ग्वालियर – Shabd Shakti News

दिल्ली विस्फोट के बाद ग्वालियर जिले में भी एहतियात बतौर पूरी सतर्कता
रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड व महाराज बाड़ा सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों का जिला प्रशासन की टीम ने लिया बारीकी से जायजा

ग्वालियर 10 नवंबर 2025/सोमवार की शाम दिल्ली में लाल किले के समीप हुए विस्फोट के बाद जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा ग्वालियर जिले में एहतियात बतौर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर जिले के सभी एसडीएम सहित जिला प्रशासन व पुलिस के अन्य अधिकारी अपने – अपने क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं।

खासतौर पर ग्वालियर शहर में रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों एवं महाराज बाड़ा सहित अन्य व्यस्ततम बाज़ारों का जिला प्रशासन व पुलिस के संयुक्त दलों ने बारीकी से जायजा लिया। इसके अलावा ढाबों, होटलों, गेस्ट हाउस इत्यादि पर भी नज़र रखी जा रही है। एहतियात बतौर

जिला प्रशासन व पुलिस पूरी तरह सतर्क व मुस्तैद है।

धारा 370 हटाए जाने के निर्णय का ग्वालियर के भाजपा नेताओं ने किया जोरदार स्वागत
ग्वालियर 05 अगस्त। जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35A हटाए जाने के बाद ग्वालियर अंचल के भाजपा नेताओं में भी हर्ष की लहर है अपनी प्रतिक्रिया में इन नेताओं ने इसे मोदी सरकार का साहसिक कदम बताया है।

केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी ने कहा था कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं हो सकते, आज मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कर दिखाया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी अैर गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने जम्मू कश्मीर को देश की मुख्य धारा से जोडकर, सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र को चरितार्थ कर दिया है।

पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत माता के मुकुट में कश्मीर में 70 साल पहले कांग्रेस ने 370 का जो काला धब्बा लगाया था वह आज नरेंद्र मोदी जैस दृढ इच्छाशक्ति वाले प्रधानमंत्री ने उसे धोकर दिखा दिया। ये ऐतिहासिक फैसला डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्य आत्मा और उन अनगिनत शहीदों के साथ न्याय हुआ है जिन्होंने अपने जीवन की कुर्बानियां दी। पूरा देश यहां गर्व और प्रसन्नता का अनुभव कर रहा है, वहीं ये दुर्भाग्य है कि कंाग्रेस और दूसरी ताकतें जो आज तक परोक्ष रूप से वोटों के खातिर आतंकवाद को मजबूत करते रहे हैं उनके घरों में मातम पसरा है। आज नारा चरितार्थ हुआ है मोदी है तो मुमकिन है और अब देश में उम्मीद जाग रही है कि राममंदिर, समान सिविल कोड की दिशा में अंगद की तरह एनडीए सरकार का कदम आगे बढा है।

मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 एवं 35-ए हटाना बहुत सार्थक एवं ऐतिहासिक है। आज 5 अगस्त का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों मे लिखा जाएगा, क्योंकि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग होने के बाद भी वह अंग नहीं था। यह ऐतिहासिक निर्णय सभी के लिए अनुकूल है। आज डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान सार्थक हुआ, क्योंकि वह शुरू से ही कहते थे कि कश्मीर हमारा है और यहां से धारा 370 हटनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह ने जो साहसिक एवं ऐतिहासिक कदम उठाया है, वह अल्पनीय है। उसके लिए हमारे प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के साथ पूरा देश को बधाई एवं बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

ग्वालियर के सांसद विवेक शेजवलकर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि धारा 370, 35 ए समाप्त होने जा रही है इससे केवल आतंकवाद का खात्मा ही नहीं होगा बल्कि गरीब और बेरोजगारी जो पिछले कई दशकों से कश्मीर में व्याप्त है वह भी समाप्त होगी। कश्मीर भारत का नंदनवन बोला जाता था वह अब पूरे एशिया का नंदनवन बन जाएगा। कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा होते हुए भी मुख्यधारा से दूर था वह अब देश के विकास से मुख्यधारा से जुड़ जाएगा। मोदी जी का प्रण है देश के साथ,  सबका साथ, सबका विकास के साथ आम कश्मीरी का भी विकास होगा जब आम कश्मीर का विकास होगा तो यही लोग मोदी जी में पूर्ण विश्वास व्यक्त करेंगे। कश्मीर की समस्या को  दशकों से कांग्रेस ने अटका कर रखा था यह बहुत पहले हो जाना चाहिए था।  कश्मीर अखंड भारत का हिस्सा है कश्मीर पर कांग्रेस की नीति ने खंड करने का कार्य किया है और तथाकथित कटरपंथी कभी नहीं चाहते थे की धारा 370, 35 ए कश्मीर से हटे और कश्मीर मुख्यधारा से जुड़े और कश्मीर के साथ काम कश्मीरी का विकास हो। मोदी जी ने कभी तुष्टीकरण की राजनीति नहीं की यह निर्णय देश हित में और आम कश्मीरी के हित में होने जा रहा है जब भी छोटे राज्य बने हैं उनका बहुत तेजी से विकास हुआ है आपके सामने उत्तराखंड की मिसाल मौजूद है बाढ़ की त्रासदी के बाद भी उत्तराखंड का विकास बहुत तेजी से हुआ है।

