ग्वालियर मेला – Shabd Shakti News

ग्वालियर और उज्जैन मेले में वाहनों की बिक्री पर रोड टैक्स में 50 प्रतिशत छूट को स्वीकृति
ग्वालियर 13 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को भोपाल में आयोजित हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में ग्वाiलियर व्यापार मेला-2026 एवं उज्जैन विक्रमोत्सव व्यापार मेला 2026 में ऑटोमोबाइल विक्रय पर मोटरयान कर में 50 प्रतिशत छूट दिये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा ग्वालियर व्यापार मेला में वाहनों की बिक्री पर रोड टैक्स में 50 प्रतिशत छूट दी जाने पर जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट और ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री के प्रति ग्वालियरवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। मंत्री द्वय ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट कर आभार जताया।

मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस फैसले से ग्वालियर मेले में व्यापार बढ़ेगा। इससे ग्वालियर-चंबल अंचल सहित सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के निवासियों और व्यापार व उद्योग जगत को फायदा होगा।

मेले में सन्नाटा लेकिन प्राधिकरण ने कमा लिए 4 करोड 11 लाख
ग्वालियर 13 दिसम्बर 2025/ श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला अभी लगा भी नहीं है और वहां सेलनियों का सन्नाटा है लेकिन मेला प्राधिकरण के खाते में अभी तक 4 करोड 11 लाख रूपये आ चुके हैं। ग्वालियर व्यापार मेले में इस बार ऑनलाइन आवंटन की प्रक्रिया अपनाए जाने से अभी तक दुकानों के किराए से मेला प्राधिकरण के खाते में अभी तक 4 करोड 11 लाख रूपये आ चुके हैं।

उधर मेले में इस बार सर्कस लगने जा रहा है, जिसे देखने के लिए पर्यटकों में काफी उत्साह रहता है। ग्वालियर व्यापार मेले में अभी तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवंटित 1960 दुकानों में से 1313 दुकानों का दुकानदारों ने आधिपत्य ले लिया है। वहीं दुकानदारों ने अपनी दुकानों को सजाना प्रांरभ कर दिया है। संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री ने व्यापारी संघ की मांग पर दुकानों के आधिपत्य लेने की तिथि बढाकर 15 दिसंबर कर दी है। 15 दिसंबर के बाद आधिपत्य नहीं लेने वाले दुकानदारों पर 200 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा।

संभागीय आयुक्त श्री खत्री ने सभी दुकानदारों को निर्देश दिए हैं कि जिन दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बीमा एवं अग्निषमन यंत्र क्रय की रसीद पोर्टल पर अपलोड नहीं की है वे जल्द से जल्द अपलोड कर दें। ग्वालियर व्यापार मेले में अनारक्षित दुकानों के आवंटन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जो दुकानदार मेले में दुकान लगाना चाहता है वह सेक्टर वाइज रिक्त दुकानों को सिलेक्ट कर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

ग्वालियर व्यापार मेले में स्मार्ट सिटी प्रदर्शनी को मिला प्रथम पुरस्कार
विरासत का संरक्षण और विकास का दर्पण थीम पर स्मार्ट सिटी द्वारा लगाई गई थी, ग्वालियर व्यापार मेले में प्रदर्शनी

ग्वालियर दिनांक 28 फरवरी 2019- श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले में ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा शहर में किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर विरासत का संरक्षण और विकास का दर्पण थीम पर प्रदर्शनी लगाई गई थी। स्मार्ट सिटी द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में बडी संख्या में सैलानियों ने स्मार्ट सिटी के कार्य देखे और उनकी सराहना की। इसी के चलते शासकीय प्रदर्शनी सेक्टर में स्मार्ट सिटी की प्रदर्शनी को मेले के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं विधायक श्री मुन्ना लाल गोयल द्वारा प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार स्मार्ट सिटी के मुख्य वित्त अधिकारी श्री अभय गुप्ता ने प्राप्त किया।

