छापेमारी – Shabd Shakti News

IT रेड में खुलासा, हवाला के जरिए दिल्ली में बड़ी पार्टी के दफ्तर भेजे गए 20 करोड़, अहमद पटेल के अकाउंटेंट पर भी छापा
नई दिल्ली: चुनावी मौसम में मध्य प्रदेश, गोवा और दिल्ली में कई जगहों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है. इस छापेमारी में अब बड़ा खुलासा हुआ है. आयकर विभाग के लिए नीति तैयार करने वाले केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने कहा है कि हवाला के जरिए 20 करोड़ रुपए दिल्ली में एक बड़ी पार्टी के दफ्तर भेजे गए हैं. बता दें कि आयकर विभाग ने अहमद पटेल के अकाउंटेंट पर भी छापा मारा है.

दिल्ली की बड़ी राजनीतिक पार्टी के मुख्यालय तक पहुंचे 20 करोड़- सीबीडीटी

सीबीडीटी ने कहा कि विभाग को 20 करोड़ रुपये की संदिग्ध नकदी के तुगलक रोड पर रहने वाले महत्त्वपूर्ण व्यक्ति के घर से दिल्ली की बड़ी राजनीतिक पार्टी के मुख्यालय तक कथित तौर पर जाने के सुराग भी मिले हैं. सीबीडीटी ने देर रात एक बयान जारी कर कहा, “अब तक शराब की 252 बोतलों, कुछ हथियारों और बाघ की खाल के अलावा 14.6 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी मिली है.”

सीबीडीटी ने नहीं की व्यक्ति और पार्टी की पहचान उजागर

सीबीडीटी ने कहा, “नकदी का एक हिस्सा दिल्ली में बड़े राजनीतिक दल के मुख्यालय तक भेजा गया है, जिसमें वह 20 करोड़ रुपये भी शामिल हैं जो हाल में हवाला के जरिए दिल्ली के तुगलक रोड पर रहने वाले वरिष्ठ पदाधिकारी के घर से राजनीतिक दल के मुख्यालय पहुंचाए गए.” हालांकि सीबीडीटी ने न तो राजनीतिक पार्टी की और न ही वरिष्ठ पदाधिकारी की पहचान उजागर की. बयान में बताया गया कि पैसा इकट्ठा करने के रिकॉर्ड और “हाथ से लिखी डायरी, कंप्यूटर फाइलें और एक्सेल शीट के रूप में नकदी की अदायगी के बारे में पता चला और वह उक्त खोजों से मेल खाता है.”

दिल्ली के पॉश इलाकों में कई बेनामी संपत्तियों का पता लगा- सीबीडीटी

सीबीडीटी ने बताया कि दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारी के करीबी रिश्तेदार के समूह पर छापेमारी के क्रम में “230 करोड़ के बिहसाब लेनदेन की नकद पुस्तिका रिकॉर्डिंग, नकली बिलों के जरिए 242 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि की वसूली और कर चोरी करने वाली 80 कंपनियों से ज्यादा की जानकारी समेत अपराध साबित करने वाले साक्ष्य” जब्त किए गए हैं. सीबीडीटी ने कहा कि दिल्ली के पॉश इलाकों में कई बेहिसाबी/बेनामी संपत्तियों का पता लगा है. इसने कहा, “आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों को चुनाव आयोग के संज्ञान में लाया गया है. ”

बीजेपी नेताओं और उनके बेटों पर छापेमारी क्यों नहीं?–कांग्रेस

आयकर विभाग के छापे को लेकर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार में राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ चुन चुनकर एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है. पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने सवाल किया कि बीजेपी के उन नेताओं और उनके बेटों के यहां छापेमारी क्यों नहीं हो रही है जिन पर आरोप हैं?

पटेल ने कहा, ‘‘सरकार उनकी है, ऐजेंसी उनकी है और जो भी करना है कर लें. कोई भी दोषी है, उसके खिलाफ कार्यवाही करें, लेकिन कम से कम साथ-साथ जो बीजेपी के लोग हैं, उनके जो बेटे हैं, उनकी जो फाईलें पड़ी हैं, चाहे ईडी के पास हों, या सीबीआई के पास हों. उनकी भी तो कम से कम जांच करें, शुरुआत हो.’’

MP में छापामारी :281 करोड़ की बेहिसाब नगदी जुटाने वाले सुगठित गिरोह का पर्दाफाश
जिन लोगों के परिसरों की तलाशी ली गयी, उनमें कमलनाथ के पूर्व विशेष कार्याधिकारी प्रवीण कक्कड़, पूर्व सलाहकार राजेंद्र मिगलानी, अश्विनी शर्मा, पारसमल लोढ़ा, उनके बहनोई की कंपनी मोजर बेयर से जुड़े अधिकारी और उनके भांजे रतुल पुरी शामिल हैं.

इंदौर: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबियों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है. इस छापेमारी में अबतक 14.6 करोड़ रुपए की नकदी बरामद की गई है. इतना ही नहीं आयकर विभाग ने बताया कि इस छापेमारी के दौरान करीब 281 करोड़ रुपए की बेहिसाबी नकदी के अघोषित कैश कलेक्शन रैकेट का भी पता लगाया है. आयकर विभाग ने मध्य प्रदेश और दिल्ली के बीच हुए संदिग्ध भुगतान से जुड़ी डायरी और कंप्यूटर फाइलें अपने कब्जे में ली हैं.

, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा है, “मध्य प्रदेश में छापेमारी से कारोबार, राजनीति और सार्वजनिक सेवा समेत विभिन्न क्षेत्र के कई व्यक्तियों के जरिए 281 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी जुटाने के व्यापक और सुसंगठित रैकेट का पता लगा है. सीबीडीटी आयकर विभाग के लिए नीति तैयार करती है.

