जानिए स्मार्ट टिप्स – Shabd Shakti News

गर्मी के मौसम में आसान उपाय अपनाकर घटाएँ बिजली बिल, जानिए स्मार्ट टिप्स
ग्वालियर 31 मार्च 2026/ गर्मी के मौसम में बिजली की बढ़ती खपत के बीच, सरल और व्यावहारिक उपाय अपनाकर उपभोक्ता अपने बिजली बिल को काफी हद तक नियंत्रित कर सकते हैं। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं को ऊर्जा बचत के प्रभावी सुझाव जारी किए हैं।

दिन में प्राकृतिक प्रकाश का अधिकतम उपयोग करें तथा अनावश्यक पंखे, लाइट और अन्य उपकरण बंद रखें। घर या कार्यालय से बाहर जाते समय सभी विद्युत उपकरणों को बंद करना आदत में शामिल करें। साथ ही, एक साथ अधिक उपकरणों के उपयोग से बचें, इससे ऊर्जा हानि बढ़ती है।

ऊर्जा दक्ष उपकरणों का उपयोग बिजली बचत का महत्वपूर्ण माध्यम है। ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) के कम से कम तीन स्टार रेटिंग वाले उपकरण अपनाने से खपत कम होती है। वहीं, टीवी जैसे उपकरणों को स्टैंडबाय मोड पर न रखने से सालाना लगभग 70 यूनिट तक बिजली बचाई जा सकती है।

एलईडी बल्ब ऊर्जा बचत के लिए सबसे बेहतर विकल्प हैं। ये पारंपरिक बल्बों की तुलना में कम बिजली खर्च करते हैं और अधिक टिकाऊ होते हैं। इसी तरह, बीईई फाइव स्टार रेटेड पंखे और ऊर्जा दक्ष एसी का उपयोग भी बिजली बिल घटाने में सहायक है।

एयर कंडीशनर को 26 डिग्री सेल्सियस पर सेट करना सबसे किफायती माना गया है। नियमित रूप से एसी के फिल्टर साफ रखने और टाइमर का उपयोग करने से भी ऊर्जा की बचत होती है। वहीं घर के आसपास पेड़-पौधे लगाने से तापमान नियंत्रित रहता है और एसी की खपत में कमी आती है।

फ्रिज को गर्म स्थानों से दूर रखें, उसकी नियमित सफाई और डीफ्रॉस्टिंग करते रहें। दरवाजे की गैस्केट सही होना भी आवश्यक है, अन्यथा बिजली की खपत बढ़ती है। इसके अलावा, रूफटॉप सोलर पैनल अपनाकर न केवल बिजली बिल कम किया जा सकता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दिया जा सकता है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन सरल उपायों को अपनाकर ऊर्जा संरक्षण में भागीदारी निभाएँ और बिजली बिल में कमी लाएँ।