ग्वालियर के भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 और 35 ए जम्मू.कश्मीर के देश की मुख्यधारा में शामिल होने की राह में सबसे बड़ी बाधा थी। एक देश, दो संविधान और दो निशान वाली व्यवस्था अतार्किक ही नहीं, बल्कि असंवैधानिक भी थी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश से किए गए अपने वादे को निभाते हुए अनुच्छेद 370 और 35 ए को हटाने का जो निर्णय लिया हैए वह स्वागत योग्य है और इससे जम्मू.कश्मीर तथा लद्दाख दोनों ही राज्यों के विकास का रास्ता साफ होगा केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35 ए से हटाए जाने पर भाजपा नेता राजेश सोलंकी ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री श्री अमित शाह को बधाई देते हुए कहा कि देश की जनता ने जो उम्मीद की थी उसको प्रधानमंत्री व गृहमंत्री एक एक कर पूरा करने का काम काम रहें है। मोदी है तो देश हित में सब कुछ मुमकिन है। मोदी  जी यह नए युग का निर्माता है ऐसा नेता धरती पर बस एक बार ही आता है। वह आज सत्य साबित हो रहा है जिसके लिए देश की 135 करोड़ जनता बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि आजादी को भले ही 70 साल हो गए हो लेकिन जम्मू कश्मीर के लोग आज भी गुलामी की जिंदगी जी रहे थे दुख की बात यह है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग होने के बावजूद वहां भारतीय संविधान लागू नहीं होता था। भारत सरकार जनहित में जो योजनाएं बनाती थी वह भी सही ढंग से लागू नहीं हो पाती थी जो देशवासियों के लिए दुख की बात थी।  देश की जनता ने मोदी जी को फिर से देश की बागडोर सौंपी तो आज परिणाम सबके सामने है। मोदी जी देशहित में किसी से समझौता नहीं करते।

पूर्व साडा अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक राष्ट्र, एक निशान, एक विधान सही मायने में आज ही कश्मीर का भारत में विलय हुआ। मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने कहा कि डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को ये सच्ची श्रद्धांजलि है आज उनका सपना सच हुआ की एक राष्ट्र एक विधान एक देश जो ने देखा था जम्मू कश्मीर में विकास का रास्ता खुल गया।

ग्वालियर से चुनाव की दौड़ में तोमर सबसे आगे,भिंड से प्रसाद और मुरैना से मिश्रा की दावेदारी पर संशय
प्रवीण दुबे

लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि चुनावी समर में किस नेता को प्रत्याशी बनाया जाता है । ग्वालियर अंचल में भी इसको लेकर मतदाता टकटकी लगाए बैठे हैं । केंद्र की सत्ता पर काबिज राजनीतिक दल भाजपा की बात की जाए तो अंचल की तीन लोकसभा सीटों पर पार्टी के नीतिनिर्धारक गहन चिंतन में लगे हुए है और विविध स्तर पर सर्वे कराया जा रहा है। एक अच्छी बात यह है की अंचल की तीनों लोकसभा सीटों अर्थात ग्वालियर, भिंड और मुरैना में एक ही दिन वोट डाले जाएंगे,मतदान के लिए 12 मई की तारीख तय है।

फिलहाल अभी की स्थिति और विचार किया जाए तो ग्वालियर लोकसभा से पार्टी के वजनदार केंद्रीयमंत्री और वर्तमान सांसद नरेंद्र तोमर एकबार पुनः टिकिट की दौड़ में सबसे आगे नजर आ रहे है। हालांकि विधानसभा चुनाव के दौरान ग्वालियर से पार्टी के लिए जिस प्रकार के नतीजे सामने आए उसके बाद नरेंद्र तोमर के संगठनात्मक कार्य व्यवहार को लेकर असन्तोष देखने को मिला था।

