जैविक हाट – Shabd Shakti News

खरीदना है कैमिकल मुक्त सब्जियां व अनाज तो हर रविवार यहां जाइये जैविक हाट
जैविक हाट से खरीदिए रसायनों से मुक्त खाद्यान्न व सब्जियां

शहरवासियों के लिये हर रविवार को कृषि कार्यालय परिसर में लगती है जैविक हाट

ग्वालियर 13 दिसम्बर 2025/ ग्वालियर शहरवासी जैविक हाट (जैविक सेतु) रसायन मुक्त एवं प्राकृतिक पद्धति से उत्पादित दालें, चावल व गेहूँ इत्यादि खाद्यान्न खरीद सकते हैं। साथ ही अमरूद, आंवला एवं आलू, मूली, पालक, गाजर तथा अन्य सब्जियां भी जैविक हाट में उपलब्ध हैं। यह जैविक हाट मेला रोड पर स्थित किसान कल्याण एवं कृषि विकास कार्यालय परिसर में हर रविवार को प्रात: 10 बजे से सायंकाल 6 बजे तक लगती है। बीते रविवार को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा जैविक हाट का शुभारंभ किया गया था।

उप संचालक किसान कल्याण व कृषि विकास एवं परियोजना संचालक आत्मा श्री रणवीर सिंह जाटव ने बताया कि जैविक हाट में बिक्री के लिये रखे गए सभी खाद्यान्न व सब्जियां वर्मी कम्पोस्ट, जीवामृत, वर्मीवास इत्यादि जैविक खादों से पैदा की गई हैं। जैविक हाट में बिक्री के लिये रखे गए हर प्रकार के खाद्यान्न व सब्जियों के बारे में शहरवासी यह भी जान सकते हैं कि कौन सा खाद्यान्न किस किसान द्वारा उत्पादित किया गया है।

उप संचालक कृषि ने बताया कि जैविक अर्थात प्राकृतिक खेती कर रहे किसान भाईयों के लिये जैविक हाट में नि:शुल्क स्थान उपलब्ध है। इसके लिये किसान भाई मोबाइल फोन नं. 9826189202 पर अपना पंजीयन करा सकते हैं।