चुनावी मौसम के दौरान कथित टैक्स चोरी और हवाला लेनदेन के आरोपों पर की गई छापेमारी सोमवार को भी भोपाल, इंदौर, गोवा और दिल्ली में कई जगहों पर जारी रही. विभाग के 300 कर्मियों ने कमलनाथ के करीबियों और अन्य के 52 ठिकानों पर रविवार सुबह 3 बजे से छापा मारना शुरू किया था.

चुनाव प्रचार और वोटरों को रिश्वत देने के लिए नकदी का इस्तेमाल- सूत्र

सूत्रों ने बताया है कि इस बात की ‘प्रबल संभावना’ है कि इस अभियान के दौरान बरामद नकदी का इस्तेमाल मध्य प्रदेश और दिल्ली में राजनीतिक चुनाव प्रचार और मतदाताओं को रिश्वत देने के लिए किया जा रहा था. सूत्रों के मुताबिक छापे के दौरान भोपाल में एक जगह से जब्त नकदी को लाने के लिए विभाग से एक बड़ी गाड़ी भेजी गयी है.

जिन लोगों के परिसरों की तलाशी ली गयी, उनमें कमलनाथ के पूर्व विशेष कार्याधिकारी प्रवीण कक्कड़, पूर्व सलाहकार राजेंद्र मिगलानी, अश्विनी शर्मा, पारसमल लोढ़ा, उनके बहनोई की कंपनी मोजर बेयर से जुड़े अधिकारी और उनके भांजे रतुल पुरी शामिल हैं.

लोगों को डराने के लिए हो रहा है संस्थाओं का इस्तेमाल- कमलनाथ

कमलनाथ ने इन छापों पर रविवार को तीखी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था, ‘‘आयकर छापों के बारे में स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं है. स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही उस पर बोलना उपयुक्त होगा. लेकिन पूरा देश जानता है कि पिछले पांच साल के दौरान कैसे संविधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया गया और किनके खिलाफ उनका इस्तेमाल किया गया.’’ मुख्यमंत्री के बयान में कहा गया था, ‘‘इन संस्थाओं का इस्तेमाल लोगों को डराने के लिए किया गया. जब उनके पास विकास और अपने कामकाज के बारे में कहने के लिए कुछ नहीं है तो उन्होंने अपने विरोधियों के खिलाफ इस प्रकार की तरकीब अपनाई.’’

कमलनाथ के भांजे,OSD व निज सचिव के यहां आयकर के छापे करोड़ों रुपए बरामद
∼मध्यप्रदेश, गोवा, दिल्ली सहित करीब 50 स्थानों पर 300 से ज्यादा अधिकारियों की टीम ने छापामारी की

भोपाल।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ पर बड़ा हमला हुआ है। उनके भांजे रतुल पुरी, OSD (ऑफिस ऑन स्पेशल ड्यूटी) प्रवीण कक्कड़ एवं निजी सचिव राजेन्द्र मिगलानी के यहां आयकर विभाग ने छापामारी की है। मध्यप्रदेश, गोवा, दिल्ली सहित करीब 50 स्थानों पर 300 से ज्यादा अधिकारियों की टीम ने छापामारी की है। विशेष बात यह है कि आयकर विभाग दिल्ली की टीम ने कार्रवाई की है और वो अपने साथ सीआरपीएफ की फौज लेकर आई है।

CRPF फोर्स लेकर इंदौर पहुंची आयकर विभाग की टीम

मुख्यमंत्री कमलनाथ के OSD कक्कड़ के इंदौर के विजयनगर स्थित घर में रविवार तड़के छापेमारी की गई। नई दिल्ली से आयकर विभाग की टीम सुबह 3 बजे उनके घर पहुंच गई। टीम के साथ सीआरपीएफ की फोर्स भी मौजूद थी। तड़के 3 बजे से ही उनके घर पर छापेमारी शुरू कर दी गई और जिन चीजों को लेकर टीम को शक है, उनकी तलाश की जा रही है।

कमलनाथ के भांजे के यहां भी छापा

आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक करीब 50 जगहों पर छापेमारी की गई है। कक्कड़ के निवास के अलावा रतुल पुरी, अमीरा ग्रुप और मोजर बेर पर भी छापे मारे गए हैं। इंदौर के साथ ही भोपाल, गोवा और दिल्ली में 35 जगहों पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में करीब 300 आयकर विभाग के अधिकारी जुटे हैं।

कमलनाथ के निजी सचिव मिगलानी के यहां छापा

बताया जा रहा है की इसके अलावा कमलनाथ के करीबी राजेंद्र कुमार मिगलानी के ठिकाने पर भी छापेमारी हो रही है एवं 15 से भी ज्यादा अधिकारी छापेमारी की कार्यवाही कर रहे हैं।

प्रवीण कक्कड़: दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और भूरिया के नजदीकी

गौरतलब है कि इससे पहले कक्कड़ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के साथ अटैच्ड थे। प्रवीण कक्कड़ सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और कांतिलाल भूरिया के काफी करीबी माने जाते हैं।

प्रतीक जोशी के यहां से भी भारी मात्रा में नगदी मिला

दिल्ली से आई टीम ने रात 3 बजे शुरू की कार्रवाई

अश्विनी शर्मा के यहां भी पड़ा है छापा

भोपाल में पड रहे आयकर छापों की जद में अश्विन शर्मा भी आये है महंगी गाडियों और हथियारों का शौक रखने वाले अश्विन प्रवीण कक्कड के करीबी बताये जाते हैं।