इस बात के भी संकेत मिले थे कि श्री तोमर अपनी ग्वालियर सीट के अलावा किसी अन्य जगह से मैदान में उतरने की इच्छा रखते हैं। लेकिन इसके बाद श्री तोमर ने ग्वालियर में जिस प्रकार की सक्रियता दिखाई और पार्टी के भीतर से  जिस तरह की खबरें सामने आ रही हैं उसे देखकर साफतौर पर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि श्री तोमर पर ही पार्टी एकबार फिर अपना दांव लगाने का मन बना चुकी है।

श्री तोमर को अलग रखकर विचार किया जाए तो ग्वालियर से पूर्व में सांसदी का चुनाव जीत चुकीं प्रदेश सरकार में मंत्री रहीं वर्तमान शिवपुरी विधायक यशोधराराजे सिंधिया व पार्टी के फायरब्रांड नेता और पार्टी के केंद्रीय संगठन पर अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले जयभान सिंह का नाम भी चर्चा में है।लेकिन पार्टी उनपर दांव लगाएगी इसकी संभावना न के बराबर है। रही बात यशोधरा राजे की तो  महल से सम्बंध होने की वजह से निश्चित ही वे एक वजनदार प्रत्याशी हो सकती है लेकिन इन  नामों पर पार्टी यदि विचार करती है तो सबसे बड़ी समस्या यह होगी की श्री तोमर को कहा से चुनाव में उतारा जाय।

उधर ग्वालियर से ही सटी हुई लोकसभा मुरैना की बात करें तो यहां से वर्तमान में अटलजी के भांजे अनूप मिश्रा सांसद हैं उन्हें पार्टी फिर से मैदान में उतारेगी इसपर जबरदस्त सन्देह है। जहांतक श्री मिश्रा की व्यक्तिगत परफॉर्मेंस का सवाल है उन्होंने हाल ही में भितरवार से विधानसभा के लिए भी अपनी किस्मत आजमाई थी लेकिन वे हार गए थे 2013 के विधानसभा चुनाव में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लगातार मिल रही हार ओर अटलजी के चले जाने के बाद  तथा दिल्ली में कमजोर होती पकड़ के कारण उनका ग्राफ तेजी से नीचे गया है।

भिंड लोकसभा सीट की बात करें तो यहां से आईएएस रहे भागीरथ प्रसाद सांसद हैं चूंकि यह आरछित सीट है अतः पार्टी इसको लेकर बेहद गम्भीर दिखाई देती है। पार्टी सूत्रों से जिस तरह की खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक भागीरथ प्रसाद  को पुनः प्रत्याशी बनाए जाने की सम्भावना कम नजर आती है। इस दौड़ में फिलहाल मुरैना के महापौर अशोक अर्गल का नाम आगे बताया जा रहा है। कुछ लोग लाल सिंह आर्य को भी प्रत्याशी बनाये जाने के पक्ष में है।

चूंकि चुनाव आयोग ने इन तीनों ही सीटों के लिए मतदान की तारीख 12 मई तय की है अतः इसमें अभी काफी वक़्त है यही वजह है कि प्रत्याशी चयन को लेकर भी पार्टी अभी उन लोकसभा सीटों को प्राथमिकता देगी जहां पहले वोट डाले जाएंगे अतः ग्वालियर भिंड मुरैना के लिए कैंडीडेट की घोषणा में देर हो सकती है।

महत्वपूर्ण बात तो यह है कि अब पिछले लोकसभा चुनाव की तरह मध्यप्रदेश में  पार्टी के लिए स्थितियां उतनी अनकूल नहीं है। ऐसे हालात में ग्वालियर भिंड मुरैना की तीनों लोकसभा सीटों को पुनः कायम रखपाना भाजपा के नीतिनिर्धारकों के लिए कठिन अग्निपरीक्षा जैसा होगा।

केंद्रीय मंत्री तोमर ने 5 वर्षों में अपने संसदीय क्षेत्र ग्वालियर में कराए 10 हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्य
केंद्रीय मंत्री और ग्वालियर की सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर ने आज कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं और पार्टी जहां से भी कहेगी वे वहां से चुनाव लड़ेंगे। श्री तोमर अपने संसदीय क्षेत्र  ग्वालियर में पिछले पांच वर्षों में कराए 10 हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्यों से सम्बंधित विकास पुस्तिका का विमोचन कर रहे थे।

