जयभान सिंह पवैया पदभार ग्रहण – Shabd Shakti News

जयभान सिंह पवैया ने मंत्रालय में मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया
भोपाल/ग्‍वालियर 23/03/2026/भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद एवं महाराष्ट्र के सह-प्रभारी श्री जयभान सिंह पवैया ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश  से पदभार ग्रहण करने से पहले मुलाकात की।

श्री शिवप्रकाश  ने श्री पवैया को मिष्ठान्न खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया तथा नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। तत्पश्चात श्री जयभान सिंह पवैया ने पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। प्रदेष कार्यालय से मंत्रालय पहुचंकर श्री पवैया ने वल्लभ भवन में विधि विधान से पूजन अर्चन कर मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के पश्चात श्री पवैया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंत्रालय में शिष्टाचार भेंट की। श्री पवैया ने उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, श्री राजेन्द्र शुक्ल, प्रदेश शासन के मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, श्री विजय शाह, श्रीमती संपतिया उइके, श्री नारायण सिंह कुशवाह एवं श्री विश्वास सारंग की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया है।

महापुरूषों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर सेवा करने का लिया संकल्प –  पवैया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद एवं महाराष्ट्र के सह प्रभारी श्री जयभान सिंह पवैया ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मैंने पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों और सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर सेवा करने का संकल्प लिया है। मैं भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी का आभार व्यक्त करता हूं कि नवीन दायित्व संभालने से पूर्व उनका मार्गदर्शन मुझे प्राप्त हुआ है। मैं पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल का आभार व्यक्त करता हूं कि मुझे कार्य करने का अवसर प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि वह अपनी पूरी क्षमता व ऊर्जा से मध्यप्रदेश की सेवा करेंगे। मैंने आयोग की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों को समझने के पश्चात मैदानी स्तर पर भ्रमण करने की योजना बनाई है। नगरीय और पंचायत निकायों के वित्तीय विकास का अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। राज्य के करों का वितरण नगरीय और पंचायत निकायों के बीच किस प्रकार किया जाए, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि हर क्षेत्र में समान और संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सके।

इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री निशांत खरे, श्री सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, प्रदेश मंत्री सुश्री राजो मालवीय, श्री लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर, श्री राघवेन्द्र गौतम, जिला अध्‍यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया, विधायक श्री मोहन सिंह राठौर, नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर एवं श्री वैभव पंवार सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।