ग्वालियर 122 करोड़ के 54 विकास कार्य लाड़ली बहना – Shabd Shakti News

मुख्यमंत्री ने ग्वालियर को दी 122 करोड़ के 54 विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों को दी लाड़ली बहना योजना की 34वीं किश्त,आरोन-पाटई उद्वहन सिंचाई परियोजना की घोषणा भी क़ी

ग्वालियर 13 मार्च 2026/  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को ग्वालियर जिले में घाटीगांव के समीप स्थित शबरी माता मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत आयोजित हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित थे इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश भर की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनाओं के बैंक खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 34वी किस्त अंतरित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केन्द्रीय संचार व पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दीप प्रज्ज्वलन एवं कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित मातृ शक्ति पर पुष्पवर्षा कर आदरपूर्वक नमन किया। स्थानीय प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ग़जमाला से सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर खासतौर पर महिला हितग्राहियों को सामुदायिक वन अधिकार पत्र, स्व सहायता समूह के चेक एवं मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति व मुद्रा योजना के तहत आर्थिक गतिविधि स्थापित करने के लिये चैक सौंपे। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, क्षेत्रीय विधायक श्री मोहन सिंह राठौर, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती दुर्गेश कुंवर जाटव व उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका घुरैया, पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी, प्रदेश भाजपा मंत्री श्री लोकेन्द्र पाराशर, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री महेन्द्र यादव व पूर्व विधायक श्री जवाहर सिंह रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि मंचासीन थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि से पहले आज बहनों को 1500 रुपए की सौगात मिल रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली बहना योजना के तहत बहनों को प्रोत्साहन राशि की 34वीं किश्त वितरित की। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 27 हजार से अधिक बहनों के खाते में 1 हजार 836 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि अंतरित की। इनमें ग्वालियर जिले की 3 लाख 16 हजार से अधिक लाड़ली बहनें भी शामिल हैं। राशि अंतरित कर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश की हर लाड़ली बहन के खाते में हर महीने 1500-1500 रुपये भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लाड़ली बहना योजना की 33 किश्तों के रूप में अबतक 52 हजार 305 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि बहनों को दी जा चुकी है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर जिलेवासियों को भी 121 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत वाले 54 विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने सिंगल क्लिक से लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत के 35 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लगभग 62 करोड़ रुपये की लागत वाले 19 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसमें 39 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से कुलैथ घाटीगांव में शासकीय सांदीपनि विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी शामिल है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दो महीने बाद लाड़ली बहना योजना के 3 साल पूरे हो जाएंगे। इन 3 सालों में प्रदेश की बहनों की जिन्दगी में बड़ा बदलाव आया है।

ग्वालियर मध्यप्रदेश का गौरव है, यहां के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्वालियर मध्यप्रदेश का गौरव है। ये धरती शक्ति के आशीर्वाद से सिंचित है और शक्ति की उपासना से ही हमारा संसार सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र मध्यप्रदेश के साथ देश की इकॉनामी डेवलपमेंट में भी बड़ी भूमिका निभा रहा है। कभी बीहड़ों के लिए मशहूर रहा यह क्षेत्र हमारी सरकार के प्रयासों से आज औद्योगिक गतिविधियों का नया मानचित्र और प्रगति की नई पहचान बन रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्वालियर जिले को आज करीब 122 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिली है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव क्षरा की गईं प्रमुख घोषणाएं

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सौगातों का पिटारा खोलकर इस क्षेत्र के विकास के लिये बड़ी-बड़ी घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने भितरवार विधानसभा क्षेत्र में आरोन-पाटई उद्वहन सिंचाई परियोजना को मंजूरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 120 करोड़ रुपए की यह परियोजना क्षेत्र के किसानों का जीवन खुशहाल कर देगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व क्षेत्रीय विधायक श्री मोहन सिंह राठौर की मांग पर घाटीगांव सहित चीनौर और करहिया में भी सांदीपनि विद्यालय खोले जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भितरवार पीएचसी को सिविल अस्पताल बनाया जायेगा। घाटीगांव के उप स्वास्थ्य केंद्र को भी उन्नत कर पीएचसी बनाया जायेगा। भितरवार और घाटीगांव में युवाओं के कौशल विकास के लिए आईटीआई केंद्र की स्थापना करेंगे। घाटीगांव में देवी शबरी माता का भव्य मंदिर और शबरी धाम निर्माण के लिए भूमि का सर्वे कराया जाएगा। भगवान देवनारायण धाम को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा।

प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है – केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भितरवार को माता शबरी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त है। प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है।

इस अवसर पर लाड़ली बहनाओं द्वारा स्वयं तैयार की गई शॉल ओढ़ाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत किया गया। साथ ही स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने हस्तशिल्प उत्पादों की टोकरी भी मुख्यमंत्री को सौंपी।

शबरी माता मंदिर एवं देवनारायण मंदिर में प्रदेश की खुशहाली के लिये पूजा-अर्चना की

प्रदेश भर की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनाओं के बैंक खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 34वी किस्त अंतरित करने और ग्वालियर जिले में विकास कार्यों की सौगातें देने आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सबसे पहले घाटीगांव स्थित शबरी माता मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण के लिये कामना की। शबरी माता मंदिर परिसर में आयोजित हुए लाड़ली बहना योजना राशि अंतरण समारोह के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां से थोड़ी दूर पर स्थित देवनारायण मंदिर में भी पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मंदिर की भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत राधेश्याम-सीताराम के भजनों से सम्पूर्ण मंदिर परिसर में भक्ति एवं आस्था का वातावरण बन गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान देवनारायण मंदिर के महाराज श्री शीतलदास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। महाराज जी द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव को “श्रीदेव नारायण चरितमानस” पुस्तक भेंट की गई । इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन व लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शबरी माता परिसर में लाड़ली बहना योजना के तहत आयोजित हुए भव्य समारोह के माध्यम से ग्वालियर जिले के अंतर्गत लगभग 122 करोड़ लागत के 54 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इनमें लगभग 62 करोड़ के 19 कार्यों का लोकार्पण व लगभग 60 करोड़ रुपये लागत के 35 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

जिन कार्यों का मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा लोकार्पण किया गया, उनमें लगभग 40 करोड़ की लागत से सांदिपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुलैथ का भवन व 9.11 करोड़ की लागत से डाडा खिरक तिघरा मार्ग पर सांक नदी पर नव निर्मित उच्च स्तरीय पुल शामिल हैं। इसके अलावा उप स्वास्थ्य केंद्र बन्हेरी तथा ग्वालियर शहर व ग्रामीण क्षेत्र में नव निर्मित सड़कें शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा जिन कार्यों का भूमिपूजन किया गया, उनमें आईएसबीटी के समीप 6.17 करोड़ की लागत से बनने जा रहे 100 सीटर श्रमिक विश्रामगृह एवं 12.16 करोड़ की लागत से अंबेडकर धाम के द्वितीय चरण में बाबा साहब के जीवन पर आधारित संग्रहालय का निर्माण प्रमुख है। इसके अलावा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न सड़कें, आयुर्वेदिक महाविद्यालय में एनाटॉमी विभाग के लिए बनने जा रहे हॉल, छात्रावास व भितरवार में लगभग 4 करोड़ की लागत से बनने जा रहे नवीन शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण शामिल है।