चुनाव सर्वे – Shabd Shakti News

एक और न्यूज़ चैनल ने MP में किया सर्वे कहा भाजपा को नहीं मिलेगा बहुमत पर होगी सबसे बड़ी पार्टी
न्यूज़ चैनल NEWS NATION का दावा है कि मध्यप्रदेश में इस बार गठबंधन की सरकार बनेगी। चैनल का कहना है कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी होगी परंतु उसके और कांग्रेस के बीच का अंतर 2 से 6 के बीच रहेगा। इस बार निर्दलीय या दूसरी पार्टियों के विधायकों की चांदी रहेगी। वो संख्या में 10 के आसपास होंगे लेकिन उनकी मर्जी के बिना सरकार नहीं बन पाएगी।

टीवी न्यूज चैनल न्यूज नेशन के सर्वे के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। फिलहाल यहां भाजपा की सरकार है और वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री पद संभाल रही हैं वहीं, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में किसी भी दल को बहुमत मिलने के आसार नहीं हैं। न्यूज नेशन के समीक्षकों का दावा है कि है कि यहां अन्य दलों की मदद के बिना भाजपा और कांग्रेस के लिए सरकार बनाना मुश्किल होगा। हालांकि दोनों राज्यों में भाजपा सबसे बड़ा दल बनकर उभर सकता है।

न्यूज नेशन का कहना है कि कि मध्यप्रदेश में भाजपा को 40 फीसदी जबकि कांग्रेस को 39 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। यहां कुल 230 सीटों में से भाजपा को 109 से 113 सीटें  और कांग्रेस को 107 में से 111 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 9 फीसदी वोटों के साथ 9 से 10 सीटें मिल सकती है। बता दें कि मध्यप्रदेश में सरकार बनाने के लिए 116 विधायकों की जरूरत है। यदि इस सर्वे पर यकीन किया जाए तो कांग्रेस या भाजपा में से कोई भी पार्टी सरकार बना सकती है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच 1 से 5 विधायकों का अंतर होगा और सरकार बनने से पहले विधायकों के साथ सौदेबाजी भी हो सकती है।