घरेलू गैस – Shabd Shakti News

गैस एजेंसियों पर पंजी संधारित कर बुकिंग की व्यवस्था की गई
खाद्य विभाग के दल ने जिले की गैस एजेंसियों का किया निरीक्षण और दिए आवश्यक निर्देश

ग्वालियर 14 मार्च 2026/ जिले के नागरिकों को घरेलू गैस सिलेण्डर की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम द्वारा निरंतर गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर स्टॉक एवं डिलेवरी के संबंध में जाँच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया गया है कि आम लोगों को बताएं कि जिले में घरेलू गैस की कोई किल्लत नहीं है। प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की सुविधा के लिये गैस कनेक्शनधारियों की बुकिंग एवं रिफिल के संबंध में समस्या के निराकरण के लिये जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। कंट्रोल रूम का मोबाइल नम्बर 7247560709 एवं 7000878489 है। जिले का कोई भी नागरिक घरेलू गैस के संबंध में कोई भी समस्या हो तो कंट्रोल रूम पर संपर्क कर सकता है।

जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री अरविंद सिंह भदौरिया ने बताया कि जिले में गैस सिलेण्डर बुकिंग में सर्वर के कारण आ रही समस्या के समाधान के लिये सभी गैस एजेंसी पर बुकिंग के लिये पहुँचने वाले उपभोक्ताओं की रिफिल बुक कराने के लिये सभी गैस एजेंसियों पर रजिस्टर संधारित कराया गया है। रजिस्टर में दर्ज उपभोक्ताओं की बुकिंग गैस एजेंसी द्वारा सर्वर एक्टिव रहने के समय पर कराई जायेगी एवं उपभोक्ताओं का सूचित किया जायेगा।

जिले के सभी नागरिकों को विभाग की तरफ से आश्वस्त किया गया है कि जिले में घरेलू गैस की कोई किल्लत नहीं है। गैस एजेंसियों के माध्यम से निर्धारित समय पर बुकिंग कर उपभोक्ताओं को गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। खाद्य विभाग की टीम द्वारा गैस सिलेण्डर की कालाबाजारी एवं घरेलू गैस सिलेण्डर से रिफिलिंग करने वालों के विरूद्ध नियमित जाँच भी की जा रही है। कोई भी व्यक्ति इसमें संलग्न पाया जायेगा तो उसके विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी।