चंबल नदी में 100 से अधिक सवारियों के पड़े जान के लाले – Shabd Shakti News

उफनती चंबल नदी के बीच 100 से अधिक सवारियों के पड़े जान के लाले, स्टीमर अचानक हुआ चलना बंद, तेज बहाव में पहुंचा किनारे
मुरैना 16 अगस्त 2926/मध्य प्रदेश के मुरैना में रविवार सुबह चंबल नदी की तेज धार के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नगरा घाट से यूपी के तेजरा घाट जा रहा स्टीमर अचानक बीच मझधार में बंद हो गया. स्टीमर में 100 से ज्यादा यात्री और करीब 50 बाइक सवार थी. इंजन बंद होते ही यात्रियों में दहशत फैल गई और तेज बहाव स्टीमर को भिंड जिले की तरफ बहाकर ले गया. चंबल किनारे मौजूद लोगों ने स्टीमर के बहने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वीडियो सामने आते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया. राहत की बात है कि स्टीमर में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

बीच नदी में बंद हुआ स्टीमर, इंजन खराब

मुरैना के नगरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह चंबल नदी की तेज धार के बीच अचानक दहशत का माहौल हो गया, जब नगरा घाट से उत्तर प्रदेश की ओर तेजरा घाट कि तरफ सवारियां लेकर निकला स्टीमर अचानक चंबल नदी में बीच मझधार में बंद हो गया. स्टीमर में बड़ी संख्या में यात्री और करीब 50 बाइक सवार थी. चंबल नदी के बीच पहुंचते ही स्टीमर का एक इंजन बंद हो गया. चालक ने इंजन चालू करने की काफी कोशिश की, लेकिन वह स्टार्ट नहीं हुआ. इसके बाद दूसरे इंजन को चालू करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका सेल्फ चिपकने के कारण वह भी चालू नहीं हो सका.

10 किमी बहता हुआ भिंड पहुंचा स्टीमर

दोनों इंजन बंद होने के बाद स्टीमर चंबल नदी की तेज धार के साथ बहने लगा और करीब 10 किलोमीटर तक बहता हुआ भिंड जिले की सीमा में अटेर थाना क्षेत्र के कछपुरा घाट तक पहुंच गया. स्टीमर को तेज बहाव में बहता देख यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. नदी किनारे मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर सर्कुलेट कर दिया. वीडियो सामने आते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही मुरैना और भिंड प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं.

सभी यात्री सुरक्षित, मुरैना से यूपी जा रहा था स्टीमर

राहत की बात है कि स्टीमर में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. स्टीमर में डीजल खत्म होने की बात भी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. भिंड और मुरैना पुलिस प्रशासन स्टीमर से यात्रियों को निकालने का रेस्क्यू किया. अम्बाह एसडीएम प्रतिज्ञा शर्मा ने बताया कि, ” आज यानि रविवार सुबह नगरा घाट से सवारियां भरकर यूपी के तेजरा घाट की ओर रवाना हुआ स्टीमर चंबल की धार में बंद हो गया था. इंजन बंद होने से स्टीमर चम्बल के तेज बहाव में बहता हुआ भिंड जिले के कच्छपुरा घाट तक पहुंच गया.