चेम्बर प्रवीण अग्रवाल जीते – Shabd Shakti News

वीडियो :ग्वालियर चैम्बर ऑफ कॉमर्स चुनाव : अध्यक्ष पद पर प्रवीण अग्रवाल की शानदार जीत कहा सभी मिलकर करेंगे व्यापारी हित में काम
ग्वालियर चैम्बर ऑफ कॉमर्स चुनाव : अध्यक्ष पद पर प्रवीण अग्रवाल की शानदार जीत

ग्वालियर। ग्वालियर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रवीण अग्रवाल ने शानदार जीत दर्ज कर व्यापारिक जगत का विश्वास हासिल किया है। ,चुनाव परिणाम घोषित होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। चैम्बर परिसर में समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।

ग्वालियर चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव: प्रवीण अग्रवाल बने अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रवीण अग्रवाल ने 1896 वोट प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी पारस जैन को, जिन्हें 1279 वोट मिले, पराजित किया।

नई कार्यकारिणी के अन्य पदों पर भी परिणाम घोषित किए गए हैं। मानसेवी सचिव पद पर दीपक अग्रवाल ने 1990 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने डॉ. राकेश अग्रवाल (1151 वोट) को हराया।

संयुक्त अध्यक्ष पद पर सुरेश बंसल ने 2352 वोट प्राप्त कर शानदार जीत हासिल की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी डॉ. विनोद जैन को 711 वोट मिले।

उपाध्यक्ष पद पर संदीप अग्रवाल ने 2324 वोट हासिल किए और सुनील अग्रवाल (801 वोट) को पराजित किया।

कोषाध्यक्ष पद पर मनोज अग्रवाल ने 1682 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने अजय गोयल को, जिन्हें 1469 वोट मिले, कड़े मुकाबले में हराया।

वहीं संयुक्त सचिव पद पर दीपक पमनानी ने 1711 वोट प्राप्त कर विजय हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी राकेश अग्रवाल को 1270 वोट मिले।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। व्यापारियों और शुभचिंतकों ने विजयी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी ग्वालियर के व्यापारिक हितों को मजबूत करने और चैंबर की गतिविधियों को नई दिशा देने का कार्य करेगी।

प्रवीण अग्रवाल की जीत पर व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, उद्योगपतियों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में ग्वालियर चैम्बर व्यापारियों के हितों की प्रभावी ढंग से पैरवी करेगा और उद्योग-व्यापार से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा।

व्यापारिक वर्ग का मानना है कि यह जीत व्यापारियों के विश्वास और व्यापक समर्थन का प्रतीक है। समर्थकों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रवीण अग्रवाल के नेतृत्व में चैम्बर ऑफ कॉमर्स नई ऊर्जा के साथ व्यापार और उद्योग के विकास के लिए कार्य करेगा।