छेड़छाड़ – Shabd Shakti News

दंगल गर्ल सायरा के साथ फ्लाइट में हुई गन्दी हरकत मामला पहुंच पुलिस तक
ûअनुप्रिया वर्मा, मुंबई। दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार से स्टार बनी जायरा वसीम एक बार फिर से ख़बरों में है। वजह यह है कि दिल्ली-मुंबई की यात्रा के दौरान उनके साथ एक व्यक्ति ने विस्तारा फ्लाइट में गंदी हरकत करने की कोशिश की। इसके बाद जायरा ने फ्लाइट से नीचे उतरते ही इंस्टाग्राम पर पूरा ब्योरा दिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है।

जायरा इस वीडियो में बेहद दुखी नज़र आ हैं। वह रोते हुए बता रही हैं कि विस्तारा फ्लाइट में एक व्यक्ति ने बार-बार जायरा को उनकी पीठ पर और गले पर टच करने की कोशिश की, उस वक्त जबकि वह आधी नींद में थीं। उन्होंने अपने वीडियो में पूरी बात शेयर की है कि, तो मैं अभी फ्लाइट से उतरी हूं। लेकिन जो हुआ वह सही नहीं हुआ। क्या किसी लड़की के साथ ऐसा होना चाहिए था। यह भयावह था। क्या किसी लड़की की इस तरह सुरक्षा की जाती है। कोई भी हेल्प के लिए नहीं आता, अगर आप खुद अपनी मदद के लिए आगे नहीं बढ़े तो। इससे बुरी बात और कुछ नहीं हो सकती। उन्होंने आगे कहा है कि उन्होंने मोलेस्टर के अंगूठे की तस्वीर ली है। आगे उन्होंने वीडियो में कहा है कि लाइट कम थी। वह गंदा आदमी फिर भी नहीं रुका। वह बार-बार मेरी गर्दन तक अपने पैरों को ले जाता और सहलाने की कोशिश करता रहा। गर्दन से लेकर मेरी पीठ तक बार-बार उसके पैर जा रहे थे। मैंने इस पूरी घटना को रिकॉर्ड करने की कोशिश की, लेकिन केबिन लाइट्स धीमी होने के कारण मैं नहीं कर पायी। मैंने पहले इसे इग्नोर करने की कोशिश की। मुझे लगा ऐसा ट्रब्लेंस के कारण हो रहा है। लेकिन बाद में मैंने महसूस किया कि यह बद्तमीजी है। इसके बाद भी वह नहीं ठहरा और उसने मेरे हाथ और कमर तक भी अपने पैर पहुंचा दिये। इस पोस्ट के बाद एयर विस्तारा ने अपनी तरफ से स्टेटमेंट दिया है कि हमारी कोशिश रहेगी कि हम पहले सारी रिपोर्ट देखें और यह भी देखें कि जायरा के साथ जिस कस्टमर ने ऐसा किया है वह कौन है। हम इसे लेकर पूरी जांच करेंगे और हम जायरा को हर हाल में सपोर्ट करने के लिए तैयार हैं।