उल्लेखनीय है कि स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री महीप तेजस्वी के निर्देशन में ग्वालियर व्यापार मेले में पहली बार स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा शहर में स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे विकास कार्यों को प्रस्तुत किया। शासकीय प्रदर्शनी सेक्टर में स्मार्ट सिटी द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में विभिन्न विकास कार्यों के साथ ही शहर विकास की आगामी योजनाओं को भी दर्शाया गया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से सैलानियों को स्मार्ट सिटी द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो की जानकारी दी गई। तो वहीं लाइव डेमो के द्वारा विकास कार्यो को समझाया गया।

प्रदर्शनी में लाइव डेमो के माध्यम से पब्लिक बाइक शेयरिंग सहित स्मार्ट क्लासेज जैसे विकास कार्यों को आमजनों को दिखाया गया। इसके साथ ही स्मार्ट पार्क, स्मार्ट साइनेज, स्मार्ट पार्किंग सहित विभिन्न विकास कार्यों की झलक दिखाई गई। प्रदर्शनी में एक सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया। जो युवाओं की पहली पसंद रहा। इस सेल्फी पॉइंट पर बडी संख्या में सैलानियों द्वारा विभिन्न सामाजिक विषयों पर अपनी बात रखते हुए सेल्फी ली गई जो कि काफी चर्चा में रही। प्रदर्शनी के माध्यम से स्वच्छता अभियान सहित आमजन को सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।

ग्वालियर व्यापार मेले में स्मार्ट सिटी की प्रदर्शनी को मिले प्रथम पुरस्कार को लेकर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री महीप तेजस्वी ने सभी शहरवासियों का आभार व्यक्त किया तथा सभी से अपेक्षा की कि इसी प्रकार सहयोग प्रदान करते रहे, जिससे ग्वालियर शहर को विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर किया जा सके।

ज्योतिरादित्य ने किया मेले का उदघाटन नहीं आए नरेंद्र सिंह
लगभग 113 साल पुराने श्रीमंत माधवराव सिंधिया  ऐतिहासिक ग्वालियर व्यापार मेला का आज भव्य शुभारंभ हुआ।  ग्वालियर मेला के जनक स्वर्गीय माधव रावसिंधिया प्रथम की तीसरी पीढ़ी के प्रतिनिधि पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस साल के मेला का शुभारंभ किया।

यहाँ मेला परिसर स्थित मध्यप्रदेश एक्सपोर्ट फेसिलिटेशन सेंटर में आयोजित हुए भव्य एवं गरिमामयी समारोह में प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर , महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी, महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा भुजबल सिंह यादव, विधायक श्री प्रवीण पाठक बतौर विशिष्ट अतिथि मंचासीन थे। समारोह की अध्यक्षता विधायक श्री मुन्नालाल गोयल ने की।

मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं संभाग आयुक्त श्री बी एम शर्मा तथा सर्वश्री संत कृपाल सिंह देवेन्द्र शर्मा, मोहन सिंह राठौर, वीरेन्द्र गंगवाल, नगर निगम आयुक्त श्री विनोद शर्मा, प्रभारी कलेक्टर श्री दिनेश श्रीवास्तव, एसपी श्री नवनीत भसीन व जिला पंचायत सीईओ श्री शिवम वर्मा मंचासीन थे।

नहीं आये नरेन्द्रसिंह तोमर

ग्वालियर व्यापार मेले के उदघाटन के अवसर पर मेला प्राधिकरण द्वारा जहां ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ग्वालियर के भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह को भी आमंत्रित किया गया था ,लोगों की इसपर नजरें गड़ी थीं कि आखिर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद मंच पर एकसाथ रहकर दो धुर विरोधी ज्योतिरादित्य और नरेन्द्र सिंह आखिर क्या कुछ बोलते हैं,लेकिन आज लोगों को उस वक्त निराशा हाथ लगी जब नरेन्द्र तोमर इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे हालांकि भाजपा नेता व ग्वालियर के मेयर विवेक शेजवलकर मंच पर मौजूद थे। प्रदेश सरकार के मंत्री लाखन सिंह भी कार्यक्रम से नदारत दिखे चर्चा है कि उन्हें मंत्रिमंडल में कमजोर मंत्रालय मिलने से नाराजगी के चलते वे नही  आये।

