जैविक खेती को बढ़ावा – Shabd Shakti News

अब शहरवासियों को मिलेंगे शुद्ध, प्राकृतिक एवं रसायन-मुक्त कृषि उत्पाद
जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिये जिला मुख्यालय पर प्रति रविवार जैविक सेतु कार्यक्रम का आयोजन होगा

ग्वालियर 07 दिसम्बर 2025/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की पहल पर जिला मुख्यालय पर जैविक सेतु कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। इसके तहत रविवार को संयुक्त कृषि परिसर रेसकोर्स रोड पर जैविक उत्पादों की बिक्री के लिये मेले का आयोजन किया गया। मेले में जिले के किसानों ने अपने-अपने खेत पर जैविक खेती के माध्यम से उत्पादित फल, सब्जी एवं अन्य सामग्री का न केवल प्रदर्शन किया बल्कि विक्रय भी किया। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जैविक सेतु कार्यक्रम का शुभारंभ किया और जिले के किसान भाईयों से संवाद स्थापित कर जैविक खेती को बढ़ावा देने का आग्रह भी किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत ग्वालियर जिले के आम नागरिकों को संयुक्त कृषि परिसर, रेसकोर्स रोड (मेला ग्राउंड के सामने) पर जैविक उत्पादों की बिक्री एवं क्रय के लिए विशेष स्थान उपलब्ध कराया गया है। इस पहल के माध्यम से जिले के जैविक कृषकों को अपने जैविक उत्पादों के प्रत्यक्ष विपणन का अवसर मिलेगा, जिससे किसानों को बेहतर मूल्य प्राप्त होगा तथा उपभोक्ताओं को शुद्ध, प्राकृतिक एवं रसायन-मुक्त कृषि उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।

जैविक सेतु कार्यक्रम में इच्छुक किसान भाई अपने प्रमाणित या पारंपरिक जैविक तरीकों से उत्पादित कृषि उत्पादों की बिक्री हेतु आत्मा में अपने नाम, ग्राम का पंजीयन करा कर प्रत्येक रविवार निर्धारित स्थान पर पहुंचकर भाग ले सकते हैं। जिला प्रशासन का उद्देश्य जैविक खेती को प्रोत्साहित करते हुए स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण, तथा किसानों की आय वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाना है।

कार्यक्रम में किसान संघ के अध्यक्ष एवं सदस्य श्री वीरेंद्र शर्मा, श्री रामाधार सिंह कुशवाह, नंदकिशोर बघेल, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी व मछली पालन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने किसानों द्वारा लगाए गए सभी स्टॉलों का भी अवलोकन किया और किसानों से उनके उत्पाद के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय पर प्रत्येक रविवार को इस प्रकार का मेला आयोजित किया जायेगा। इस मेले का व्यापक प्रसार-प्रसार कर नागरिकों से जैविक उत्पादों को अपनाने की अपील भी की जायेगी। उन्होंने किसान भाईयों से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुरूप प्रदेश भर में जैविक खेती को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्वालियर जिला मुख्यालय पर जैविक उत्पादों का कार्यक्रम जैविक सेतु प्रारंभ किया गया है।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने किसान भाईयों से अपील की है कि वे स्वयं भी जैविक खेती को बढ़ावा दें। साथ ही अन्य किसानों को भी जैविक खेती के लिये प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि किसानों के कल्याण के लिये केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनायें संचालित हैं। इन योजनाओं का लाभ लेकर भी किसान अपनी आय को बढ़ा सकते हैं।

उप संचालक कृषि एवं कृषि वैज्ञानिकों ने भी इस मौके पर किसान भाईयों पर आधुनिक खेती एवं कृषि के क्षेत्र में किए जा रहे नए-नए प्रयोजनों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

जैविक सेतु कार्यक्रम में जिले के किसान सर्वश्री शिवचरण कुशवाह गुन्धारा, हरिशंकर राजे गणेशपुरा, बंदना चक गुन्धारा, देवेंद्र सिंह भदोरिया, गुन्धारा, विजेंद्र रावत देवरा, पूरन सिंह ग्राम अमरोल, रामसेवक कुशवाहा ग्राम किशनपुर, सुरेंद्र सिंह बघेल ग्राम किशनपुर, गजराज सिंह कुशवाहा ग्राम भाजपुरा, प्रभु दयाल अटल ग्राम रामपुर, हरि सिंह अरुण नरेश सिंह ग्राम बरेली, डॉ. अरविंद सिंघल टेकनपुर, विवेक दीक्षित ग्राम गंगापुर, प्राण सिंह बिलौआ, कल्याण सिंह ग्राम पठा पनियार, अखिलेश सिंह तोमर ग्राम बड़कागांव, साहब सिंह रावत ग्राम बनेरी, संजय यादव ग्राम मेहगांव, अखिलेश सिंह तोमर ग्राम बड़कागांव, साहब सिंह रावत ग्राम बनेरी, जवाहरलाल धाकड़, श्रीमती आशा कुशवाहा ग्राम भाजपुरा, सोनू कुशवाहा ग्राम अमरोल, हरि सिंह कुशवाहा ग्राम सेमरा राजू कुशवाहा व डॉ अभय मिश्रा ग्राम रामपुर ने भागीदारी की।

क्रमांक/051/25