चंबल पेयजल प्रोजेक्ट – Shabd Shakti News

चंबल पेयजल प्रोजेक्ट में तेजी लाने पर जोर
सांसद भारत सिंह कुशवाह ने नगर निगम आयुक्त के साथ किया स्थल निरीक्षण

ग्वालियर, 28 अप्रैल 2026/ ग्वालियर शहर की दीर्घकालिक पेयजल जरूरतों को पूरा करने वाले महत्वाकांक्षी चंबल पेयजल प्रोजेक्ट को गति देने के लिए सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने मंगलवार को नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के साथ स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने गुणवत्ता के साथ कार्यों में तेजी लाने और तय समय-सीमा में प्रोजेक्ट पूरा करने पर जोर दिया।

चंबल पेयजल प्रोजेक्ट के कार्यों का जायजा लेने निकले

सांसद श्री कुशवाह ने मुरेना स्थिति पांचवीं बटालियन के सामने सर्विस रोड पर निर्माणाधीन डक्ट, आसन नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज, सांक नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज, पाइप निर्माण के लिए जरेरुआ स्थित फैक्ट्री तथा झांसी बाईपास के पास पाइप लाइन बिछाने के कार्य का निरीक्षण किया।

इस मौके पर सांसद श्री कुशवाह ने कहा कि चंबल का पानी जल्द से जल्द ग्वालियर तक पहुंचाना केंद्र व राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग जारी रहेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यों में गति के साथ गुणवत्ता भी सर्वोच्च प्राथमिकता रहे।साथ ही तकनीकी मानकों से किसी प्रकार का समझौता स्वीकारन हो।

सांसद श्री कुशवाह ने निर्माण कार्यों की धीमी गति पर असंतोष जताते हुए संबंधित अधिकारियों और कार्य एजेंसी को निर्देश दिए निर्धारित समयावाधि में पूरा करने के प्रयास किए जाएं । उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट ग्वालियर के लिए दीर्घकालिक समाधान है और इसके पूरा होने पर शहर को पेयजल संकट से स्थायी राहत मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री संघप्रिय, अपर आयुक्त श्री टी. प्रतीक राव, कार्यपालन यंत्री श्रीमती शालिनी सिंह, सहायक यंत्री श्री पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, फर्म प्रतिनिधि श्री एफ़. आई. खान, निर्माण एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी एवं विभागीय अमला उपस्थित रहा।

अधिकारियों ने सांसद को अब तक की प्रगति से अवगत कराया। साथ ही कार्य पूरा करने की कार्ययोजना बताई।