टकराव – Shabd Shakti News

आखिर मायावती ने क्यों बढ़ाया कमलनाथ का टेंशन
भोपाल|अब जबकि  मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह गरमा गया है ऐसे वक्त बसपा सुप्रीमो मायावती के कमलनाथ पर आंखें तरेरने से कांग्रेस खासकर कमलनाथ का टेंशन बढ़ गया है।

कांग्रेस द्वारा बसपा में लगातार की जा रही तोड़फोड़ से बीएसपी सुप्रीमो मायावती तमतमा गई हैं| उन्होंने कांग्रेस पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वह मध्य प्रदेश में सरकार को समर्थन जारी रखने पर भी पुनर्विचार करेंगी। मायावती के रुख से प्रदेश की सियासत गरमा गई है| प्रदेश की कमलनाथ सरकार में बसपा के दो विधायकों का समर्थन है, अगर बसपा समर्थन वापस लेती है तो प्रदेश में सियासी उथल पुथल मच सकती है, क्यूंकि भाजपा नेता लगातार इसके संकेत दे रहे हैं|

दरअसल, सोमवार को गुना-शिवपुरी सीट से बीएसपी प्रत्याशी लोकेंद्र सिंह राजपूत ने कांग्रेस का हाथ थामते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया को समर्थन देने का ऐलान किया है| इससे पहले राजगढ़ में भी बसपा प्रत्याशी ने नामांकन वापस लेते हुए कांग्रेस को समर्थन दे दिया है| इस झटके से बसपा को भारी नुक्सान हुआ है| जिससे मायावती नाराज हो गई हैं|

मायावती ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, ‘सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के मामले में कांग्रेस भी बीजेपी से कम नहीं। एमपी के गुना लोकसभा सीट पर बीएसपी उम्मीदवार को कांग्रेस ने डरा-धमकाकर जबर्दस्ती बैठा दिया है किन्तु बीएसपी अपने सिम्बल पर ही लड़कर इसका जवाब देगी व अब कांग्रेस सरकार को समर्थन जारी रखने पर भी पुनर्विचार करेगी”|

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 114 सीटें मिली थीं, जबकि सरकार बनाने के लिए हुमत का आंकड़ा 116 है। कांग्रेस को बीएसपी के 2 विधायक, समाजवादी पार्टी के 1 विधायक और 4 निर्दलीय विधायकों ने समर्थन दिया था जिसके बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी। अगर बसपा समर्थन वापस लेती है तब भी कांग्रेस के पास बहुमत रहेगा, लेकिन जिस तरह भाजपा द्वारा सरकार बदलने का दावा किया जा रहा है, ऐसी स्तिथि में सरकार पर संकट आ सकता है|

बसपा प्रत्याशी ने थामा हाथ, सिंधिया को दिया समर्थन

सोमवार को शिवपुरी में गुना संसदीय क्षेत्र के बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी लोकेंद्र सिंह राजपूत ने कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपना समर्थन देने के साथ ही कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। सिंधिया ने लोकेन्द्र सिंह को कांग्रेस का गमछा पहनाकर स्वागत किया| इस दौरान जिला अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव भी मौजूद रहे| कांग्रेस में शामिल होने के बाद लोकेन्द्र सिंह ने कहा देश को महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया जी जैसे नेतृत्व की आवश्यकता है तभी क्षेत्र का विकास संभव है | बसपा को प्रदेश में यह दूसरा झटका है| इससे पहले राजगढ़ में भी बसपा प्रत्याशी निशा त्रिपाठी ने भी नामांकन वापस लेते हुए कांग्रेस को समर्थन का ऐलान किया है| वहीं बसपा के कई बड़े नेता भी कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं|

मुंगावली चुनाव को लेकर सामने आई प्रशासन की लापरवाही,भाजपा कांग्रेस में फिर टकराव
राधौगढ़ में भाजपा कांग्रेस के बीच टकराव के बाद। अब  मुंगावली में भी टकराव होते होते बचा। इस टकराव के लिए स्थानीय प्रशासन प्यूरी तरह जिम्मेदार है।

उल्लेखनीय है किअशोकनगर जिले की मुगावली विधानसभा में उपचुनाव होने हैं। इसी के चलते भाजपा और कांग्रेस लोगों को लुभाने के अभियान पर हैं। ऐसा कोई स्थान नहीं जहां लोगों की भीड़ हो और दोनों पार्टियों के नेता ना हों। भरका मेला भी ऐसा ही अवसर था अत: दोनों पार्टियों ने अपने कार्यक्रम तय किए। प्रशासनिक लापरवाही देखिए कि दोनों पार्टियों के मंच की बीच की दूरी मात्र 30 फीट थी और फिर वही हुआ जिसका डर था। दोनों पार्टियों के नेता माइक से एक दूसरे को मुर्दाबाद करते नजर आए। पूरे मेले में तनाव पसर गया। लोग घर वापस जाने लगे। यदि यह थोड़ा और बढ़ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। बता दें कि राधौगढ़ में ऐसी ही चुनावी हिंसा हो चुकी है।

यहां सबसे बड़ी गलती दोनों पार्टियों के मंच के बीच मात्र 30 फीट की दूरी है। निश्चित रूप से प्रशासन इसके लिए जिम्मेदार है और कलेक्टर इसे किसी दूसरे पर टाल नहीं सकते। दोपहर बाद पीडब्लूडी मंत्री रामपाल सिंह हेलीकॉप्टर से मेले में पहुंचे। वो मामले की नजाकर को समझ गए और भाजपा के मंच से भाषण देने से इंकार कर दिया।

उन्होंने नदी के दूसरी तरफ चल रही कथा के मंच से अपना उद्बोधन दिया। मंत्री के जाते ही भाजपा के अन्य नेताओं ने कांग्रेस के सभा स्थल के पास बनाए गए मंच पर आकर प्रदेश सरकार की योजनाएं बताने लगे, फिर भड़काऊ बयानबाजियां शुरू हो गईं। दोनों ओर से माइक पर नारेबाजी होने लगी। करीब आधा घंटे तक भरका में मेले का माहौल तनावपूर्ण हो गया। लोग घरों को लौटने लगे।