ग्वालियर गोलीबारी – Shabd Shakti News

दिनदहाड़े भरे बाजार बंदूकधारियों की व्यापारी पर ताबड़तोड़ गोलीबारी से सहमा ग्वालियर,पुलिस के निशाने पर बदमाश मोटरसाइकिल मिली
ग्वालियर 24 नवंबर 2025/ सोमवार की सुबह शार्ट एनकाउंटर में 10 हजार रूपये के इनामी बदमाश के गिरफ्तार होने के बाद सोमवार की दोपहर नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने सराफा दुकान को टारगेट कर 10 मिनट में दो दर्जन से ज्यादा गोलियां चलाई। अपुष्ठ जानकारी के अनुसार दोपहर गोलीबारी करने वाले बदमाश सुबह शार्ट एनकाउंटर में पकड़े गए बदमाश के ही गुर्गे हैं।

पुलिस निशाने पर हैं बदमाश

वारदात के बाद पुलिस की कई टीमें बदमाशों को पकड़ने के लिये सड़कों पर उतरी तो बदमाश जौरासी के जंगल में अपनी बाइक छोड़कर जंगल में समां गये। पुलिस ने बाइक को जब्त कर थाने पहुंचाया। पुलिस की कई टीमें थाना प्रभारियों के साथ बदमाशों की तलाश में जंगलों में सर्चिंग कर रही है।

बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में चार गोलियां दुकान में लगीं, जबकि तीन से चार गोलियां आसपास की दुकानों में जा धंसी। बदमाशों की गोलीबारी में आगरा के एक कैटर्स गुड्डू जैन को गोली लगी है और वह घायल हो गया। बदमाशों द्वारा की गई ताबड़तोड़ गोलीबारी के बाद सदर बाजार में हडकंप मच गया और व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर डाल दिये। दिनदहाड़े गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज देखे तो उसमे गोली चलाते हुए दो बदमाश बाइक पर सवार होकर भागते हुये दिखे।

सोमवार की दोपहर बाइक पर सवार दो बदमाश सदर बाजार स्थित महावीर जैन की दुकान पर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी महावीर जैन की दुकान को टारगेट कर गोलियां चलाई। जिसमे चार गोलियां दुकान में लगीं, जबकि तीन से चार गोलियां आसपास की दुकानों में जा धंसी। बदमाशों की गोलीबारी में आगरा के एक कैटर्स गुड्डू जैन को गोली लगी। दिनदहाड़े फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और कई थानों का बल मौके पर पहुंचा और जांच पड़ताल शुरू की तो फायरिंग का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमे एक बदमाश ज्वेलरी शॉप में घुसकर गोली चलाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में दुकान पर मौजूद एक व्यक्ति कुर्सी सामने अड़ाकर खुद की जान बचाता नजर आ रहा है। घटना के बाद पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों की पहचान कर शहरभर की नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की तो बदमाशों की बाइक जौरासी के जंगलों के पास पुलिस को खड़ी मिली है। जिससे पुलिस को आशंका है कि बदमाश जौरासी के जंगलों में समां गये है। जिसके बाद पुलिस की कई टीमें जौरासी के जंगलों में उतरकर बदमाशों की तलाश में लगी हुई है। पुलिस को जांच में पता चला है कि  सोमवार सुबह शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़े गये बदमाश कपिल यादव के पिता व अन्य रिश्तेदारों ने व्यापारी का नाम लेकर धमकाया था। बदमाश के परिजन को कहना था कि शॉर्ट एनकाउंटर कारोबारी महावीर जैन के इशारे पर हुआ है। गोलीबारी के बाद बाजार में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने दुकान बंद कर विरोध जताया है। मामले की गंभीरता को देखते हुये एसएसपी धर्मवीर सिंह, एएसपी अनु बेनीवाल सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी सदर बाजार पहुंचे और पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को समझाकर शांत कराया।

चैंबर अध्यक्ष ने व्यक्त की चिंता

मप्र चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ग्वालियर के अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि मुरार में भरे बाजार में गोली बारी बेहद चिंताजनक घटना हे इससे ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस का भय खत्म हो गया है आपराधिक घटनाएं नियमित होना इसका सूचक है व्यापारी इन घटनाओं से भयाक्रांत है

पुलिस को उत्तरप्रदेश की तर्ज पर कार्यवाही करने की आवश्यकता है