चाय – Shabd Shakti News

कहीं आपका कोलेस्ट्रॉल तो नहीं बढ़ा रही है चाय क्या इसका समाधान
चाय के शौकीनों की कोई कमी नहीं है. मेडिकल साइंस में इसको पीने के कोई खास फायदे तो नहीं बताए गए हैं, खासतौर पर दूध वाली चाय के नुकसान काफी हैं, जैसे चाय एसिडिटी करती है और चीनी वाली चाय शुगर भी बढ़ा सकती है, लेकिन क्या चाय पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ता है.जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है क्या उनको चाय नहीं पीनी चाहिए?

एक रिसर्च के मुताबिक चाय और कोलेस्ट्रॉल के बीच के संबंध के बारे में बताया गया है. इस रिसर्च में खासतौर पर ब्लैक टी के बारे में जानकारी दी गई है. रिसर्च में इस सवाल का जवाब ढूंढा गया है कि क्या रोजाना ब्लैक टी पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम होता है या बढ़ता है? रिसर्च से यह साफ हुआ कि रोज ब्लैक टी पीने से कोलेस्ट्रॉल के लेवल में कोई खास कमी नहीं आई, इससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ा भी नहीं था. वहीं, दूध वाली चाय से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का रिस्क बताया गया है.

मेदांता मेडिसिटी मूलचंद अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग में प्रोफेसर डॉ. तरुण कुमार के मुताबिक साधारण चाय सीधे तौर पर बैड कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ाती न ही इसको पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है, लेकिन अगर चाय फुल-फैट दूध की और इसमें बहुत अधिक चीनी है, तो लंबे समय में यह कैलोरी और फैट को बढ़ा सकती है, जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का एक रिस्क फैक्टर जरूर है.

ब्लैक टी या दूध वाली चाय में क्या है फायदेमंद

दूध वाली चाय से ज्यादा फायदेमंद ब्लैक- टी है. दूध वाली चाय कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकती है, लेकिन ब्लैक- टी में ऐसा नहीं है. अगर चाय पीने का मन है तो ब्लैक टी, ग्रीन- टी पीना शुरू करें. इसके अपने कई फायदे हैं. यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है और हार्ट के लिए ठीक मानी जाती है, हालांकि अगर आपको पेट से संबंधित कोई बीमारी है, बीपी हाई रहता है, रात में नींद न आने की समस्या रहती है तो फिर अपने डॉक्टर की सलाह पर ही आपको चाय पीनी चाहिए.