इस अवसर पर पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए श्री तोमर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान ग्वालियर में पार्टी को मिली पराजय के लिए केवल स्थानीय सांसद ही दोषी है ऐसा नहीं है इसके लिए अन्य कारण भी प्रभाव डालते हैं। श्री तोमर ने कहा कि शिलान्यास लोकार्पण की झूठी राजनीति करके सत्ता हथियाने का कांग्रेस का पुराना इतिहास रहा है ।आज भी वह इस ही कर रहे हैं । श्री तोमर ने कहा की ज्योतिरादित्य हों या कमलनाथ उन्होंने सदैव कांग्रेस की इस झूठे श्रेय लेने की राजनीति की सदैव निंदा की है।

इस अवसर पर श्री तोमर ने 2014 से अब तक ग्वालियर में कराए विकास कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि 5 वर्षों में 10 हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्य कराए।इनमें 398.45करोड़  रुपये की स्वीकृति के साथ ग्वालियर में चम्बल से पानी लाने की सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली गई हैं।

इसी प्रकार  172.27 करोड़ से बनने वाले पांच ओवर ब्रिज को मंजूरी मिल चुकी है। श्री तो।र ने बताया की केंद्र सरकार की विशिष्ट योजना स्मार्ट सिटी मिशन में ग्वालियर को शामिल किया गया इसके लिए महाराज बाड़ा को खूबसूरत बनाने व अन्य सुविधाओं के लिए 2305.27 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए।

इसी प्रकार रोपवे निर्माण के लिए12.00 करोड़, निजी आयुद्ध फेक्ट्री के लिए 350 करोड़, E P F O के छेत्रीय कार्यालय के लिए 9.50 करोड़ तथा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के लिए 149.03 करोड़ रुपए स्वीकृत कराए हैं। इनपर कार्य चल रहा है।

श्री तोमर ने बताया कि ग्वालियर में एक हजार बिस्तर वाले अस्पताल के लिए 338.46 करोड़ रुपए की स्वीकृति के साथ ग्वालियर को हेरीटेज सर्किट में शामिल किया गया है इसके लिए 26.56 करोड़ रुपए के कार्य चालू है। इसके अलावा श्री तोमर ने यहां औधोगिक विकास से जुड़ी तमाम योजनाओं के लिए 84.73 करोड़ रुपए स्वीकृत कराए जाने की बात कही।

चर्चा के दौरान श्री तोमर ने उनके प्रयासों से ग्वालियर को मिलीं अनेक ट्रेनों  की सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी

ग्वालियर से हवाई सेवा के विस्तार में भी श्री तोमर ने अहम योगदान दिया । जो इस प्रकार है।

दो माह में दूसरी बार ग्वालियर कलेक्टर को बदला अब चौधरी होंगे नए जिलाधीश
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले करने का क्रम लगातार जारी रखते हुए दो महीने में दूसरी बार ग्वालियर कलेक्टर पद पर फेरबदल कर दिया ,पहले दो माह पूर्व इस पद पर तैनात अशोक वर्मा को हटाकर भरत यादव को लाया गया और आज भरत यादव का भी तबादला आदेश जारी कर उनकी जगह  अनुराग चौधरी आईएएस 2010 बैच को मनचाही पोस्टिंग दी गई है। दूसरे आदेश में सचिव, राजस्व मंडल, ग्वालियर को भी बदला गया है।

भरत यादव आईएएस 2008 बैच को कलेक्टर ग्वालियर से प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम, भोपाल बनाया गया है। यह पद उपसचिव मध्यप्रदेश शासन के समकक्ष है। अनुराग चौधरी आईएएस 2010 बैच को कलेक्टर सिंगरौली से कलेक्टर ग्वालियर बनाया गया है। इससे पहले चौधरी को प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम, भोपाल पद पर भेजा गया था जिसे संशोधित करके ग्वालियर कलेक्टर बनाया गया है।

विनोद शर्मा सचिव, राजस्व मंडल बने

विनोद कुमार शर्मा आईएएस 2003 बैच को अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन मंत्रालय से सचिव, राजस्व मंडल, ग्वालियर बनाया गया है। सुरेश कुमार आईएएस 2010 बैच को सचिव राजस्व मंडल, ग्वालियर से प्रबंध संचालक औद्योगिक केंद्र विकास निगम, ग्वालियर बनाया गया है।

भाजपा के ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के सम्मेलन में जुटे हजारों कार्यकर्ता नहीं आये पवैया
ग्वालियर लोकसभा सम्मेलन में बूथ व शक्ति केंद्रों के हजारों कार्यकर्ताओं हुए शामिल

मध्यप्रदेश की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में आज भाजपा द्वारा अपना कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया इस सम्मेलन में भीड़ भी खूब जुटी और सत्ता व संगठन से जुड़े कई बड़े नेता भी नजर आए। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी जहां मुख्य वक्ता थे वहीं प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा भी विशेष रूप से मंचासीन दिखे उधर एक अन्य केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद नरेन्द्र तोमर मुरैना सांसद अनूप मिश्रा भी मौजूद थे ,सम्मेलन में पूर्व सांसद जयभान सिंह पवैया  की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी  रही ।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री नकवी ने कहा कि  देशहित, जनहित में लिए गए बड़े और कड़े फैसलों ने साबित कर दिया है कि श्री नरेंद्र मोदी, नामुमकिन को मुमकिन बनाने वाली मजबूत शख्सियत का प्रामाणिक नाम है। बेईमानों पर तालाबंदी और बिचौलियों की नाकाबंदी  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की इसी मजबूत नीति और नेतृत्व का नतीजा है। इसी मजबूत नीति का नतीजा है कि जनता के पैसे को लूटने वाली लॉबी पर ताबड़तोड़ कार्यवाही हो रही है, आने पाई का हिसाब लिया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तमाम योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं को देते हुए दावा किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी।

आने वाली सदी भारत की सदी- केंद्रीय मंत्री तोमर

केंद्रीय मंत्री एवं ग्वालियर सांसद श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आने वाली सदी, भारत की सदी होने वाली है। आने वाली सदी का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी और हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी करें, इस संकल्प को लेकर हमें जनता के बीच जाना है और एक बार फिर केंद्र में मोदी जी की सरकार बनाना है।

मोदी जी जैसा काम किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया-झा

सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा ने कहा कि देश के इतिहास में  नरेंद्र मोदी  ने वो कार्य किया है जो आज तक कभी किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया।

लोकसभा चुनाव महाभारत जैसा- सुहास भगत

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने कहा कि ये लोकसभा चुनाव महाभारत जैसा है। इसमें एक तरफ धर्म व सत्य की रक्षा करने वाले लोग थे,  वहीं दूसरी तरफ अधर्म व असत्य के पक्ष में लोग थे। आज ऐसा ही दृश्य हमारे सामने है। जहां एक तरफ ऐसे लोग हैं जो भारतमाता की जय चाहते हैं, भारत को शक्तिशाली देश बनाना चाहते हैं, भारत का मान बढ़ाना चाहते हैं। वहीं दूसरी तरफ ऐसे लोग हैं जो भारत के टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं। श्री भगत ने कहा कि ये चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है, ये चुनाव देश के इतिहास, देश के भविष्य व देश को दिशा देने वाला चुनाव है।

नहीं दिखाई दिए पवैया

एक तरफ जहां भाजपा के ग्वालियर संसदीय सीट के कार्यकर्ता सम्मेलन में खूब भीड़ जुटी तो दूसरी ओर इस सम्मेलन में  प्रदेश सरकार के मंत्री रहे इसी लोकसभा से पूर्व में सांसद रह चुके फायर ब्रांड नेता जयभान सिंह पवैया नजर नहीं आये। राजनीतिक विश्लेषक श्री पवैया के न आने को ग्वालियर में भाजपा के भीतर चल रही गुटबाजी से जोड़कर देख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दो माह पूर्व सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ग्वालियर की छह में से पांच सीटें हार गई थी ,  हारने वालो में  जयभान सिंह भी शामिल थे हार के बाद तमाम नेताओं ने मुख्य कारण भीतरघात बताते हुए वर्तमान सांसद को निशाना बनाया था। श्री  पवैया तभी से खफा बताए जाते हैं हालांकि पार्टी संगठन ने उन्हें दिल्ली का प्रभारी बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है लेकिन सूत्र बताते हैं कि उनके और तोमर के बीच तनातनी बरकरार है।

रंग लाए तोमर के प्रयास अब जम्मूतवी-दुर्ग सुपर फास्ट एक्सप्रेस ग्वालियर रुकेगी
21 फरवरी को केन्द्रीय मंत्री  तोमर दिखाएंगे हरी झंडी.

ग्वालियर/   जनता की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करवाने में अंततः केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री  नरेन्द्र सिंह  तोमर को सफलता मिल गयी है. रेल मंत्रालय ने जम्मूतवी-दुर्ग सुपर फास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन नं 12549/ 12550) का स्टापेज ग्वालियर तथा झांसी-इटावा लिंक एक्सप्रेस का स्टापेज मालनपुर करने के आदेश जारी कर दिये हैं.

रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर श्री वेदप्रकाश के हस्ताक्षर से जारी आदेश के मुताबिक जम्मूतवी-दुर्ग सुपर फास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन नं 12550) गुरुवार को प्रातः 5 बजे जम्मूतवी रेलवे स्टेशन से चलकर पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, अंबाला, देहली, आगरा होते हुए गुरुवार को रात्रि 8.50 बजे ग्वालियर आयेगी.केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर  इस ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे.

इसी प्रकार दुर्ग-जम्मूतवी सुपर फास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन नं 12549) को दोपहर 12 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन से चलकर रायपुर, बिलासपुर, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, सागर, झांसी होते हुए शुक्रवार को प्रातः 3.40 बजे ग्वालियर आयेगी. ट्रेन की टोटल यात्रा 1872 किलोमीटर है.

झांसी-ग्वालियर-इटावा लिंक एक्सप्रेस (ट्रेन नं 11801) शाम 5.25 बजे झांसी से चलकर 5.47 बजे दतिया, 6.11बजे डबरा, 7 बजे ग्वालियर तथा *8.10 बजे मालनपुर* पहुंचेगी. 8.52 बजे सोनी, 9.10 बजे भिंड तथा रात्रि 10.30 बजे इटावा पहुंचेगी. भिंड-दतिया से लोकसभा सांसद  भागीरथ प्रसाद हरी झंडी दिखायेंगे.

इटावा-ग्वालियर- झांसी लिंक एक्सप्रेस (ट्रेन नं 11802) प्रातः 5.10 बजे इटावा से चलकर *6.40 बजे मालनपुर,* 7.40 बजे ग्वालियर, 8.55 बजे डबरा, 9.23 बजे दतिया तथा 10.5बजे झांसी पहुंचेगी.

केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर जी ने उनके अनुरोध को स्वीकार करने के लिये रेलमंत्री  श्पीयूष गोयल को धन्यवाद दिया है.

पुलवमा का ग्वालियर कनेक्शन! इंटेलिजेंस ने मांगी जीवाजी विश्वविद्यालय के कश्मीरी छात्र की जानकारी
पुलवामा हमले के बाद फेसबुक पर एक आपत्तिजनक पोस्ट किया गया था, जिस पर किए गिए कमेंट को विश्वविद्यालय के छात्र मुसद्दीक अहमद फैयाज नाम के कश्मीरी युवक ने लाइक किया था. इसकी शिकायत ग्वालियर पुलिस को मिली थी कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले के बाद देश भर में कश्मीरी युवा चर्चा में आ गए हैं. हाल ही में हिमाचल से कश्मीरी छात्र की गिरफ्तारी और जयपुर के निम्स कॉलेज से चार कश्मीरी छात्राओं के निलंबित होने के बाद मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित जीवाजी विश्वविद्यालय के भी एक कश्मीरी छात्र का नाम सामने आया है. दरअसल, ग्वालियर पुलिस ने जीवाजी विश्वविद्यालय प्रबंधन से मुसद्दीक अहमद फैयाज नामक एक युवक के बारे में जानकारी मांगी है, जिसके बाद विवि प्रबंधन ने कश्मीरी छात्र फैयाज की जानकारी पुलिस को सौंपी दी है.दरअसल, पुलवामा हमले के बाद फेसबुक पर एक आपत्तिजनक पोस्ट किया गया था, जिस पर किए गिए कमेंट को विश्वविद्यालय के छात्र मुसद्दीक अहमद फैयाज नाम के कश्मीरी युवक ने लाइक किया था. इसकी शिकायत ग्वालियर पुलिस को मिली थी. पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए विश्वविद्यलय से मुसद्दीक के बारे में जानकारी मांगी थी कि कहीं यह युवक जीवाजी विश्वविद्यालय का छात्र तो नहीं है. प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि मुसद्दीग अहमद फैयाज नाम का एक छात्र 2016 में जीवाजी में पढ़ने के लिए आया था, जो जून 2018 में पास आउट होकर वापस लौट गया.गौरतलब है कि जीवाजी विश्वविद्यालय में कुल 122 कश्मीरी छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं. इनकी जानकारी अक्टूबर 2018 मे भी इंटेलिजेंस को सौंपी गई थी. आपको बता दें कि अक्टूबर 2018 में कश्मीर में भारतीय सेना के हाथों मुठभेड़ में मारे गए आतंकी सज्जक ने 2011 में जीवजी से एम.फिल की डिग्री हासिल की थी. हाल ही में पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पुलिस और इंटेलिजेंस इन सभी मामलों को गंभीरता से देख रही है.यह भी पढ़ें-

जिस शहर में अटल राजमाता जैसे तमाम नेताओं ने दिया त्याग का सन्देश वहां प्रत्याशी चयन में छूट रहे हैं पसीने
प्रवीण दुबे

जनसंघ  के निर्माण के समय से भारतीय जनता पार्टी बनने तक और वर्तमान में भाजपा के स्वर्णिम काल के सफर तक मध्यप्रदेश के शहर ग्वालियर का विशेष योगदान रहा हैं। अटलजी राजमाताजी जैसी तमाम विभूतियों ने इसी शहर से पार्टी को न केवल नई ऊंचाइयां प्रदान की बल्कि यह भी संदेश दिया की संगठन के सामने व्यक्तिगत महत्वाकांछा को कोई स्थान नहीं होता।  लेकिन इसे विडम्बना ही कहा जाएगा की आज उसी ग्वालियर में भाजपा नेताओं का व्यक्तिगत।  स्वार्थ इतना सर चढ़कर बोलता दिखाई दे रहा है कि पार्टी हाईकमान को प्रत्याशी चयन करने में पसीने  छूटते नजर आ रहे हैं।

मध्यप्रदेश में नवंबर में होने वाले विधानसभा  चुनाव को लेकर  ग्वालियर जिले में सत्ताधारी दल भाजपा के  सामने प्रत्याशियों का  चयन सिरदर्द  बनता दिखाई दे रहा है। जिले की विधानसभा सीटों पर एक तरफ नेतापुत्रों की आहट है तो दूसरी ओर एक एक सीट पर ताल ठोंकते कई दिग्गज  पार्टी हाईकमान के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं।

उल्लेखनीय है कि ग्वालियर में विधानसभा की कुल 6 सीटें हैं । इन सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होता रहा है। भले ही कांग्रेस भाजपा को टक्कर देती रही है लेकिन इस शहर में हमेशा भाजपा का ही दबदबा रहा है। यहां से तमाम ऐसे नेता निकले जिन्होंने प्रदेश ही नहीं देश में अपनी पहचान बनाई। है।

शायद यही वजह है कि अब इस शहर में जहां पुरानी पीढ़ी के भाजपा नेताओं की बड़ी संख्या सामने दिखाई देती है तो दूसरी ओर युवा नेताओं की एक नई पीढ़ी भी सामने आ चुकी है। इनमें पुराने नेताओं के पुत्र भी बड़ी संख्या में मुस्कराते दिखाई दे रहे हैं।

यही वह वजह है कि भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले इस शहर में विधानसभा चुनाव के लिये प्रत्याशी चयन एक बड़ी समस्या बनता दिखाई दे रहा है। लगभग सभी  छह की छह विधानसभा में एक से अधिक दावेदार टिकट की दौड़ में हैं। इतना ही नहीं जो वातावरण बनाया जा रहा है उसे देखकर यह साफ तौर पर कहा जा सकता है कि जिसे टिकट नहीं मिला वही नाराज होकर पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। कम से कम तीन विधनसभा में तो बागी प्रत्याशी की आहट को साफ तौर पर महसूस किया जा सकता है।

आज अकेले ग्वालियर की विधानसभा सीटों पर नजर दौड़ाई जाए तो रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर उभरकर सामने आती है। आखिर किसे टिकट दिया जाए और किसका टिकट काटा जाए इस कार्य को अंजाम देना पार्टी नेतृत्व के लिए बहुत मुश्किल लगता है। अलग अलग विधानसभा पर नजर दौड़ाने पर पता चलता है कि सब कुछ उतना आसान नहीं कि केवल रायशुमारी या एक दो दिन के प्रवास  अथवा टिकट काटने मात्र से हल हो जाएगा।

ग्वालियर पूर्व विधानसभा

ग्वालियर पूर्व विधानसभा की बात करें तो यहां सिटिंग एमएलए मायासिंह के अलावा  आधा दर्जन के लगभग नेता टिकिट के लिए ताल ठोंकते दिख रहे हैं। वर्तमान एमएलए मायासिंह की बात की जाय तो कार्यकर्ताओं के बीच वह पूरी तरह सर्वमान्य नहीं कही जा सकती पिछले चुनाव का रिकार्ड देखें तो वह मात्र 1147 मतों से ही जीत सकीं थीं। गौर करने वाली बात यह है कि 2112 मत नोटा के सामने आए थे यदि यह वोट कांग्रेस को मिल जाते तो परिणाम उसके पक्ष में होता।