ग्वालियर व्यापार मेले का शुभारंभ गुरुवार को तोमर करेंगे
ग्श्रीमंत माधवराव सिंधिया व्यापार मेला का शुभारंभ समारोह 4 जनवरी गुरुवार को शाम  5 बजे मेला परिसर स्थित कलामंदिर रंगमंच पर आयोजित किया जाएगा।

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बतौर मुख्य अतिथि मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे।

समारोह में प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह एवं उच्च शिक्षा एवं जन शिकायत मंत्री जयभान सिंह पवैया विशिष्ट अतिथि होंगे।

जबकि महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, विधायकद्वय नारायण सिंह कुशवाह एवं भारत सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष मनीषा सिंह यादव, राज्य सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष बालेंदु शुक्ल, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अभय चौधरी तथा विशेष क्षेत्र प्राधिकरण साडा के अध्यक्ष राकेश  जादौन अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।

ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के सचिव  शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री तोमर मेले के एप का भी लोकार्पण करेंगे। इस एप के जरिए सैलानी व आमजन द्वारा मेले की जानकारी चंद मिनटों में हासिल की जा सकेगी।

मेला प्राधिकरण में शीघ्र होंगी नियुक्तियां,भोपाल मैं नामों पर विचार
जैसे जैसे चुनाव की बेला नजदीक आ रही शिवराज सरकार को निगम मण्डल आयोग और प्राधिकरणों में खाली पड़े पदों पर नियुक्तियों की याद  भी आ गयी लगती है। चर्चा है कि मध्यप्रदेश सरकार कई वर्षों से खाली पड़े ग्वालियर ब्यापार मेला प्राधिकरण में शीघ्र अध्यक्ष की नियुक्ति करने जा रही है।

यहां बताना उपयुक्त होगा कि ग्वालियर के ब्यापार मेले को पूरे देश में विशिष्ट स्थान प्राप्त है। यह मेला सिंधिया विरासत काल के समय से लगता आ रहा है और अब तक सौ वर्ष से भी अधिक का समय पूर्ण कर चुका है।

समय गुजरता गया लेकिन इस मेले का महत्व कभी कम नहीं हुआ। लेकिन वर्तमान की बात की जाय तो पिछले तीन चार वर्षों में यह मेला अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहा है। बीते वर्ष तो आलम यह था कि यह मेला एक ग्रामीण हाट के स्वरूप को प्रदर्शित करता नजर आया ।

इतना सब होने के बावजूद मध्यप्रदेश शासन ने किसी काबिल जन प्रतिनिधि को इसकी कमान सोपने के बजाय नोकरशाही पर ज्यादा विश्वास करते हुए ग्वालियर के आयुक्त को इसका अध्य्क्ष बनाना अधिक उपयुक्त समझा। परिणामस्वरूप मेला एक वार्षिक सरकारी आयोजन की तर्ज पर संचालित कर खानापूर्ति की जाने लगी। पिछले वर्ष की दुर्दशा को लेकर शिवराज सरकार ग्वालियर वासियों व मीडिया के खासे निशाने पर रही और पार्टी नेताओं को काफी नीचा भी देखना पड़ा था।

अब जबकि कि चुनाव नजदीक है मध्यप्रदेश सरकार ग्वालियर मेला की दुर्दशा को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती है। यही वजह है कि ग्वालियर मेला प्राधिकरण में नियुक्ति को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक नियुक्ति को लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की सत्ता और संगठन के शीर्ष नेताओं से चर्चा हुई है। पार्टी ने तय किया है कि इस वर्ष मेला प्रारंभ होने के पूर्व नियुक्ति कर दी जाय।

इसके लिए कई नाम चर्चा में है। सबसे प्रभावी रूप से जिस नाम की चर्चा है वह है वेदप्रकाश शिवहरे का,इनके अलावा आनन्द छापरवाल,अनुराग बंसल वेदप्रकाश शर्मा,समीक्षा गुप्ता जैसे नाम भी चर्चा में हैं। यह भी सम्भावना है कि इसके लिए कोई चमत्कृत कर देने वाला नाम भी सामने आ सकता है।