जंतर-मंतर – Shabd Shakti News

जंतर-मंतर पर फिर से प्रदर्शन शुरू अब चंद्र शेखर रावण भी संसद में धरने पर
कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP का फिर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुरू हो गया है। CJP का संसद मार्च के बाद दिल्ली पुलिस ने सोमवार शाम 5 बजे जंतर-मंतर खाली करा दिया था।

प्रदर्शनकारी और अभिजीत दीपके 6 घंटे बाद फिर लौट आए। सोमवार रात 11 बजे तक भारी तादाद में लोग जमा हो गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

दीपके ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मंगलवार को भी संसद मार्च करेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होने तक आंदोलन जारी रहेगा और जंतर-मंतर से नहीं हटेंगे।

प्रदर्शनकारी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत तीन मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे हैं। सोमवार को दीपके समेत CJP समर्थकों ने संसद तक मार्च किया था।

जंतर मंतर की ओर जाने वाले रास्ते खुले हैं, लेकिन संसद भवन की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सोमवार को सीजेपी के नेताओं ने केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। CJP के प्रवक्ता ने कहा है कि सरकार ने उन्हें विचार का भरोसा दिया है। हालांकि रात को प्रदर्शनकारियों के बीच अभिजीत दीपके ने कहा कि अब सरकार से कोई बात नहीं होगी, जिसे भी बात करनी होगी वो जंतर-मंतर पर आएगा। साथ ही आज विपक्ष के कई नेता जंतर-मंतर पर पहुंच सकते हैं। कुल मिलाकर आज पुलिस बेहद सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारी कर रही है।

दिल्ली में सोमवार को सीजेपी प्रोटेस्ट्स द्वारा नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित संसद मार्च के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे. जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर हुए इस बल प्रयोग के विरोध में कई विपक्षी दलों के नेताओं ने प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया और केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की.

चंद्र शेखर रावण संसद परिसर में  धरने पर

इसी बीच आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्र शेखर आजाद संसद परिसर में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे सोमवार रात से धरने पर बैठ गए. उन्होंने इस कार्रवाई की तीखी आलोचना करते हुए इसे जलियांवाला बाग जैसी बर्बरता करार दिया और न्याय सुनिश्चित होने तक अपना शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया. उन्होंने अपने धरने के दौरान की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की हैं, जिसमें वह रात के दौरान हुई बारिश में भी धरने पर बैठे हैं.