सिटिंग एमएलए की अलोकप्रियता के अलावा पार्टी के लिए दूसरी बड़ी चुनौती है टिकिट मांगने वालों की भीड़। सबसे बड़ी समस्या तो पार्टी के एक युवा नेता सतीश सिंह सिकरवार ने खड़ी कर दी है। जिस तरह की जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक श्री सिकरवार ने साफ तौर पर यह संकेत दिए हैं कि पार्टी टिकट देती है तो ठीक नहीं तो वह निर्दलीय अथवा किसी अन्य दल (बसपा) से चुनाव में उतर सकते हैं। इसके अलावा यहां से मुरैना सांसद अनूप मिश्रा, पूर्व साडा अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह जैसे दमदार पार्टी नेता भी टिकट की लाइन में हैं ।

ग्वालियर दक्षिण विधानसभा

इस विधानसभा की बात की जाए तो सामाजिक वजनदारी के आधार पर वर्तमान विधायक नारायण सिंह टिकट की दौड़ में हैं लेकिन बीते पांच वर्षों में कोई भी ऐसी उपलब्धि उनके नाम नहीं है जिसको आधार बनाकर वे जनता से वोट मांग सकें । इस विधानसभा में भी टिकिट की चाह रखने वालों में कई बड़े नाम पार्टी के लिए समस्या बने हुए हैं जिनमें पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, जी डी ए अध्यक्ष अभय चौधरी वर्तमान महापौर विवेक शेजवलकर, रविंद्र राजपूत आदि शामिल है।

मुरार विधानसभा

मुरार विधानसभा से सिटिंग विधायक भारत सिंह में पुनः चुनाव जीतने का दमखम दिखाई नहीं देता बड़ा इलाका किसान बाहुल्य होने से भी पार्टी को समस्या आएगी सबसे बड़ी समस्या तो यहां से पार्टी के पुराने किसान नेता महेंद्र यादव ने खड़ी कर दी है वे मुखर होकर टिकट की मांग कर रहे हैं। वे लम्बे समय से अपनी अनदेखी से नाराज हैं पार्टी नेतृत्व को उन्हें समझाना एक बड़ी समस्या कही जा सकती है। इनके अलावा एक दो नाम ओर भी हैं जो टिकट मांग रहे हैं।

उपनगर ग्वालियर विधानसभा

यहां से पार्टी के दिग्गज नेता जयभान सिंह विधायक हैं। वे वर्तमान में प्रदेश सरकार में केबिनेट मंत्री का ओहदा सम्भाल रहे हैं क्षेत्र में लोकप्रियता और काम दोनों ही दृष्टि से टिकट की दावेदारी उनके पक्ष में है बावजूद इसके गुटबाजी और नरेंद्र सिंह तोमर से रिश्तों की खटास उनके  व पार्टी नेतृत्व दोनों के लिए ही परेशानी बन गई है। इस विधानसभा से भी टिकट के दावेदार कम नहीं है यहां से वेदप्रकाश शर्मा , सुनीता शिवहरे, राकेश जादौन, वेदप्रकाश शिवहरे जैसे नेता टिकट की दौड़ मैं कहे जा सकते हैं।

भितरवार विधानसभा

विशुद्ध ग्रामीण इलाकों में शुमार यह विधानसभा पार्टी के लिए खासा सिरदर्द कही जा सकती है। पिछले चुनाव  में भाजपा के ही एक बागी प्रत्याशी बृजेंद्र तिवारी के कारण भाजपा के दिग्गज नेता अनूप मिश्रा को यहां से हार का मुंह देखना पड़ा था और कांग्रेस जीत गई थी। इस बार भी भाजपा के लिए यहां की राह इस कारण आसान नहीं क्योंकि वोटों का गणित बिगाड़ने मैं माहिर बृजेन्द्र तिवारी को पार्टी मना नहीं सकी है। वे इसबार भी चुनाव में कूदने का मन बनाते दिख रहे हैं। जो भाजपा के लिए घातक है। दूसरी और यहां से टिकिट की चाह रखने वालों में कई बड़े नाम हैं जिनमें बालेंदु शुक्ल, अनूप मिश्रा,लोकेंद्र पाराशर, अशोक पटसारिया  आदि शामिल है। यहां बसपा का भी वोटबैंक मौजूद होने से मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है यह बात भाजपा नेतृत्व को ध्यान रखना होगी।

डबरा विधानसभा

ग्वालियर से दूर होने और अधिकांश इलाका ग्रामीण होने के कारण इस विधानसभा का नेचर ग्वालियर से अलग है रिजर्व सीट का भी इसपर ब्यापक असर रहता है। भाजपा के लिए यहां बसपा सबसे बड़ी मुसीबत कही जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होना चाहिए यहाँ दमदार प्रत्याशी की खोज भाजपा नेतृत्व के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द होगा।