुरस्कार के रूप में संबंधित विभागों के अधिकारियों को शील्ड प्रदान की गई। इनके अलावा आदिम जाति कल्याण, सामाजिक न्याय, कृषि, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, मत्स्य, लोक निर्माण, जल संसाधन, ऊर्जा, पशु चिकित्सा एवं सहकारिता इत्यादि विभागों की झांकियाँ भी आकर्षण का केन्द्र रहीं।

रंगारंग व प्रेरणादायी सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने किया मंत्रमुग्ध

स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शासकीय कन्या सांदीपनि विद्यालय ग्वालियर द्वारा प्रस्तुत भारतीय सेना के शौर्य पर केन्द्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम को प्रथम पुरस्कार मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में सांदीपनि पद्माराजे कन्या विद्यालय द्वारा सांस्कृतिक विविधता में एकता थीम पर प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्र.-1 द्वारा वैदिक भारत से विकसित भारत की आत्मा थीम पर दी गई प्रस्तुति को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान का पुरस्कार मिला । शासकीय कन्या एमएलबी मुरार द्वारा विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति एवं अशासकीय ग्रीनवुड स्कूल डीडीनगर के बच्चों द्वारा वंदे मातरम् थीम पर दी गई प्रस्तुति को तृतीय स्थान मिला। इन सभी स्कूलों को विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शील्ड प्रदान की।

समाज सेवा व उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों का प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मान

समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे नागरिकों व संस्थाओं को इस बार मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट काम करने वाले विभिन्न विभागों के शासकीय सेवकों को विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने जिला प्रशासन की ओर से समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

समारोह में इनकी रही मौजूदगी

एसएएफ ग्राउण्ड पर आयोजित हुए मुख्य समारोह में सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश जाटव एवं उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह, नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर श्री जयप्रकाश राजौरिया व ग्रामीण श्री प्रेम सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए। साथ ही संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री, पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविंद सक्सेना, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अमित सांघी, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री सोजान सिंह रावत, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय, अपर कलेक्टर श्री सी बी प्रसाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में शहरवासी 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुए भव्य एवं गरिमामयी समारोह के साक्षी बने। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एस बी ओझा एवं श्रीमती सुनीता पाठक ने किया।