चम्बल – Shabd Shakti News

लगातार हो रही बारिश से चम्बल सहित कई नदियों में बाढ़ के हालात,जनजीवन अस्तव्यस्त
भोपाल/ग्वालियर| मध्य प्रदेश में आसमान से लगातार बरस रही आफत की बारिश से हालत बेहद बिगड़ गए हैं| कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं| लोगों को घरों से सुरक्षित निकाला जा रहा है|  कुदरत के कहर के आगे आम जन जीवन अस्त वयस्त हो गया है और पिछले कई सालों का बारिश का रिकॉर्ड टूट गया है| मुरैना,ग्वालियर अंचल ,मंदसौर नीमच, शाजापुर, , राजगढ़, आगर मालवा में सबसे ज्यादा हालात बिगड़े हैं|

चम्बल में बढ़ा पानी, गांव टापू बने, मजदूर कंटेनर सहित बहे

मुरैना में कोटा बैराज से छोड़े गए पानी से चंबल पुराने राजघाट पुल पर खतरे के निशान तक आ गई। चंबल नदी में लगातार जलस्तर बढ़ने से जिले के करीब 89 गांवों के लिए संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे नदी से दूरी बनाए रखें। कई गाँव टापू में तब्दील हो गए हैं| यहां  रात को पुल के पास खड़े कंटेनर में आठ मजदूर सो रहे थे। रात में चंबल का पानी बढ़ा और कंटेनर नदी में बह गया। करीब 40 किमी बहने के बाद कंटेनर में फंसे 8 मजदूरों को उत्तरप्रदेश के पिनाहट के पास सुरक्षित बचा लिया गया। हालांकि कंटेनर नदी में बह गया। बचाव दल ने कंटेनर में फंसे मजदूरों को रेस्क्यू कर निकाल लिया। भिंड जिले के अटेर की चंबल नदी में कोटा बैराज से पानी छोड़ने के बाद यहां नावली, वृंदावन देवालय, दिनपुरा, मुकुटपुरा, मघेरा मुनादी को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। यहां पहले ग्रामीण अपने घर छोड़ने को राजी नहीं हुई तो प्रशासन ने रेस्क्यू लोगों को बाहर निकालना शुरू किया।  चंबल में उफान से अटेर, फूफ के 21 गांवों में बाढ़ का खतरा है। 23 साल बाद दूसरी बार जलस्तर नदी में खतरे का निशान पार कर गया। ऐसे में अटेर के मुकुटपुरा, नावली वृंदावन, दिन्नपुरा, कछपुरा, खैराट, चिलोंगा, कोषण की मढ़ैया, नखनौली मढ़ैया, रमा कोट, ज्ञानपुरा, सराया, गढ़ा, खौना गांव के रास्ते पूरी तरह से कटे हुए हैं। यह गांव टापू बन गए हैं।

उधर ग्वालियर अंचल की तमाम छोटी बड़ी नदियों में बाढ़ के हालात हैं, पिछले चौबीस घण्टे से रुक रुककर हो रही बारिश ने ग्वालियर के तिघरा जलाशय को लबालब कर दिया है। अंचल के कई ग्रामीण इलाकों में खेतों व पगडंडियों पर पानी भरने से परेशानी बढ़ गई है।

नीमच में जिले के रामपुरा में चंबल नदी में आई बाढ़ से 200 से ज्यादा घर और दुकानें जलमग्न हो गई। देर रात रेस्क्यू कर बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। वहीं मंदसौर में दर्जनों गाँव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं|